Home | कमतेल रेसिपी | Rava Dhokla Recipe - रवा ढोकला

Rava Dhokla Recipe - रवा ढोकला

Font size: Decrease font Enlarge font
image

यदि आप अधिक तेल का नाश्ता करते करते उकता गये हों तो रवा ढोकला बनाकर देखिये. इसे भाप मे बनाया जाता है और तेल तो थोड़ा सा ही सिर्फ तड़के के लिये प्रयोग होता है. बनाने में भी कम समय लगता है. आईये आज हम रवा ढोकला (Rava Dhokla Recipe) बनायें.

Rawa And Vegetable Dhokla Recipe, Instant Rava Dhokla Recipe, Rawa Dhokla Recipe, Rawa Dhokala Recipe, Rava Dhokala Recipe

आवश्यक सामग्री

  • रवा (सूजी) - 200 ग्राम (2 छोटी कटोरी)
  • दही - 200 ग्राम (2 छोटी कटोरी)
  • पानी - 60 -70 ग्राम (3/4 छोटी कटोरी)
  • नमक - एक छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • मटर - आधा छोटी कटोरी (छिली हुई)
  • फूल गोभी - आधा छोटी कटोरी (छोटा छोटा कटा हुआ)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • इनो पाउडर या खाना सोडा - 3/4 छोटी चम्मच


rawa_dhokla2_792700048.jpgतड़के के लिये

  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • राई - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (लम्बी कटी हुई)
  • पानी -  1  छोटी कटोरी
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच (पानी को नमकीन बनादे, स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नीबू - 1 छोटे आकार का (रस निकाल लीजिये)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून



विधि

दही को मिक्सी से फैट लीजिये. सूजी को दही में मिला कर घोलिये, लेकिन घोल में गुठली न पड़ें, पानी मिला कर फैट दीजिये.  सब्जियां और नमक इस घोल में डाल कर अच्छी तरह चमचे से मिला दीजिये. मिश्रण को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.

हम ढोकला कुकर में सेपरेटर या कोई चौड़ा बर्तन जो कुकर में रखा जा सकता हो, या भगोने, कढ़ाई में थाली रख कर बना सकते हैं. कुकर का सेपरेटर सामान्यतय थाली की अपेक्षा छोटा होता है, तो आज हम यह ढोकला थाली में बनायेंगे. ढोकला बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये. एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये. इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.

थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर अच्छी तरह चमचे से फैट कर मिलाइये. मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये, और बर्तन को ढक दीजिये. तेज गैस पर 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.

ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये.

एक छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डाल कर कड़काइये. राई के कड़कने के बाद .इसमें कटी हुई हरी मिर्च तल लीजिये. जब मिर्च हल्की ब्राउन हो जायें तो पानी, नमक और चीनी डाल कर उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. नीबू का रस इस मसाले के पानी में मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच की सहायता से ढोकला के प्रत्येक टुकड़े पर डालिये. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये.

रवा ढोकला तैयार है. ढोकला को हरे धनिये की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

ढोकला बनाने में सब्जियों का प्रयोग नहीं किया जाता, लेकिन सब्जियां ढोकला के स्वाद को बड़ा देती हैं, और स्वास्थ्य के लिये तो लाभकारी है ही, इसीलिये हम इसमें सब्जियां डाल कर बना रहे हैं. आप ढोकला बिना सब्जी के भी बना सकते हैं.


Comments (16 posted):

J.K.Asthana on 07 August, 2008 03:13:56
avatar
My dosas alwys sticcks to the tava .Please advicce to avoid this
thanks
kalpna gupta on 18 August, 2008 12:24:01
avatar
My dhokla always little hard. but market dhokla always soft and spunjy .so plz advice me how to prepare spunchy and soft dhokla.
निशा मधुलिका on 20 August, 2008 09:19:32
avatar
कल्पना, ढोकला के मिश्रण को अधिक गाढ़ा और न बहुत पतला होना चाहिये. जब आप ढोकला बनाने जा रही है, तब सबसे पहले सारी तैयारी कर लीजिये, मिश्रण में बेकिंग सोडा की जगह ईनो पाउडर डाल कर फैटिये, जैसे ही बबल आ जाय तुरन्त चिकनी किये हुये बर्तन में मिश्रण डालिये, ओर ढोकला पकने रख दीजिये. आपका ढोकला अच्छा बनेगा.
anita on 04 October, 2008 06:55:01
avatar
hi idali banatay time jab idalicookar may boil kartay hay to uparki first plat barabar hoti hay.magar dusari plate ki idali kay bich may pani kay bunda geer kar cipcipe hoti hai.koi suzav bataya.thanks
anita on 04 October, 2008 07:53:17
avatar
nishaji glisarin ko hindi may kya bolatya hay.
निशा मधुलिका on 04 October, 2008 01:49:16
avatar
अनीताजी,ईडली का मिश्रण सही बना होना चाहिये, कुकर पर सीटी न लगाये, इडली पकते समय गैस फ्लेम हमेशा तेज ही होनी चाहिये.
mamta pathak on 07 April, 2009 05:13:32
avatar
oven mai kya tempracher rakkhe aur kitne der aapki sabhi recipe bahut achchi hai
hindi mai hain isiliye aur bhi aasani hoti hai thanks
roshni on 05 May, 2009 04:31:31
avatar
my dosa alwyas stick on the tava.please advice to avoid this.


thanks
roshni
rasik on 11 July, 2009 10:05:09
avatar
my dhokala was perfect.it taste also good.i served it with coconut chutney.the combination was fantastic.thanks a lot nishaji.
menu mathur on 07 August, 2009 12:37:26
avatar
bahut achchi recipes hai nisha ji .ab main naste main yahi le jaya karungi thanks.
riyu on 27 August, 2009 12:37:07
avatar
veryvery good
sonia on 29 November, 2009 03:32:15
avatar
Is the choti katori measurement equal to 1 measuring cup or something else.
Kindly explain.
The size of katori would be different in each house so how would one know what is the exact measurement?
kavita on 20 December, 2009 08:36:14
avatar
mujhe daliya banana bataye mithi aur tahri
निशा: कविता, `खिचड़ी पुलाव` कालम में आप दलिया रैसिपी को देख सकती है.
mrs.lovely arora on 28 January, 2010 09:19:50
avatar
hello nisha ji,
mene rava dokla try kiya tha, vo acha to bana tha lakin jayada sapenji nhi tha.....

me ye puchna chati hun ke jis thali me dhokla bana hai us ka size kiitna hona chaiye...emg. plate kitni bari honi chayiye, kitni deep honi chayiye or isme kitna mishran daln achayiye...........?
निशा: लवली, भगोने या जिस बर्तन में आप ढोकला बना रही हैं थाली उसके अन्दर आनी चाहिये और थाली में मिश्रण आधी गहराई तक भरा हो तो ज्यादा अच्छा है.





pls guide me..........
Mrs.Lovely Arora on 30 January, 2010 03:02:01
avatar
thanks for reply.......

mam me dhokla bana sikh gayi hun..


or mene samber bhi try kiya tha lakin uska masala banate same vo jal gaya .. to hum kya masala market se b le sakte hai........?
निशा: लवली, धीमी आग पर भूनिये, मसाला नहीं जलेगा.
minakshi on 05 February, 2010 11:57:23
avatar
hello nisha ji,
plz tell me 1 thing "is tataric acid and tatary same thing"
निशा: मीनाक्षी, ये एक ही हैं.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.73
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 351
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.