मक्की की रोटी (Makki Ki Roti Recipe)
सर्दी का मौसम है, शाम के खाने में यदि मक्के की रोटी (Makke Ki Roti) और सरसों का साग हो, तो खाने की बात ही कुछ और है. मक्की की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज हम मक्की की रोटी बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री
- मक्की का आटा -- 400 ग्राम
- नमक -- स्वादानुसार(यदि आप चाहें)
- गरम पानी
- मक्खन
विधि
मक्की का आटा एक बर्तन में निकाल लें. बिलकुल रोटी बनाने से पहले, आटे में नमक डालें और गरम पानी की सहायता से आटे को गूथ लें.
गैस पर तबा रख कर गरम करें. आटे से थोड़ा सा आटा लेकर हथेली की सहायता से अच्छी तरह मसल लें, जब आटा मुलायम हो जाय तब उसमें से थोड़ा सा आटा उठा कर लोई बना लें. लोई को हथेली से दबा कर बड़ा कर लें.
अब हथेलियों पर थोड़ा सा पानी चुपड़ लें. लोई की चक लोई बना लें(यह लोई को, दोंनों हाथों की उगलियों से बड़ा लिया जाता है)अब इस चक लोई को दोनों हाथो की हथेलियों से दबा दबा कर 5-6 इंच के व्यास में रोटी बड़ा लें.
इस रोटी को गरम तबे पर डालें, और एक तरफ से सिकने पर उसे पलटे की सहायता से पलट दें. जब रोटी दूसरी ओर अच्छी तरह सिक जाय, तब पलटे की सहायता से उठा कर गैस पर धीमी आग पर घुमा घुमा कर दोनों ओर गुलाबी होने तक सेकें.
गरमा गरम रोटी पर मक्खन या घी लगायें. मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग का अलग ही स्वाद है. मक्की की रोटी को आप सरसों का साग या अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी से भी खा सकते हैं. मक्की की रोटी का स्वाद और अधिक बढ़ाने के लिये गुड् और मक्खन भी रोटी के साथ खायें.
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (1 मिले):
I want to narrate an incident....last evening I happened to fetch some brocilli from a departmental store which has recently come in our town. My wife just asked me ....but how to cook it ??. I lightly replied that we will put a question about it on the net and my smiled and just went away. Nisha ji, trust me, I was stunned after hearing these words from my ten-year old son........Papa, Nisha-Madhulika se pooch lenge !!....By the way when I am visiting the blogs, he is usually seated my the side.
God bless,madam......lekin woh brocilli ko banane wali baat to beech mein hi reh gaye. Hope you will live up to the expectations of my little one.
आपका क्या कहना है?