Home | अचार-मुरब्बा | गाजर का अचार (Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar)

गाजर का अचार (Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar)

image गाजर का अचार-Gajar Ka Achar

सर्दियों के मोंसम में गाजर बाजार खूब मिलती है. गाजर के सलाद और हलवे के साथ साथ इसका का अचार और गाजर की कांजी का हम बहुतायत में प्रयोग करते हैं. आइये आज हम गाजर का अचार (Gajar Ka Achar) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • गाजर - 500 ग्राम
  • हरीमिर्च - 100 ग्राम
  • अदरक - 100 ग्राम
  • सरसों का तेल - 150 ग्राम
  • हींग - 2 पिंच (पिसी हुई)
  • नमक - 4 छोटी चम्मच
  • पीली सरसों - 4 छोटी चम्मच (मोटी मोटी पिसी हुई)
  • हल्दी पाउडर - 3 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच

gajar_ka_achar2_854818669.jpgविधि
गाजर धोइये, छीलिये और लम्बी लम्बी काट लीजिये.  हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और लम्बाई में काट लीजिये.  अदरक धोइये, छीलिये और पतला पतला काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल गरम कीजिये.  गैस बन्द कर दीजिये.  गरम तेल में सबसे पहले हींग डालिये हींग के बाद हल्दी पाउडर डाल दीजिये.  मसाले को चमचे चला दीजिये.  अब गाजर, हरीमिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पीली सरसों डाल कर, सभी को अच्छी तरह मिला दीजिये. 

आपका गाजर का अचार का अचार तैयार है.  अचार को किसी कांच के कन्टेनर में भर दीजिये.  3-4 दिन तक रोजाना अचार को सूखे चमचे से चला कर ऊपर नीचे करिये.  अब आपका गाजर का खट्टा अचार तैयार है.  गाजर के अचार को आप कभी भी निकालिये और खाने के साथ खाइये.

आप इस अचार को सर्दियों के मौसम में महिने भर तक और गर्मियों में 15 दिन तक रख कर खा सकते हैं.

यदि आपको अचार ज्यादा दिनों तक रख कर खाना है, तब अचार में इतना तेल और डाल दीजिये कि गाजर तेल में डुबी रहें.

अचार को निकालने के लिये हमेशा साफ और सूखे चमचे का प्रयोग करें.      

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (3 मिले):

RA on 16 February, 2008 09:07:47
avatar
बहुत अच्छा idea दिया आपनें। गाजर खाना वैसे भी मुफ़ीद है, अचार के बहानें हर रोज़ खाया जा सकता है, अब तो बनाना ही होगा।
renu bose on 18 February, 2008 07:49:54
avatar
Good idea and will try tommorow.
Tks
Renu
p on 14 March, 2008 03:09:43
avatar
very good

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00