Home | परांठा-पूरी-रोटी | गोभी के पराठे (Gobhi Paratha Recipe)

गोभी के पराठे (Gobhi Paratha Recipe)

image गोभी के पराठे

सुबह के नाश्ते या रात का डिनर, आप मेहमानों को किसी भी समय गोभी के परांठे परोस सकते हैं मक्खन और चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बड़ जाता है. आईये आज हम गोभी के परांठे बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • गोभी --------- 350 ग्राम
  • गेहूं का आटा ---------- 400 ग्राम या चार छोटी कटोरी
  • जीरा ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर ---------- एक चाय की चम्मच
  • मिर्च पाउडर ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च ------------ 2 या 3 बारीक कटी हुयी
  • अदरक ------------ बारीक कटा हुआ
  • हरा धनियाँ ------------ एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक ------------ स्वादानुसार
  • तेल या घी ---------- परांठे सेकने के लिये ( 100 ग्राम )

विधि
सबसे पहले आटे में एक टेबिल स्पून तेल और आधी छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये. इन्हैं अच्छी तरह मिलाइये और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.

फूल गोभी के पत्ते हटा कर गोभी के बड़े टुकड़े करके अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद इन डुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये. आप इसे फूड प्रोसेसर की सहायता से भी बारीक चूरा बना सकते हैं.

गैस पर कढ़ाई रख कर इसमें एक बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिये. हरी मिर्च और धनियाँ पाउडर डाल दीजिये और अब गोभी का चूरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक,नमक और हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. 2 मिनिट तक चलाते रहिये. गोभी की पिठ्ठी पराठों में भरने के लिये तैयार है.

आटे से लोही तोड़िये और करीब 4 इंच व्यास में बेल लीजिये. एक बड़ी चम्मच गोभी उस पर रखिये उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर दीजिये. अब इस पिठ्ठी भरी हुइ लोही को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लें. ( अगर एसा नहीं करेंगे तो बेलते बक्त आपका परांठा फट सकता है ). अब बेलन की सहायता से 6 या 7 इंच व्यास में परांठा बेल लीजिये. इस बेले हुये परांठे को तबे पर डाल कर दोनों ओर से तेल लगाकर ब्राउन होने तक खस्ता सेकिये. इसी तरह से सारे पराठे बना लीजिये.

आपके गोभी के पराठे तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के परांठे, आलू मटर की सब्जी, दही के आलू , दही, चटनी और मक्खन के साथ परोसिये एवं खाइये.
समय - 30 मिनिट.
चार लोगों के लिये.

 

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (5 मिले):

ikmishra on 18 October, 2007 04:17:51
avatar
nice presntation
anu on 01 December, 2007 08:27:49
avatar
really nice... i tried the recipe and the parathas were really very yummy... thanks for sharing this recipe wid us...
mrudula on 21 February, 2008 12:35:41
avatar
I appreciate your gobhi ke parathe. I make it and it is very very testy.Thanking for ur recipes.
preeti capoor on 17 July, 2008 07:43:24
avatar
u r the best
rakesh on 22 July, 2008 10:08:27
avatar
this is food

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.29