आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe)
Latest Video at YouTube Channel

कच्चे आम से हम विभिन्न तरीके के अचार बनाते हैं, आम का सूखा अचार भी बड़ा स्वादिष्ट बनता है, यह आम का सूखा अचार उत्तर प्रदेश में बनाकर खूब खाया जाता है. इस अचार की विशेषता है कि यह कम तेल में भी साल भर तक रख कर खाया जा सकता है. आइये आज हम आम का सूखा अचार बनाना (Dried Mango Pickle) शुरू करें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dried Mango Pickle
- कच्चे आम - 7-8 (1 किग्रा.)
- नमक - 4 छोटे चम्मच (ऊपर तक भरे हुये)
- हल्दी पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- बाद में अचार के लिये मसाले
- नमक - 2 छोटी चम्मच
- मैथी - 4 टेबल स्पून
- सोंफ - 4 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये
- पीली सरसों - 4 टेबल स्पून
- अजवायन - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 2 छोटी चम्मच
- हींग - आधा छोटी चम्मच
- सरसो का तेल - 1/2 कप (100 मि.ली.)
विधि - How to make Dried Mango Pickle
कच्चे आम को पहले 10 - 12 घंटे के लिये पानी में डाल कर रख दीजिये. आम को पानी से निकालिये और अच्छी तरह धो लीजिये, आम का पानी सूखने पर आम का डंठल काट कर हटा दीजिये, आम के गूदे को लम्बी फाकों में काट लीजिये.
आम की फाकों में नमक और हल्दी पाउडर मिला कर किसी कांच या प्लास्टिक के साफ सूखे कन्टेनर में भर कर गलाने रख दीजिये. दिन में रोजाना 1 बार साफ सूखे चमचे से चलाकर आम की फाकों को ऊपर नीचे कर दीजिये. सात दिन में ये आम की फाकें नरम हो जाती हैं और आम की फाकों से खट्टा पानी भी निकल कर अलग हो जाता है. अब ये आम की फाकें निकाल लीजिये और खट्टा पानी उसी कन्टेनर में रहने दीजिये.

आम की ये फाकें किसी थाली में रख कर एक दिन की धूप में सुखा लीजिये. ये फाकें सूख कर थोड़ी सांवली और सिकुड़ी सी हो जाती हैं. अब हम इनके लिये मसाला तैयार करते हैं.
मैथी, सौंफ,पीली सरसों और अजवायन सभी मसाले अच्छी तरह साफ करके दरदरा पीस लीजिये.

किसी स्टील के बर्तन में तेल डाल कर गरम कर लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. तेल थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, सबसे पहले हींग इसके बाद हल्दी पाउडर और सारे मसाले डाल कर मिलाइये, नमक भी डाल कर मिला दीजिये, इस तेल मसाले में फाकों से निकला खट्टा पानी और सूखाई गई फाकें भी मिलाकर, अच्छी तरह से तब तक मिक्स कीजिये जब तक कि आमों के टुकड़े के ऊपर न आ जाय.
लीजिये आम का सूखा अचार (Sun Dried Mango Pickle) तैयार है. आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe) को साफ सूखे कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. आप जब भी अचार निकालें हमेशा ही सूखे और साफ चमचे से निकालिये.
इस अचार की विशेषता है कि यह कम तेल में भी साल भर तक रख कर खाया जा सकता है.

अचार के कन्टेनर को कभी कभी धूप में रख देना चाहिये, जिससे अचार अधिक दिनों तक खाने लायक बने रहते हैं.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
-
By SWATI, 23 May, 2013
-
By sona, 23 May, 2013
-
By vijaylaxmi, 23 May, 2013
-
By jeswani, 23 May, 2013
-
By Aakanksha, 23 May, 2013
-
By mayank gour, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 37:
इस मसालेदार पोस्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
one day is not sufficient ??
lovely recipe.is it possible for you to send khus sharbat recipe
निशा; संगीता, आम को सात दिन पानी में नहीं रखना है, कृ्पया रैसिपी को फिर से पढ़ लीजिये.
निशा: मानसी, आप एसीटिक एसिड डाल सकती हैं.
that means halki brwon.
thanking you,
निशा: प्रीति, जी हां आम को कम तापमान पर ओवन में सुखा सकती हैं, लेकिन ध्यान रखते हुये कि वे अधिक ड्राई न हो जायं.
निशा: तिवारी जी, एक दिन छोड़ कर, यदि आम को सूखे चमचे से चला कर ऊपर नीचे करते रहें, ये आम बिलकुल खराब नहीं होते.
निशा: प्रियंका, विधि में पहली लाइन में लिखा है कि आम को पानी में डालकर रख लीजिये.
निशा: जूली, मसाले हल्के गरम तेल में डाल कर मिलाने हैं, मसालों को अलग से भूनने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: राजेन्द्र, धूप है, तो आम को गलने के लिये धूप में रख लीजिये, धूप न हो तो आम कमरे के अन्दर साफ सूखी जगह पर ही रखें.
निशा: रेशमा, ऊपर से अचार हटा दीजिये, अचार को धूप में रखिये और इतना तेल गरम करके अचार में डालिये कि अचार तेल में डुबे रहें.
Reply soon plllllllllllllllllllllllz.
निशा: अर्चना, अचार बिटर नहीं होना चाहिये, आम खट्टे होते हैं, सारे मसाले मिलकर बहुत अच्छा स्वाद आता है, अचार में नमक की मात्रा बहुत कम या बहुत ज्यादा तो नहीं है, कम नमक हो तो अचार अच्छा नहीं लगता है,नमक कम है तो और डाल सकते हैं, अचार को 1 -2 दिन धूप में रख लीजिये, और देखिये कि अचार कैसा लगता है.
निशा: ममता, यदि खट्टा पानी अधिक तो एसा हो सकता है, आप अचार को धूप में रख कर थोड़ा सा और सुखा लीजिये, अचार अच्छा हो जायेगा.
निशा: अमित, हम पिकल सप्लाई नहीं करते हैं.
निशा: स्वेता, आम अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं और उनका स्वाद भी अच्छा हो जाता है.
I was searching this receipe since long.
finally i got this on your site.some suggestions here:1)while Keeping the mango strips in a plate and keeping it out in the sun to dry put cover it with white faint or mulmul cotton cloth to protect it from piegeons' crow, dust and small childrens.
2)Always use transparent glass jar to store pickle
3)before filling in to jar always make sure the jar is clean and dry and fumigated by dhoop stics or loban.This is my grandmas method to preserve it longer for years.
4)every time you keep container in the sun ,make sure to check any fungus and if fungus not found then toss the jar with closed lids and then keep it in the sun with lid open but mouth closed with mulmul cioth.
thanks once again for receipe.
निशा: अवधुत जी, आप एकदम सही कह रहे हैं, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा, सीमा, आप इसमें व्हाइट सिरका और तेल यूज कर लीजिये.