मूंग की दाल की बड़ी / मंगोड़ी - Moong Badi Recipe - Moong Dal Mangodi Recipe
Latest Video at YouTube Channel

पहले दाल की बड़ी (Dal badi) घर पर ही बनाते थे क्योंकि बाजार में ये बड़ियां नहीं मिला करती थी, मिलती भी थी तो काफी महंगी और कुछ मुख्य
दुकानों पर ही मिल पाती थी उनकी क्वालिटी भी घर में बनी जैसी बड़ियों जैसी नहीं होती थी, लेकिन आज के समय में बाजार में विशेष रूप से महिला उद्योग संस्थानों द्वारा बनाई गई बड़िया, आलू चिप्स और पापड़ मिल जाते हैं.
हम यहां मूंग दाल की बड़ियां बना रहे हैं, लगभग इसी तरह सभी प्रकार की बड़ियां बनाई जाती हैं, आपको अपने स्वाद के अनुसार सामग्री लेनी होगी: जैसे उरद की दाल की मसाले वाली बड़ी (Urad Dal Masala Badi), चने की दाल की बड़ी (Chana Dal badi), चने की दाल की बड़ी लौकी या पेठा फल डाल कर भी बनाई जाती हैं. बड़ियों को आप अपने अनुसार छोटी या बड़ी बना सकती हैं,
छोटी आकार की बड़ियां जल्दी सूख जाती हैं, बड़े आकार की बड़ियां देर से सूखती हैं लेकिन बड़े आकार बड़ी जल्दी जल्दी तोड़ ली जाती हैं वहीं छोटी बड़ियों को तोड़ने में समय अधिक लगता है.
मूंग की दाल छिलके वाली या धुली दोनों दालो से बड़ियां बनाई जाती हैं. छिलके वाली दाल का स्वाद कुछ ज्यादा अच्छा होता है लेकिन धुली दाल से बनी बड़ियां भी अच्छी बनती हैं. हम अभी धुली मूंग दाल से ये बड़ी बना रहे हैं,

आवश्यक सामग्री -Ingredients for Moong Dal Badi
- मूंग की दाल - 200 ग्राम (एक कप)
- हींग - 1 पिंच
- तेल - 2 छोटे चम्मच
- थालियां - 2-3
विधि - (How to make Moong dal Badi )
दाल को साफ कीजिये और साफ पानी से धोकर पीने वाले पानी में 3-4 घंटे के लिये भिगो दीजिये. दाल का अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और बिना पानी डाले थोड़ी दरदरी दाल पीसिये, ज्यादा बारीक पिसी दाल से बनी बड़ी ठोस हो जाती हैं.
पिसी हुई दाल को किसी बड़े बर्तन में निकालिये, हींग को 1 छोटी चम्मच पानी में घोलिये और दाल में मिला दीजिये, दाल को 4-5 मिनिट तक खूब फैटिये, ये दाल बड़ी बनाने के लिये तैयार हो गई है.
सूखी साफ थालियों में तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. हाथ में जितनी दाल आसानी से आ जाय ले लीजिये बिलकुल उसी तरह जैसे आप पकोड़े बनाने के लिये बेसन या दाल का पेस्ट उठाती हैं. उंगलियों की सहायता से थोड़ा थोड़ा दाल का पेस्ट गिराइये. बराबर दूरी पर और बराबर की बड़ियां बनाने के लिये तो आपको प्रेक्टिस करनी होगी, बड़ियां यदि छोटी बड़ी होंगी तो भी स्वाद में कोई फरक नहीं होगा. जितनी दाल की बड़ियां एक थाली में आ जाय उतनी बड़ियां बना लीजिये, थाली भरने के बाद दूसरी थाली में बड़ियां तोड़िये. सारी दाल का पेस्ट करने के बाद बड़ियों से भरे थाल धूप में रखिये.
अगर तेज धूप है और आपने ये बड़ियां सुबह ही बना दी है तो शाम तक काफी हद तक सूख जाती हैं (बड़ियां सुबह ही बनाई जाती है ताकि दिन भर की धूप में सूख सकें). सूखकर थाली से बड़ियां आसानी से निकल आती हैं, दूसरे दिन आप उन्हैं एक ही थाली में डालकर सुखा लीजिये.
मूंग की दाल की बड़ियां सूख कर तैयार हो गई हैं, आप इन्हैं साफ और सूखे कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. जब भी आपका मन करे 6 महिने तक कन्टेनर से आवश्यकतानुसार बड़ियां निकालिये और बड़ियों से सब्जी बना लीजिये.
सावधानियां
- बड़ियों को अच्छी तरह सुखा कर ही भरिये, नहीं तो वे खराब हो जायेंगी.
- दाल को बहुत ज्यादा घंटो तक भिगोने से बड़ियों का स्वाद उतना अच्छा नहीं बनता.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
-
By kamal, 19 May, 2013
-
By lucky, 19 May, 2013
-
By Injila Ahmed, 19 May, 2013
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 21:
निशा: इंदरा, आलू की बड़ी तो सिर्फ आलू से ही बनाई जा सकती हैं उसके लिये दाल मिलाना आवश्यकता नहीं हैं.
I had two doubt. moong badi(or any other) dhoop main sukhana jaroori hain? coz i remember meri mumma hamesha chaya (shade) main sukhati thi. so dhoop ya chaya main sukhane se koi fark padta hian kya ?
and 2nd is, sabji(loki and petha) dal kar banane wali badi kharab to nahi hoti? sabji mili hone ke karan?
निशा: आप इन्हैं धूप में अच्छी तरह सुखाइये ये खराब नहीं होंगी.
plz soyabean daal ki recipe likhie use kaise pakate hai.once again thanx for moong badi
निशा: अनामिका, पापड़ बनाने में बहुत समय लगता है, ये अभी मेरी लिये सम्भव नहीं हैं, यह तो मेरी मम्मी कभी मेरे पास आयेगी उनकी सहायता से यदि सम्भव हो सका तो आपकी इस रैसिपी के बारे मैं अवश्य लिखूगी.
निशा: अल्का, इन्हैं माइक्रोवेव में नहीं सुखाया जा सकता.
Urad dal ke Wadiya, can you post a video. because when I made it they were very hard, in store they are hollow in the middle. my came out like mung dal Wadi. please help. thanks
निशा: उमा, बड़ियां तोड़ने से पहले दाल को खूब फैटिये, आप भी वैसी ही बड़ी तैयार कर पायेंगी.
Kadhu or lauki ki wadhiya(badi) kaise banate hai masale wali ...? Thanks
kya aap mujhe moond dal badi and urad ki dal ki badi me nutritional values bata sakti han.
looking forward for your reply.
निशा: सुमन्त, दालों की बड़ी में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाये जाते है और ये पौष्ट्क होती हैं.
निशा: बधाई रेणु
निशा: अलका, अवश्य मैं कोशिश करूंगी.
निशा: किरन, मसाले वाली मूंग बड़ी भी बनाई जाती हैं, आप मसाले डालिये अच्ची बड़ी बनेंगी.