मिस्सी पूरी (Missi Puri, Missi Poori)

मिस्सी पूरियां अधिक नर्म और स्वादिष्ट होती हैं. विशेष अवसरों के नाश्ते में या यात्रा सफर मे ले जाने के लिये ये अधिक उपयुक्त है, इन्हैं 2-3 दिन तक रख खाया जा सकता है, तो आइये आज मिस्सी पूरियां (Missi Puri, Missi Poori) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients Missi Puri
- गेहुं का आटा - 300 ग्राम (3 कप)
- बेसन - 150 ग्राम (1 1/2 कप)
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- तेल - पूरियां तलने के लिये और आटे में डालने के लिये

विधि - How to make Missi Puri
आटे और बेसन को एक बर्तन में छान लीजिये. आटे में नमक, जीरा और 2 टेबल स्पून तेल मिला लीजिये. गुनगुने पानी से मुलायम, लेकिन रोटी के आटा से सख्त आटा गूथ लीजिये, आटा इतना सख्त होना चाहिये कि पूरी बेलते समय सूखा आटा लगाने की आवश्यकता न हो, गुथे आटे को सैट होने के लिये 20 - 25 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.
अब आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर नरम और चिकना कीजिये और आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़कर, छोटी छोटी गोल पेड़े जैसी लोइयां बना कर रख लीजिये. लोइयों को गीले कपड़े से ढक दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. एक लोई निकालिये और 3-4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये. पूरी को धीमे से गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये और पूरी के फूलने पर पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर उस पर पूरियां निकाल कर रखिये. सारी पूरियां एक एक करके, इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
आपकी मिस्सी (Missi Puri, Missi Poori) पूरी तैयार हैं. गरमा गरम मिस्सी पूरियां अपनी मन पसन्द सब्जी, अचार और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 13:
aur aap new recepie mare e-mail id per bej diya karege to aap ki mherwani hongi
thankyou sir
mujhe sikhana accha lagta hai
I tried this today and i have exactly followed your instructions but puris were not turned soft....i m a bit disappointed.
Thanks
waiting for ur reply nisha ji