Home | परांठा-पूरी-रोटी | पालक के परांठे (Palak ke Parathe)

पालक के परांठे (Palak ke Parathe)

image पालक के परांठे (Palak ke Parathe)

नाश्ते में पराठे खाना सभी पसन्द करते हैं, और अगर ये पराठे पालक (Palak ke Parathe) के हों तो और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेंगे. आईये हम आज पालक के परांठे बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री (चार लोगों के लिये)
  • गेहूँ का आटा ——- 350 ग्राम या चार छोटी कटोरी 
  • पालक ——- 300 ग्राम
  • जीरा —— आधी छोटी चम्मच
  • नमक —— आधी छोटी चम्मच (स्वादानुसर)
  • रिफाइन्ड तेल ——- (एक टेबिल स्पून आटे में डालने के लिये) और पराठे सेकने के लिये

बनाने की विधि
पालक की डंडियाँ तोड़कर साफ करलें. पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू से बारीक काट लीजिये. आटे और में नमक, जीरा, पालक और तेल डाल दीजिये. पानी की सहायता से आटा गूथ लीजिये. आटा गूथने के लिये आटे की मात्रा का आधा पानी लगता है लेकिन इसमें पानी की मात्रा कम लगेगी क्यों कि पालक में पानी होता है.

गुंथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

गैस पर तवा रखिये और आटे से थोड़ा सा आटा निकाल कर लोई बना लीजिये और उसे करीब 5 या 6 इंच व्यास में बेलिये, बेले हुये पराठे पर चम्मच से तेल लगाइये और पराठे को मोड़ दीजिये. यह आपको आधा गोला जैसा दिखाई देगा, अब इस आधे जैसे गोल पराठे पर फिर से थोड़ा सा तेल लगाइये और मोड़ दीजिये.

ये एक तिकोन जैसा आकार बन जाता है, इसे सूखा आटा लगाकर तिकोने ही आकार में पतला बेल लीजिये और अब तवे पर सेकिये. पराठे के दोनों तरफ चमचे से तेल लगाना है और कलछी की सहायता से दबाकर खस्ता सेकना है. इतने आटे में करीब 12 पराठे बन जायेंगे. सभी पराठे इसी तरह बना लीजिये.

आलू मटर की तरी वाली सब्जी के साथ या दही और चटनी के साथ खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00