मेंथी के परांठे - Methi Paratha Recipe
हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभदायक होती हैं, चाहे उनका किसी भी तरीके से अपने खाने में प्रयोग करें. सर्दी का मौसम आ गया है, इस मौसम में अलग अलग तरह के पराठे खाने का मजा ही अलग है, बाजार में मैथी भी आ गई है, क्यों न आज हम मैथी के परांठे बनायें.
आवश्यक सामग्री- गेहूं का आटा - 300 ग्राम
- बेसन - 100 ग्राम
- मेंथी - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2(यदि आप चाहें)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (यदि आप चाहें)
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - परांठे सेकने के लिये
मैथी को डंडियां तोड़कर साफ कर लीजिये. साफ पानी से दो बार धोकर, चलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये. हरी मिर्च की डंडियां तोड़ लीजिये, अदरक छील लीजिये और दोनों को धो लीजिये.
मैथी को दो तरीके से आटे में मिलाकर गुथा जा सकता है.
1. मैथी की पत्तियां और हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी में डाल कर बारीक पीस लीजिये.
किसी बर्तन में आटे और बेसन को छान कर निकाल लीजिये .मैथी का पेस्ट डाल कर, नमक और 2 छोटे चम्मच तेल मिलाकर, गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. परांठे बनाने के लिये आटा तैयार है.
2. मैथी की पत्तियों को बारीक काट लीजिये, हरी मिर्च बारीक काट लीजिये, अदरक कद्दू कस कर लीजिये.
.किसी बर्तन में आटे और बेसन को छान कर निकाल लीजिये मिर्च, अदरक, कटी हुई मैथी, नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर मिला लीजये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. परांठे बनाने के लिये आटा तैयार है.
तवे को गैस पर रख कर गरम करिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये, गोल करके लोई बनाइये. लोई को 4-5 इंच के व्यास में बेलिये, चमसे से तेल लगाकर परांठे को डबल मोड़ दीजिये. मुड़े हुये परांठे पर तेल लगाकर फिर से डबल मोड़ कर तिकोन बना लीजिये. तिकोन को परोथन की सहायता से पतला तिकोना परांठा बेल लीजिये.
परांठे को तवे पर डाल कर तेल लगाकर, पलट पलट कर, ब्राउन होने तक सेकिये, तवे से उतार कर, प्लेट में रखी कटोरी पर रखिये, परांठा पसीजेगा नहीं. परांठा ठंडे होने के बाद कैसरोल में रख लीजिये. सारे परांठे इसी तरह बना कर रख लीजिये.
गरमा गरम परांठे आलू टमाटर की सब्जी, आलू का रसा या अपने मनपसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
यदि आप छोटे बच्चों के लिये मैथी के परांठे बना रहे हैं तो हरी मिर्च और अदरक मत डालिये.
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (11 posted):
Please tell me besan jaroori hai kya ?
aur isko kismein kab milana hai
Thanks
निशा: आशा, बेसन के बिना भी मैथी के परांठे बनाये जा सकते हैं.
it's very good.
thank u nisha
आपका क्या कहना है?