Home | परांठा-पूरी-रोटी | Methi Puri - Methi Poori मैथी की पूरी

Methi Puri - Methi Poori मैथी की पूरी

image मैथी की पूरी

छुट्टी के दिन सुबह का नाश्ता कुछ अलग तो होना चाहिये. आईये आज मैथी पूरी (Methi Puri - Methi Poori) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • आटा ----------- 300 ग्राम ( 2 कटोरी )
  • बेसन ---------- 150 ग्राम ( 1 कटोरी )
  • मैथी ---------- 200 ग्राम
  • तेल ---------- 1 टेबिल स्पून
  • जीरा ---------- 1 छोटी चम्मच
  • नमक ---------- स्वादानुसार
  • तेल --------- तलने के लिये

विधि

मैथी की पत्तियां को तोड़ कर साफ कर लें. पत्तियों को साफ पानी से दो बार धो कर पानी चलनी में रखकर निकाल दें.पत्तियों को मिक्सी से मोटा पीस लें या चाकू या फूड प्रोसेसर से बारीक काट लें.

आटे और बेसन को छान कर एक बर्तन में निकाल लें. आटे में नमक, जीरा, 1 टेबिल स्पून तेल और मैथी डाल कर मिला लें. अब आटे को गूथने के लिये जितनी पानी की आवश्यकता हो, डालकर पूरी का नरम आटा गूथ लें. (पूरी का आटा रोटी के आटे से थोड़ा कढ़ा होता है ). गूथे हुये आटे को ढ्ककर आधे घंटे के लिये रख दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बनाकर, 3-4 इंच के व्यास के आकार की पूरी बेल कर, गरम तेल में डाल दें. पूरी फूलने पर पलटें और ब्राउन होने तक तलें. ब्राउन होने पर पूरी को प्लेट में निकाल कर रखें. एक एक करके सारी पूरियां तल लें. मैथी की पूरी (Methi Puri) तैयार हैं.

ये गरमा गरम मैथी की (Methi ki Puri - Methi Poori) पूरी आलू मसाला, चटनी या अपनी मनपसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

 

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

Anunad on 02 March, 2008 10:53:47
avatar
ओह इन पुड़ियों को देखने में इतना स्वाद आ रहा है, खाने पर क्या होगा?
sharlin kaur on 16 June, 2008 03:25:20
avatar
every Sunday i am trying a new dish from here. I recommend people for this site into so many other blogs.. Keep improving

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
3.00