Home | परांठा-पूरी-रोटी | बथुआ के परांठे (Bathua paratha)

बथुआ के परांठे (Bathua paratha)

image बथुआ के परांठे (Bathua paratha)

सर्दियों में बाजार में बथुआ बहुतायत में मिलता है. आप इसके गरमागरम परांठे (Bathua paratha) बनाईये. बथुआ के परांठे में बथुआ में कार्बोहाइड्रेट् और प्रोटीन बहुतायत में तो होता ही है बल्कि स्वादिष्ट भी गजब का होता है.

बथुआ के परांठे बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं.  सर्दियां हैं और बथुआ बाजार में खूब मिल रहा है.  आइये आज हम बथुआ के परांठे बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा - 300 ग्राम
  • बेसन - 100 ग्राम
  • बथुआ - 250 ग्राम
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक काट लें )
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - परांठे सेकने के लिये

विधि
आटा और बेसन एक बर्तन में छान लें.  आटे में स्वादानुसार नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर, पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लें. ( सर्दियों में अगर आप गुनगुने पानी से आटा गुथते हैं तो आटा जल्दी और अच्छा गुथता है).  आटे को ढककर आधे घंटे के लिये रख दें.

बथुआ को साफ कीजिये, डंडियां तोड़कर हटा दीजिये.  साफ पानी से 2 बार धोइये और काट लीजिये. 

कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने पर हरी मिर्च डाल दीजिये.  अब कटा हुआ बथुआ, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये.  चमचे से चलाकर सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. 3 मिनिट तक ढककर धीमी गैस पर पकाइये. 

ढक्कन खोलिये,  बथुआ नरम हो गया है और बथुआ में पानी दिखाई दे रहा है.  गैस तेज कर दीजिये.  अब बिना ढके बथुआ को पकाइये.  4-5 मिनिट में सारा पानी भाप बनकर निकल जाता है, और आपके पास सूखी बथुआ की पिठ्ठी परांठों में भरन के लिये तैयार है. 

अब तक आपका आटा भी परांठे बनाने के लिये तैयार हो गया है.  आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये.  लोई बनाइये.  3 इंच के व्यास में बेलिये और 1 छोटी चम्मच पूरी भरी बथुआ की पिठ्ठी, उस पर रखिये, और बन्द कर दीजिये.  इस भरी हुई लोई को हथेली से दबा कर थोड़ा बड़ा कर लीजिये.  अब इस भरी हुई लोई को 6-7 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. 

तवा गैस पर रखिये.   परांठा तवे पर डालिये, और दोंनो तरफ तेल लगाकर, पलट पलट कर, ब्राउन होने तक सेकिये.  एक एक करके सारे परांठे तैयार कर लें.  आपके बथुआ के परांठे तैयार हैं.

गरमा गरम बथुआ के परांठे.  दही, चटनी और अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

bathua_paranthe_2_432827914.jpg
Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

sharlin kaur on 16 June, 2008 03:28:43
avatar
sardi me gami ka ehsaas.
PREETI CAPOOR on 17 July, 2008 07:37:11
avatar
APKI SARI HI RECIPES BAHUT JENUINE HAI, HAR RECIPE APNE DETAIL MEIN BATAI HAI.AUR BILKUL SATEEK.I am proud of u both.Thanks to u both just keep it up

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00