झटपट ढोकला (Instant Dhokala)
आमतौर पर ढोकला (Dhokla) के मिक्स को बनाने में कुछ ज्यादा समय लगता है, पर यदि आपको तुरत फुरत कुछ बनाना हो तो आप झटपट ढोकला (Instant Dhokala) बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है. इसे बनाने में तेल भी कम ही लगता है. बनाने में इतना आसान कि कोई भी बना सकता है.
आवश्यक सामग्री
- बेसन ——- 100 ग्राम(एक छोटी कटोरी)
- सूजी रवा —- 100 ग्राम(एक छोटी कटोरी)
- पानी ——- 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
- दही —— 200 ग्राम (2 छोटी कटोरी, फैट लीजिये)
- हल्दी --- चुटकी भर
- तेल ——- 2 टेबिल स्पून
- नीबू ——- 1
- नमक ——- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- ईनो पाउडर ——- 3/4 छोटी चम्मच
- राई के दाने ——- एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ——- 2 या 3 कटी हुई
- चीनी ——– एक छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ ——– एक टेबिल स्पून कटा हुआ
- नारियल ——— एक टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ (यदि नहीं हैतो कोई बात नहीं)
बनाने की विधि
किसी बर्तन में बेसन, सूजी और फैंटे हुये दही , हल्दी और पानी को एक बर्तन में डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, उसके अन्दर गुठले न बनें. नमक और एक टेबिल स्पून तेल डालकर मिला दीजिये.
ढोकला भाप से पकता है. इसलिये अब गैस जला कर कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये, कुकर के सेपरेटर में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये. मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला दीजिये, और सेपरेटर में डाल दीजिये. कुकर में सेपरेटर के नीचे जाली स्टैन्ड या कोई प्लेट लगा दीजिये, ताकि सेपरेटर कुकर के तले को न छुए. कुकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन में सीटी नहीं लगायें. 20 मिनिट में ढोकला बन जाता है. यह देखने के लिये कि यह पक गया है, इसमें चाकू की नोंक गढ़ाकर देखिये. ढोकला यदि बन गया है तो मिश्रण उससे चिपकता नहीं है.
कुकर से सेपरेटर को निकालिये. ठंडा होने के बाद, चाकू की सहायता से उसे प्लेट में निकालिये. अब ढोकला को चाकू स अपने मन पसन्द चौकोर टुकड़ौं में काट लीजिये.
एक छोटी कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करिये, तेल में राई डाल दीजिये. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च डाल कर, 2 टेबिल स्पून या छोटी आधा कटोरी पानी डाल दें. इसके बाद इस घोल में चीनी डाल कर उबाल लें. उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, और अब एक नीबू का रस मिला दें. अब इस तरी को चम्मच की सहायता से ढोकले के सभी टुकड़ों पर डाल दे. ढोकला तैयार है.
अब ढोकला के टुकड़ों को टेबिल पर रखने बाली प्लेट में लगायें. हरे धनिये और नारियल ऊपर से डाल कर सजायें.
आपका ढोकला तैयार है. गरमा गरम ढोकला, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये एवं खाइये.
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (10 मिले):
निशा: प्रियंका जी, ईनो पाउडर किराना या मेडीकल की दुकानों पर मिल जाता है. आप ईनो पाउडर की जगह आप खाने का सोडा या बेकिंग पाउडर का भी उपयोग कर सकतीं है.
thnx
SO TELL ME HOW COULD I PREPARE DHKLA IN
MICROWAVE. I DONT HAVE OVEN BUT MICROWAVE IS AVAILABLE.
आपका क्या कहना है?