Home | परांठा-पूरी-रोटी | मक्के के परांठे (Makki ka Paratha)

मक्के के परांठे (Makki ka Paratha)

Font size: Decrease font Enlarge font
image मक्के के परांठे (Makki ka Paratha)

छुट्टियों की शाम में जब कभी आपका मन घर पर ही पार्टी मनाने का हो तो इस कुनकुनी सर्दी में मक्के के आटे के परांठे (Makki ka Paratha) बनाईये.

आवश्यक सामग्री

  • मक्के का आटा - 250 ग्राम (2 छोटी कटोरी)
  • गेहूं का आटा - 125 ग्राम (1 छोटी कटोरी)
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - परांठे सेकने के लिये
  • नमक स्वादानुसार

एक बर्तन में मक्के और गेहूं का आटा छान कर निकाल लीजिये. आटे में 2 छोटी चम्मच तेल, जीरा और नमक डाल दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को नरम गूथिये. आधा घंटे के लिये आटे को ढककर रख दीजिये. आधे घंटे के बाद आटे को मसल मसल कर और नरम कीजिये.

तवे को गैस पर रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल कीजिये. हथेलियों से दबा कर बड़ाइये, और सूखे गेहूं के आटे का परोथन लगाकर चकले पर रखकर बेलन की सहायता से 4 इंच के व्यास में बेलिये.

बेले गये परांठे पर तेल लगाइये. परांठे को अर्धचन्द्राकार आकार देते हुये मोड़ दीजिये. मुड़े हुये परांठे पर फिर से तेल लगाइये और त्रिभुज आकार में मोड़िये. अब इस त्रिभुज को हथेली से दबाइये और परोथन लगाकर पतला बेल कर तवे पर डालिये. परांठे को तेल लगाकर, पलट पलट कर, दोनों ओर ब्राउन होने तक सेकिये.

सारे पराठे इसी तरह बना लीजिये. गरमा गरम परांठे दही, रायता, आलू टमाटर की सब्जी, चटनी और अपनी मन पसन्द सब्जी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

विशेष: आप स्वाद को बढ़ाने के लिये आटे में कटी मेंथी या पालक  भी मिला सकते हैं.

Comments (4 posted):

sharlin kaur on 16 June, 2008 04:56:20
avatar
best from Punjab, Isn't it.
sharlin kaur on 16 June, 2008 04:56:20
avatar
best from Punjab, Isn't it.
vedprakash on 10 July, 2008 04:22:32
avatar
your webcite is very good anybody want to see it marks 8/10
shoaib on 23 September, 2008 11:27:32
avatar
nisha ji u ve all kinds of recipe but there is no recipe for rice why

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.20
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 345
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.