सेब का जैम – Apple Jam Recipe
Latest Video at YouTube Channel

घर में बना हुआ स्वादिष्ट सेब का जैम बच्चे ब्रेड, केक स्लाइस या परांठे के ऊपर रख कर बड़े प्यार से खाना पसन्द करेंगे. सेब का जैम बनाना बड़ा ही आसान है. तो आइये सेब का जैम बनाये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Apple Jam
- सेब - 1 किग्रा. ( 4- 5 सेब )
- पानी - 100 ग्राम (आधा कप )
- चीनी - 800 ग्राम (चार कप )
- छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक पीस लीजिये) यदि आप चाहें
- नीबू का रस - एक टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
विधि - How To Make Apple Jam - Apple Jam Receipe
सेब को धोइये, सुखाइये या कपड़े से पोंछ लीजिये और छील लीजिये. छिले सेब के बीज निकाल कर गूदे को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.
किसी भारे तले के बर्तन में सेब के टुकड़े और पानी डालिये और ढककर उबालने रखिये, उबाल आने पर धीमी आग पर (10 मिनिट) जब तक उबलने दीजिये या तब तक सेब के टूकड़े नरम न हो जायं.

सेब नरम होने के बाद मैस करने वाले चमचे से सेब को अच्छी तरह मैस कीजिये.
मैस किये गये सेब में चीनी डालिये और चमचे से अच्छी तरह चलाकर चीनी को मिला दीजिये, जैम को पकने दीजिये, मैस करने की आवश्यकता हो तो अभी जैम को मैस कर सकते हैं, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से जैम को चलाते रहिये ताकि जैम तले में न लगे (जैम के टैस्ट के लिये कि वह पक गया है चम्मच से थोड़ा सा जैम किसी प्लेट में गिराइये, चम्मच से जैम एक साथ गिरना चाहिये, पानी अलग से न गिरे, प्लेट में गिरे जैम से भी पानी अलग नहीं होना चाहिये). आग बन्द कर दीजिये.
दूसरे तरीके से
सेब का जैम इस तरह भी बनाया जा सकता है, सेब के टुकड़ों को मिक्सर से पीस लीजिये और चीनी मिला कर आग पर पकाने रख दीजिये. थोड़ी थोड़ी देर में जैम को चमचे से चलाते रहिये और जैम के पूरी तरह बनने तक जैम को पकाइये.
सेब के जैम को ठंडा होने के बाद, नीबू का रस और पिसी हुई इलाइची जैम में डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
स्वादिष्ट सेब का जैम तैयार है. ये जैम आप अभी भी बच्चों को खाने के लिये दे सकते हैं लेकिने दूसरे दिन जैम का असली स्वाद मिलता है जो और भी अच्छा हो जाता है.
एकदम ठंडे सेब के जैम को स्टरलाइज्ड कांच के जार या बोटल में भर कर रख लीजिये. इसे फ्रिज में रखकर 6 महिने तक उपयोग कर सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Rajni mohod, 21 May, 2013
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 77:
निशा: प्रिया, कलर जैम को लगभग पकने के बाद डालकर मिलाते हैं, 1-2 मिनिट जैम को और पका लेते है.
Hope this helps.
निशा: अल्का, दूसरे तरीके से जैम बनाने में पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
i wait this recipe for very long time.
Can u pls. tell me do we need to add any preservatives also in it?will it stay fresh for 6 months with out any preservatives?
jaldi bataiye pls. so that I can try and let you know the results.
Thanks,
निशा: वारी, जैम में चीनी ही प्रजरवेटिब का काम करती हैं.
Aap bahut achi recipe batati hai, Hum chahte hai ki aap hume beauty tips bhi batai jo ghar ki chezo se ban sake.
Thanks,
Monika
im from italy
mujhe aapki recepies bahut achi lagati hai.kya aap paneer masala ki recepie bata sakti hai.
ur recepies r awesome.
thanks.
निशा: शिखा, पनीर मसाला की सब्जी आप "सब्जी तरीदार" कालम देख सकती हैं.
निशा: अंजू, दोनं तरीके से ही जैम स्वादिष्ट बनता है.
निशा: नेहा, जब तक जैम अच्छी तरह गाड़ा न हो जाय या (20-22 मिनिट) पका लीजिये
निशा: सोनल, जी हाँ इसी तरह बनाया जाताहै.
निशा: जसबंत, खाने का लाल या पीला कोई भी कलर डाला जा सकता है.
निशा: शिवानी, यदि आपने जैम अच्छी तरह पका लिया है और उसका कलर लाइट ब्राउन है तब ठीक है, फोटो में कलर का थोड़ा फरक आ जाता है.
Aaj maine apne bete (1yr 7mths) ke liye aapke bataye tarike se Apple jam banaya...Usse stuffed parantha ke sath jam achha lagta hai. Suchmuch tasty bana hai...aur bahut aasan tha :) No colour added...Apne aap golden brown colour aaya hai...i am feeling so good that my child will be eating nutritious home made jam ...Thanks a lot :)
निशा: रितु,धन्यवाद.
