Khasta Puri Recipe - खस्ता पूरी
पूरियां आप कितनी तरह से बनाते हैं, साधारण पूरी, मैथी की पूरी, मीठी पूरी, बेड़मी पूरी, मिस्सी पूरी तो आप बना ही चुके हैं. खस्ता पूरियां अपने कुरकुरेपन के कारण खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं. आइये नमकीन खस्ता पूरी (Khasta Puri Receipe) बनाते हैं.
How To Make Khasta Puri.आवश्यक सामग्री
- गेहूं का आटा -------- 500 ग्राम
- घी -------- 50 ग्राम
- दही ------- 50 ग्राम
- जीरा -------- 1 छोटी चम्मच
- नमक -------- स्वादानुसार (3\4 छोटी चम्मच )
- घी या तेल -------- तलने के लिये
विधि
एक बर्तन में आटा छान लीजिये. आटे में घी डाल कर मिला लीजिये. अब इस आटे में बीच में जगह बनाकर दही, जीरा और नमक डाल कर मिला लीजिये. गुनगुने पानी से मुलायम पूरी का आटा गूथ लीजिये. आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये. अब आटे को मसल कर ठीक कीजिये और छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर गोल कीजिये. इन लोइयों को हथेली से दबा कर रख लीजिये. लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रखिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. एक लोई निकालिये, और 3-4 इंच के व्यास की पूरी बेल कर गरम तेल में डालिये. पूरी फूलने पर पलटिये और ब्राउन होने तक तलिये, कढ़ाई से पूरी को प्लेट में निकाल कर रखिये. एक एक करके सारी पूरियां तल लीजिये. खस्ता पूरियां तैयार हैं.
गरमा गरम खस्ता पूरियां मटर पनीर की सब्जी, अचार या दही या आपको जो सब्जी पसन्द हो, के साथ परोसिये और खाइये. ये पूरियां ठंडी होने पर भी बहूत अच्छी लगती हैं. बची हुई पूरियां आप दूसरे दिन खाइये बड़ी स्वादिष्ट लगती हैं.
चार लोगों के लिये
समय --- 50 मिनिट
अपनी रेटिंग दीजिये
Nisha Madhulika in English
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
निशामधुलिका की रेसिपीज
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
1
कुल
229
:
1 - 15
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (1 मिले):
आपका क्या कहना है?