पुदीना परांठा (Podina Parantha Recipe - Pudina Parhantha Recipe)
शाम को खाने में परांठा खाना बहुत पसन्द आता है. Podina Parantha बच्चों को बेहद पसंद आता है. छोटे बच्चों को तो इन परांठे (Podina Parantha) के साथ सब्जी की भी आवश्यकता नहीं होती बस परांठा लिया रोल बनाया बच्चे के हाथ में पकड़ा दिया, वे बड़े प्यार से इस परांठे को खाते हैं. आइये आज शाम के खाने में पोदीना के परांठे (Pudina Parhantha) बनायें
आवश्यक सामग्री
- आटा - 400 ग्राम (2 कप)
- पोदीना - 1 गुच्छी
- नमक - स्वादानुसार
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- घी या तेल - आवश्यकतानुसार
विधि
पोदीना से पत्तियां तोड़िये, पानी से 2 बार धोकर पानी सुखा लीजिये. पत्तियों को बारीक कतर लीजिये.
आटे में नमक, जीरा, 1 टेबल स्पून घी या तेल और कतरे हुये पुदीना डाल कर मिलाइये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. बेले गये परांठे पर घी लगाइये, परांठे को अर्धचंद्राकार में मोड़िये, मोड़ी गई ऊपर की सतह पर घी लगाइये, फिर से एक बार मोड़ दीजिये, अब ये तिकोन का आकार बन जायेगा. इस तिकोन को उठाइये, परोथन (सूखा आटा) लगाकर तिकोने आकार में पतला बेल दीजिये(अधिक पतला मत कीजिये).
बेला हुआ परांठा गरम तवे पर घी लगाकर डालिये, परांठे को दोनों ओर घी लगाकर सुनहरा होने तक सेकिये. इसी तरह सारे परांठे बनाने हैं.
गरमा गरम पुदीना परांठा तैयार है, अपनी मनपसन्द सब्जी, दही, अचार और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
परांठे यदि तवे से उतर कर खाने वालों की थाली में आयें तो बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.
- चार सदस्यों के लिये,
- समय 40 मिनिट
इसी तरीके से हरे धनिये के पंराठे भी बनाये जा सकते हैं.
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (6 posted):
आपका क्या कहना है?