मैने भी आपकी बताई विधि से जैम बनाया है, अच्छा बना है.आपने हरेक रेसिपी को इतने अच्छे तरीके से लिखा है कि अनजान भी पढकर बना सकते हैं. कमाल हैं आप. THANKS.
निशा: स्वीटी में अंगूर का जैम लिखूगी.
kids are so happy.Thanks for many time my dear KITCHEN QUEEN.b
निशा: रेखा, धन्यवाद.
I am in USA. yahan par pisi hui chini milti hai. Jam ke liye pisi hui chini kit ni dalni hogi?
निशा: नुपुर,पिसी चीनी की मात्रा दाने वाली चीनी के बराबर ही रहेगी.
I have a lot of guavas ( allahabadi ones , pink from inside) lying around in the fridge. Can i make guava gem from the same recipe ? Do i need to remove the seeds from guava ? Please post your reply soon.
Thanks a lot!
Maine seb ka jam try kiya. theek bana hai. Aap mixed fruit jam ki vidhi batayengi please.....
निशा: मीनाक्षी, कम सुगर डालने से जैम अच्छा नहीं बनता है और जल्दी ही खराब हो जाता है.
निशा: गुरुप्रीत, जैम थोड़ा कम पका हो तो एसा हो जाता है, आप ऊपर से थोड़ा जैम हटा कर फिर से और गाड़ा होने तक पका लीजिये, तब वह खराब नहीं होगा (जैम को प्रजर्ब करने के लिये सोडियम बैन्जोएट की एक छोटी चम्मच, एक किग्रा. एपल जैम में डालकर, मिला दीजिये.
निशा: ताशु, मुशम्मी का जैम नहीं बनता, आप जूस निकालिये और जूस में चीनी पानी मिलाइये और पीजिये खट्टा नहीं लगेगा. आप चाहें चीनी की कन्सन्ट्रेट चाशनी बनाकर मुसम्मी का रस मिला कर, शरबत बनाकर फ्रिज में रख लीजिये और जब भी आपको पीना हो पानी मिलाइये और पीजिये.
निशा: महर्षि, जी हां अवश्य.
Thanks.
निशा: किरन, हम लिखेंगे.
maine apple jam try kiya or ye bahut achha bhi bana lekin shayad jyada pakne ki wajah se ye bahut gaada ho gaya.....
kya karu.
निशा: कविता, जैम गाड़ा ही होता है, लेकिन अगर आपको ज्यादा गाड़ा लग रहा है तब आप 1/4 कप चीनी में 1/4 कप पानी मिलाकर उबाल आने पर जैम में मिला दीजिये.
निशा: बालाजी, धन्यवाद.
निशा: पूजा, सेव, अनन्नास, अंगूर और स्ट्राबेरी डाल कर मिक्स फ्रूट जैम बनाया जा सकता हैं.
निशा: जया, आप जैम थोड़ा गरम हो, या ठंडा हो जाय कभी ही नीबू का रस मिला सकती हैं.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद आशीष.
निशा: आलिशा, जैम को फिर से पका कर गाड़ा कर सकती हैं, जैंम को फ्रिज में रख सकते हैं.
plz tomato sauce ki recipe batayie
निशा: मनीषा, टमाटर सास की विधि निम्न है.
How to make Tomato Sauce
plz reply!!
In the process of making apple jam, instead of boiling apple with water if it boiled in microwave oven and then in the iron kadhai mess the apple with sugar and prepare the jam. in this process use of water can be avoided and jam will be last long as there is no other things are added except suger.
Please reply.
निशा: राजपूत जी, आपका सुझाव अच्छा है, धन्यवाद.
निशा: धर्मिष्ठा जी, इसमें प्रिजरवेटव डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: अरुश्या, आपके लिये इंगलिश में सेब का जैंम का लिंक निम्न है.
http://nishamadhulika.com/en/427-apple-jam-recipe.html
निशा: अनुश्री, मैं जल्दी ही मिक्स फ्रूट जैम बनाने का तरीका लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: कान्ता, जी हां इसी प्रकार आम का जैम भी बनाया जा सकता है.
कृपया मिक्स्ड फ्रूट जैम की रेसिपी भी बतायें।
धन्यवाद
निशा: एकता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीला, जैम पूरी तरह से पका है तो बाहर भी रखा जा सकता है, लेकिन जैम को फ्रिज में रखें तो और अच्छा है, इसे साल भर तक रखा जा सकता है.
Maine jam banaya...bahut hi achha bana hai.colour and taste bhi bhut achaa hai... lekin thanda hone k baad jam bahut thick ho gaya hai..bread per theek tarah se spread nahi ho pa raha... Can u please help??
निशा: रचना 1 टेबल स्पून नीबू का रस मिला दीजिये, बहुत अधिक सूखा हो रहा हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी डालिये और उबाल आने तक पका लीजिये, जैम अच्छा हो जायेगा.
निशा: रेनुका, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: काजल, बहुत बहुत धन्यवाद.
thnks
ka ras milana jaruri ha ya nahi
निशा: रनवीर, जैम में नीबू का रस मिलाना आवश्यक है, इससे जैंम स्वादिष्ट बनता है और जैम की चीनी जमती नहीं हैं.
निशा: अमन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.