Mughlai Paratha recipe, Mugalai paratha, Mughlai Parantha मुगलाई परांठे
दुनियां के सबसे बेहतर परांठे आगरा में बनाये जाते हैं. जब आगरा मुगलों की राजधानी बना तो परांठे उनके भोजन का अभिन्न अंग बन गये और उनके मनपसंद तरीके को मुगलाई परांठा (Mughlai Paratha ) पुकारे जाना लगा.
यदि कभी आप आगरा जाये तो बेलनगंज में रामबाबू के परांठे के नाम से कुछ दुकानें हैं. इन दुकानों में इतने बेहतर परांठे खाने मिलेंगे कि इनका स्वाद भूल नहीं पायेंगे.
मुगलाई परांठे (Mughlai Paratha) की खासियत कि 4-5 लोग टेबिल पर खाना खा रहे हो, तो भी गरमा गरम परांठे तबे से उठा कर उनकी प्लेट तक पहुचाये जा सकते हैं. तो आइये आज शाम खाने में मुगलाई परांठे (Mugalai paratha) बनायें.
आवश्यक सामग्री
- गेहूं का आटा - 200 ग्राम
- मैदा - 200 ग्राम
- सूजी - 50 ग्राम
- बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच से कम)
- तेल - एक टेबल स्पून
- दही - आधा कटोरी
- घी - परांठे बनाने के लिये
- जीरा - 1 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
विधि
आटा, सूजी और मैदा छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये. बेकिंग पाउडर और नमक आटे में डाल कर, मिला लीजिये. इस आटे में दही और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी से आटा गूथिये. (आटा गूथने के लिये पानी की मात्रा, आटे की मात्रा की, आधी मात्रा के बराबर प्रयोग होती है). आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर तब तक गूथिये जब तक वह नरम और चिकना न हो जाय. आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा आटा तोड़िये, गोल करके हथेली से दबाकर लोई बनाइये. लोई को 7-8 इंच के व्यास में गोल बेल कर, ऊपरी सतह पर चम्मच से घी लगाइये और थोड़ा सा जीरा छिड़क लीजिये. अब इस परांठे को बीच से चाकू रखते हुये, किनारे तक काटिये, और उस कटे हुये किनारे को उठाते हुये गोले में मोड़्ते जाइये.(फोटो में दिखाया गया है) अब इसे दबा कर लोई बना लीजिये. इस लोई को 7-8 इंच के व्यास में बेलिये. परांठे को तवे पर डालिये और दोनों ओर बिना घी लगाये हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सारे परांठे इसी तरह सेक कर रख लीजिये.

अब तवे पर एक टेबिल स्पून घी डालिये. एक परांठा उठाइये तवे पर डालिये, दोनों ओर पलट कर सैलो फ्राई करिये, तथा खाने वालों की प्लेट में गरमा गरम परांठा दीजिये, जब भी तवे पर घी आपको कम लगे एक टेबल स्पून घी डाल दीजिये, और सारे परांठे इसी तरह सैलो फ्राई कर लीजिये.
आपके मुगलाई परांठे तैयार है. अब गरमा गरम मुगलाई परांठे अपनी मन पसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
- दही की लस्सी (Curd Shake )
- आलू करी - Aloo Curry
- आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe
- पालक चना दाल - Palak Chana Dal - Spinach Split Pea Dal
- रगड़ा पेटिस (Ragda Petis)
- कड़ाई पनीर (Kadhai Paneer Receipe)
- आम का छुन्दा - Mango Chhunda
- करोंदे का अचार- Karonde ka Achar
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (5 मिले):
u guys really doing delicious job.
आपका क्या कहना है?