Home | परांठा-पूरी-रोटी | मीठी पूरी (Sweet Poori - Meethi Puri)

मीठी पूरी (Sweet Poori - Meethi Puri)

image Sweet Poori - Meethi Puri

घर में छोटे बच्चों को मीठी पूरिया (Sweet Puri) बहुत ही पसंद आतीं है. ये एकदम मीठे बिस्कुट जैसी लगतीं है. तो नन्हे मुन्नों के लिये आज मीठी पूरियां (Meethi Poori) बनायें

आवश्यक सामग्री

  • आटा  -400 ग्राम
  • घी - 50 ग्राम
  • छोटी इलाइची -  4-5
  • गुड़ या चीनी - 100 ग्राम
  • दूध  - 100 ग्राम
  • घी - तलने के लिये

विधि
गुड़ को दूध में डाल कर घोल बनालें.  आटे को एक बर्तन में छान कर उसमें घी डाल कर हाथ से मलकर अच्छी तरह मिला लें. इलाइची छीलें और पीस कर आटा में मिला लें.  गुड़ या चीनी के घोल से आटे को मल मल कर पूरी का नरम आटा गूथ लें. (पूरी का आटा रोटी के आटे से थोड़ा कढ़ा होता है )  अगर दूध का घोल कम पड़े तो पानी प्रयोग कर लें. गूथे हुये आटे को ढककर आधे घंटे के लिये रख दीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. आटे से तोड़ कर छोटी छोटी लोइयां बनालें. 3-4 इंच के व्यास में पूरी बेल कर गरम घी में डालें, पूरी फूलने पर पलटे और गुलाबी होने तक तलें और प्लेट में निकाल कार रख लें. एक एक करके सारी पूरियां तल लीजिये.  आपकी मीठी पूरियां तैयार हैं.

गरमा गरम पूरियां आलू मटर की मसाले दार सब्जी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.       

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

amla on 13 February, 2008 09:57:04
avatar
well done

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00