Home | विविध | खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa

खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa

image How to make mawa

कुछ देशों में खोया (mawa) डेयरी या स्टोर्स पर नहीं मिलता , वहां खोये के कई विकल्प प्रयोग में लाये जाते हैं. इन जगहों पर खोया (mawa) घर में ही बना कर प्रयोग किया जा सकता है. खोया घर में बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन इसे बनाने में समय थोड़ा ज्यादा लगता हैं.

खोया दूध से बनने वाला डेयरी प्रोडक्ट हैं, यह दूध का गाढ़ा रूप है. यह भारत में डेयरी और स्टोर्स पर आसानी से मिला जाता है, इससे कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं, सब्जियों की तरी बनाने में भी खोया का इस्तेमाल किया जाता है.  
बाजार में खोया तीन तरह का मिलता है.

बट्टी खोया (Batti Mawa)
यह खोया (mawa) काफी कड़ा, जमा हुआ रहता है.  इसमें दूध को अधिक गाड़ा किया जाता है, बना हुआ खोया दूध का करीब पांचवा हिस्सा रह जाता है. खोया बनने के बाद, कटोरे के आकार के मोल्ड में खोया जमा दिया जाता है. इस खोया को लड्डू और बर्फी  बनाने के काम में लिया जाता है.

how_to_make_khoya_849170234.jpgचिकना खोया (Chikna Mawa)
इस खोया (mawa) को दाव का खोया भी कहा जाता है, यह खोया (mawa) बट्टी खोया की ही तरह बनता है, लेकिन इसे बट्टी खोया जितना गाढ़ा नहीं होने दिया जाता, यानी कि इसको थोड़ा पहले ही तैयार मान लिया जाता है.  खोया देखने में हलवा  जैसा गाढ़ा होता है.  यह खोया रसगुल्ले बनाने के काम मे आता है.
 
दानेदार खोया
यह खोया भी दूध से ही बनता है, लेकिन इसमें दूध में उबलते समय थोड़ा सा टार्टरिक पाउडर या नीबू का रस डालकर दाने दार बना लिया जाता है, जो खोया बनाने वाले कारीगर ही भली प्रकार बना पाते हैं. वैसे आप भी कोशिश कर सकते हैं. यह खोया कलाकन्द, लड्डू और दाने दार बर्फी बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है.

घर पर खोया कैसे बनाये - How to make mawa at home?
मावा बनाने के लिये भैंस का फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें.  किसी भारे तले के बर्तन में दूध डाल कर उबालने के लिये रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, आग मध्यम कर दीजिये, दूध को प्रत्येक 4-5 मिनिट में  चमचे से चलाते रहिये.  थोड़े समय बाद दूध गाढ़ा होना शुरू हो जाता है,  दूध को उबलते रहने देना है, और करछी से चलाते रहना है ताकि दूध तले में न लगे, लेकिन जब दूध, हलवे की तरह गाढ़ा होने लगे तब खोया को लगातार चलाते हुये पकायें. अब आप देखेंगे दूध काफी गाड़ा हो गया है, यानी आपका खोया बन चुका है, गैस बन्द कर दीजिये.  यह ठंडा होकर जमकर और अधिक गाढ़ा हो जाता है.

खोया तैयार हो गया है, खोया (mawa) को किसी बर्तन में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये  और अब आप इससे अपने मनपसन्द मिठाइयां बना कर खाइये.  खोये (mawa) को आप फिज में रखते हुये चार पांच दिन में प्रयोग कर लें.   

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

avatar
बहुत आभार.
on 06 August, 2008 09:49:17
avatar
nahut nabut shukriya nisha JI IS RECEPIEKE LIYE...lekin mere yahan bhens ka dudh nahi milta lagta hai ab to deepfreez ke koye se hi kaam chalana parega..

regards
neelam
pinki on 25 September, 2008 09:40:06
avatar
thank you so much aab mawa banana bahut aashan ho gaya hai.
ASLAM on 28 September, 2008 09:06:51
avatar
SHUKRIYA
BAHENJI AB EK AUR MADAD CHAHIYE
MUMBAI ME MITHAE K DUKANO PAR EK HALWA MILTI HAI JO RUBBER K JAISI HOTI HAI
LAL RANG YA HARE RANG ME
PLEASE OOS KI RECIPE BATA DE

ASLAM

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
4.29