पालक थेपला Palak Theplas – Palak Theplas Recipes
Latest Video at YouTube Channel

गुजराती थेपला बनाने के लिये कोई भी हरे पत्ती की सब्जी चाहिये, मैथी (MethI Thepla), पालक या बथुआ (Bathua Thepla) कोई भी सब्जी ली जा सकती है. थेपला आप अपने लन्च या डिनर में बनाकर कभी भी खा सकते हैं या कही जा रहे हैं तो रास्ते के लिये आप थेपला बनाकर ले जा सकते हैं, आइये आज के डिनर में हम पालक थेपला (Palak Theplas) बनायें.
थेपला परांठे की तरह ही बनाया जाता है. लेकिन इसका आटा मसाले (Indian Spices) और दही डालकर गूंथा जाता हैं और इसे बहुत पतला बेला जाता है, और धीमी आग पर सेका जाता है. परांठे के मुकाबले इनकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है. इन्हें 3 - 4 दिन तक रखकर खाया जा सकता है.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Palak Theplas
- गेहूं का आटा - 250 ग्राम ( 2 कप)
- पालक - बारीक कटा हुआ एक कप
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1- 2 बारीक कटी हुई (यदि आप चाहें)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- दही - 1/2 कप
- तेल - 2 टेबल स्पून आटे में डालकर गूथने के लिये
- तेल - थेपला पर लगाने के लिये
विधि - How to make Palak Theplas
गेहूं के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे के बीच में जगह बनाइये, इस जगह में पालक, नमक , जीरा, अजवायन, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. थेपला बनाने के लिये आटा तैयार है.
तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, आटे से एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये गोल कीजिये या सारे आटे से छोटे छोटे गोले बनाकर रख लीजिये. सूखा आटा (परोथन) लगाकर एकदम पतला 6-7 इंच के व्यास में गोल थेपला बेलिये. बेला हुआ थेपला गरम तवे पर डालिये और दोनों ओर थोड़ा थोड़ा (एक छोटी चम्मच )तेल लगाकर, धीमी और मीडियम आग पर, कलछी से दबा दबाकर दोनों ओर ब्राउन होने तक थेपला सेकिये. सेका हुआ थेपला तवे से उतार कर किसी प्लेट या कैसरोल में रखिये और दूसरा थेपला इसी तरह बनाकर फिर से सेकिये(सारे थेपला बनाकर रखने के लिये पहले थेपला डलिया किसी बड़ी प्याले के ऊपर खुले खुले रखिये, ताकि वह ठंडे हो जायं और सारे थेपला को एक के ऊपर एक करके कैसरोल में बन्द कर दीजिये).

सारे आटे के थेपला इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये. स्वादिष्ट पालक के थेपला (Gujarati Pakal Thepla) दही, रायता या टमाटर आलू, चटनी, अचार के साथ परोसिये और खाइये. बचे हुये खेपला सुबह नाश्ता के काम में लीजिये ये बड़े स्वादिष्ट लगते हैं.
थेपला किसी भी लम्बी जर्नी और पिकनिक पर ले जाने के लिये अच्छे रहते हैं, इककी सैल्फ लाइफ अधिक होती है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
-
By SWATI, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 25:
निशा: नीलम, मेरी बुक नहीं है.
निशा: ज्योत्सना, बहुत अधिक अन्तर तो नहीं है लेकिन थोड़ा तो है, आटे में दही डाला जाता है और तेल थोड़ा अधिक डाला जाता है, परांठे की अपेक्षा थोड़ा पतला बेला जाता है. स्वाद में आप काफी फरक महसूस करेंगी.
निशा: अंजू, पूरी फूलाने के लिये, आटा अच्छी तरह गूथ कर आधा घंटा रखिये, अब आटे को मसल कर ठीक करिये, पूरी को अच्छी तरह बेलिये भी, कढ़ाई में तेल पर्याप्त गरम कीजिये. पूरी को कलछी से दबा कर फुलाइये.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद
निशा: गुन्जन, आटा में दही डाल रही हैं, नीबू हटा दीजिये, आप थेपला बना कर देखिये और बताइये कि थेपला कैसे बने.
निशा: थेपला को दही, चटनी, अचार या आलू टमाटर या मटर आलू की पतली सब्जी के साथ परोसिये.
निशा: अरुना, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सनाया, वेबसाइट के होम पेज पर बाक्स में लिखा आता है, see our recipes in English उस पर क्लिक करके इंगलिश की रैसिपी पढ़ी जा सकती हैं, और अभी आप नई रैसिपी में देख सकती हैं, कि हमने इंगलिश में टैक्स्ट रैसिपी के नीचे डालनी शुरू कर दी है, प्लीज देखिये और बताइये कि वह कैसी लग रही है.