पोहा (चिवड़े Poha)
पोहा (Pohe) अधिकतर पश्चिम एवं मध्य भारत में खाया जाता है. मध्यप्रदेश में तो लगभग हर खाने की दूकान पर पोहा जरूर मिल जायेगा. इसकी खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत कम प्रयोग होती है. पोहा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है
आवश्यक सामग्री
- पोहे -200 ग्राम
- बेसन के पतले सेब-100 ग्राम
- चीनी -एक चम्मच
- उबला हुआआलू - एक
- हरी मिर्च -दो
- मटर के दाने या मूंगफली के दाने -आधा कटोरी
- नींबू -एक
- हरा धनिया कटा हुआ
- चम्मच राई -आधा छोटी
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि:
200 ग्राम पोहा साफ किया हुआ. पोहे में पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दें. भीगे हुये पोहे में एक चम्मच चीनी एवं आधा चम्मच नमक मिला कर 15 मिनिट के लिये रख दें.
तब तक एक उवला हुआ आलू छोटे टुकड़ों में काट लें. दो हरी मिर्च काट लेआधा कटोरी हरी मटर के दाने. एक नीबू और कटा हुआ हरा धनियाँ तैयार कर लें एक कटोरी में बेसन के बीकानेरी पतले सेव रख लें.
अब कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें एक चम्मच तेल डालें. तेल गरम होने के बाद उसमे़ आधा टी स्पून बारीक राई के दाने डालें. दाने कढ़कढाहट के साथ भुनने लगेंगे. अब इसमें कटे हुये मिर्च और आधा टी स्पून हल्दी डाले़, इनके भुनते ही मटर के दाने डाल कर उन्हैं भून लें और इसी में कटा हुआ आलू और पोहा डाल दें. अच्छी तरह से मिक्स कर दें . पोहा बनकर तैयार है
पोहा आप बोल में डाल लीजिये. हरा धनियाँ डाल कर सजा दीजिये. अलग से कटोरों में मूंगफली के सिके हुये दाने और बीकानेरी सेव रखें. पोहा प्लेट में डालें और ऊपर से मूंगफली के दाने और बीकानेरी सेव डाल कर मेहमानो को परोसें.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (1 मिले):
आपका क्या कहना है?