खांडवी (Khandvi)
खांडवी (Khandavi) गुजराती खाना है. खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, और बनाने भी बड़ी आसान है, इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम लगती है. प्रस्तुत है एकदम कम तेल के उपयोग से बनी खांडवी.
आवश्यक सामग्री- बेसन ——- 100 ग्राम या एक कप
- दही ——– 100 ग्राम या एक कप
- पानी ——- 200 ग्राम या 2 कप
- हल्दी ——– चुटकी भर
- अदरक पेस्ट ——– आधा चम्मच भर
- नमक ——– आधा छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल ——– एक टेबिल स्पून
- राई के दाने ——— एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ——— 2 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ ——— बारीक कटा हुआ
- कच्चा नारियल ——– एक बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
बनाने की विधि
सबसे पहले दही को फैट लीजिये. एक पतीली मे दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये. इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये).
गैस जलाकर मोटे तले की पतीली गैस पर रख दीजिये. पतीली में एक चम्मच तेल डाल कर, घोल डाल दीजिये. चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये खांडबी को पकाइये. आप देखेंगे कि बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है. गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा. इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाड़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी.
मिश्रण की मात्रा के अनुसार, 2-3 थालियां या ट्रे को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, इस घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, जिस तरह आप दोसे को पतला फैलाते हैं उसी तरह इसे भी चमचा या कटोरी की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.
15 -20 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़ तड़ कर भुन जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खान्डबी के ऊपर डाल दीजिये.
इन खान्डवी को आप टेबिल पर रखने वाली प्लेट में लगाइये. नारियल और हरे धनिये को खान्डवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. खान्डबी (Khandavi) तैयार है. खांडबी को आप हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
ब्लागवाणी से कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट
-1-ड्रेस कोड:शुभ्र श्वेत सलवार कुर्ता!
-2-एन्ग्लो वैदिकः लड़के एन्ग्लो, लड़कियाँ वैदिक
लड़कियों के पहनावे के सवालों पर घुघुती बासूती की दो ब्लाग पोस्टें
यह कैसी देशभक्ति?
हत्यारे कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सोच पर प्रश्नचिन्ह
संगीतकार मदनमोहन - 85वाँ जन्मदिन-दो दुर्लभ गीत
संजय पटेल जी की प्रस्तुति
आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
उन्मुक्त जी के कोच्चि यात्रा संस्मरण
- चॉकलेट अखरोट कुकीज Chocolate Walnut Cookies Recipe
- हरे धनियां की खस्ता मठरी - Dhania Masala Mathari Recipe
- सांबर बड़ा Vada Sambhar Receipe - Sambar Wada Recipe
- तरबूज का शरबत (Watermelon Juice Recipe)
- फालसे का शरबत (Phalse ka sharbat - False ka Sharabat)
- आम का पना (Aam ka Pana Recipe - Aam ka Panna Kairi ka Panna)
- रबड़ी (Rabri Recipe - Rabari or Rabadi Recipe)
- आम का शरबत (Mango Juice Recipe)
- लुची - लुचई Luchi Recipe, Luchi Recepie
- कुरकुरे चना मसाला (Chana Kurkure Namkeen - Chana Khokhle Namkeen Recipe)
- पुदीना परांठा (Podina Parantha Recipe - Pudina Parhantha Recipe)
- अंकुरित मूंग दाल (Sprouted Moong Dal Curry Recipe)
- बेसन का ढोकला - Besan Dhokla Recipe
- Rajasthani Mawa Malpua Recipe - मावा मालपुआ
- Raw Banana Tikka Curry - केला टिक्का करी
- चौलाई साग और मूंग दाल (Chaulai Sag with Moong Dal - Amaranth Leaves Lentil Curry).
- दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe
- राजस्थानी पिटौर की सब्जी - Rajasthani Patod Curry / Pitod ki Sabzi Recipe
- नवरात्रि के लिये कुछ और रेसीपीज (Recipes for Navratri)
- क्रीम पनीर बाल्स (Cream Cheese Balls Recipe)
- मसाला दोसा (Masala Dosa Recipe)
- नारियल की चटनी (Coconut Chutney Nariyal Chutney)
- बेसन मसाला सेव (Besan Masala Sev Recipe)
- सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)
- Dahi Gujiya Recipe - दही गुझिया



Comments (15 posted):
Meine khandvi banayi, taste to bahut achha tha, leking role proper nahi ban paye. Role karte waqt beech mein se toot jati hai. Please advise ki proper role keise ban sakte hai.
निशा: निशि, मिश्रण थोड़ा कम पका हो या खान्डवी की परत मोटी हो तो खान्डवी मोड़ते समय बीच से टुट सकती है.
आपका क्या कहना है?