आमरा का अचार
भारतीय खाने में अचार और चटनी का विशेष स्थान है, अगर अचार खाने के साथ परोसे गये हैं, तो खाने वालों की भूख बढ़ जाती है. इसलिये हम तरह तरह के अचार बना कर रख लेते हैं.
आमरा एक खट्टा फल है, जिसकी चटनी और अचार बनाया जाता है, यह फल गर्मियों में बाजार में मिलता है, तो आइये आमरा का अचार बनायें.
आवश्यक सामग्री
- आमरा फल - 250 ग्राम
- हींग - 2 पिंच
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- पीली सरसों - 2 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल - 2 टेबिल स्पून
विधि
आमरा को अच्छी तरह धोइये. दोनों तरफ से डंठल हटाते हुये, गोल गोल पतले टुकड़े में काट लीजिये.
कढ़ाई में सरसों का तेल डाल कर गरम कीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, गरम तेल में हींग डालिये, अब आमरा के टुकड़े और नमक डाल कर चमचे से चलाकर अच्छी तरह मिला दीजिये, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पीली सरसों भी डाल कर मिला दीजिये.
अचार को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर दीजिये, 4-5 दिन तक अचार को दिन में एक बार, साफ और सूखे चमचे से अवश्य चलाइये.
आपका आमरा का अचार बन कर तैयार हो गया है. आमरा का खट्टा और स्वादिष्ट अचार अपने मन पसन्द खाने के साथ निकालिये और खाइये.
अचार को अधिक दिनों तक अच्छा रखने के लिये, अचार को तेल में डुबा कर रखिये.
- मेंथी के परांठे - Methi Paratha Recipe
- बालूशाही (Balu Shahi Recipe)
- शकरपारे (Sweet Shakarpara Recipe)
- ककोरे की सब्जी (Kakora Recipe)
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- दीपावली के लिये व्यंजन ( Recipies for Diwali)
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori


del.icio.us

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):
आपका क्या कहना है?