सब्जियों के लिये विभिन्न तरी - How to make various Gravy for Curry Recipes
Latest Video at YouTube Channel

तरी वाली सब्जियां रोजाना हम सभी की किचन में बनती है और ये तो हम सब चाहते हैं कि रोजाना एक ही स्वाद वाली सब्जी न मिले, सब्जी की तरी को आप अलग अलग तरीके से बनाकर उसके स्वाद और सुगन्ध को अलग अलग बना सकते हैं.
Read this recipe in English - How to Make Various Gravy for Curry Recipes
तरी को आप अपनी पसन्द से कोई भी चीज मिला कर उसकी खुशबू और महक बदल बदल सकते हैं. तरी बनाने के लिये हम इन चीजों का प्रयोग करते हैं, टमाटर, मक्खन, मलाई, काजू, खसखस, नारियल, मूंगफली के दाने, तिल और प्याज. तरी को गाड़ा करने के लिये बेसन, एरोरूट या कार्नफ्लोर का प्रयोग किया जाता है. एसा भी नहीं हैं कि आप सब्जी की तरी इतनी ही चीजों के साथ बनायें ये तो आप अपने स्वाद और अपनी कल्पना के अनुसार बदल कर भी बना सकते हैं, लौकी या शिमला मिर्च, पालक इन सब्जियों को भी पीस कर आप तरी तैयार कर सकते हैं. तरी में आप हल्की सी मिठास के लिये 1 छोटी चम्मच शहद या आधा छोटी चम्मच चीनी भी डाल सकते हैं. तो आइये देखते हैं ये तरी बनाना.
टमाटर की तरी - Tomato Tari
टमाटर की तरी सभी लोग जो तेल और घी कम खाते हैं वे भी बड़े स्वाद से खा सकते हैं. इस तरी में आप आलू, अरबी, गोभी, बैगन, मटर, परवल, लौकी, कोफ्ते इत्यादि की सब्जी बना सकते हैं.
टमाटर की तरी के लिय सामग्री. - Ingredients for Totato Tari
- टमाटर - 3-4 मीडियम आकार के
- हरीमिर्च - 1- 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल(रिफाइन्ड) - 1-2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला - (लोंग 3, काली मिर्च -4,बड़ी इलाइची -1) यदि आप चाहें
- हल्दी पाउडर -एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
टमाटर की तरी कैसे बनायें: How to make Tomato Tari
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक पीस लीजिये, इस तरी में अगर आप मूंगफली के दाने डालना चाहते हैं तब 1 टेबल स्पून छिले हुये मूंगफली के दाने भी इसी पेस्ट के साथ पीस लीजिये, या आप नारियल फ्लेवर चाहते हैं तो इस पेस्ट के साथ टुकड़े किये हुये कच्चा नारियल एक टेबल स्पून डाल कर बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में (धीमी आग पर) हींग और जीरा डालिये, जीरा भूनने पर हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये और इसके बाद टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल दिखाई न देने लगे. सब्जी की तरी के लिये हमारा यह मसाला तैयार हो गया है.
अब इस मसाले में आप जो सब्जी बनाना चाहते है, जैसे उबले हुये आलू या रोस्टेड आलू, हाफ बोइल फूल गोभी या तला हुआ फूल गोभी, तले हुये बैगन, तली हुई अरबी इत्यादि, किसी भी सब्जी को डाल कर मिला दीजिये, सब्जी को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है उतना पानी मिला दीजिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला भी डाल कर मिलाइये, 3-4 मिनिट सब्जी को उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द करने के बाद हरा धनियां भी मिला दीजिये, आपकी तरी वाली सब्जी और वह भी बहुत स्वादिष्ट बिना अधिक चिकनाई के तैयार है.
इस तरह हम कोई भी सब्जी बोइल, हाफ बोइल, भाप में पका कर, ओवन में रोस्ट करके या तल कर पका लेते हैं और तरी बना कर मिला देते हैं, एक स्वादिष्ट खूशबूदार सब्जी तैयार हो जाती हैं.
दाल को भी अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिये इसी तरह टमाटर का मसाला तैयार करके मिला दीजिये इसमें बेसन या मूंगफली इत्यादि जो हम तरी को गाड़ा करने के लिये डालते हैं वे नहीं डालेंगे, लेकिन अगर आप नारियल का स्वाद पसन्द करते हैं तो दाल में नारियल को भी टमाटर के साथ पीस कर डालिये.
जो लोग प्याज खाना पसन्द करते हैं वे तेल में सबसे पहले प्याज भून लेंगे और फिर टमाटर का मसाला डाल कर भूनेंगे और उपरोक्त तरीके से तरी तैयार कर लेंगे.
ये सब्जी को आप डाइरेक्ट कुकर में भी बना सकते हैं, डाइरैक्ट कुकर में सब्जी बनाने के लिये: सब्जी जो बनानी है उसे काट कर तैयार कर लीजिये, कुकर में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भूनने पर हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये और इसके बाद टमाटर, हरीमिर्च ,अदरल का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल दिखाई न देने लगे, इस भुने हुये मसाले में सब्जी या दाल जो भी आप बना रहे हैं डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये, आवश्यकतानुसार पानी, नमक, लाल मिर्च मिलाइये, कुकर बन्द कीजिये, एक सीटी में सब्जी बनकर तैयार हो जाती है. कुकर खुलने पर सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियां मिला दीजिये, हो गई सब्जी तैयार.
टमाटर की तरी में तेल घी बहुत ही कम लगता है, तरी को गाड़ा करने के लिये एक टेबल सपून बेसन, कार्न फ्लोर या मूंगफली के दाने पीस कर कुछ भी डालिये, आप ज्यादा चिकनाई खाने से परहेज करते है तो यह तरी आप किसी भी कोफ्ते की सब्जी में भी बना सकते हैं.
दही की तरी - Curd Tari
यह तरी बड़ी आसानी से बन जाती है, ये तरी आलू, अरबी, कोफ्ते और दाल का करारा बनाने के लिये प्रयोग में लाई जाती है. दही की तरी बनाने के लिये भी अधिक तेल का प्रयोग नहीं किया जाता.
दही की तरी बनाने के लिये सामग्री - Ingredients for Curd Tari
- दही - 200 ग्राम
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेसन - 2 छोटी चम्मच
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा या एक छोटी चम्मच पेस्ट
- हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतरी हुई)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - कतरा हुआ एक टेबल स्पून
विधि
दही को आप टमाटर की जगह सब्जी में खटास लाने के लिये भी प्रयोग कर सकते हैं.
दही को मथ लीजिये और दही के बराबर ही पानी मिला कर मठ्ठा बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल कर तड़काइये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और बेसन डाल कर भूनिये महक आने पर या बेसन का कलर बदलने पर दही का मठ्ठा इस मसाले में डालिये और चमचे से चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक उसमें उबाल न आ जाये, इस तरी में नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालिये, कोफ्ते डाल कर उबाल आने दीजिये. दही वाली तरी की सब्जी तैयार है.
इस तरी में अगर उबाले हुये आलू और अरबी डाल दिये जाय तो आलू और अरबी के रसेदार सब्जी तैयार हो जायेगी, तरी को आप अपने अनुसार पतला या गाड़ा बना सकते हैं.
मक्खन मलाई की तरी -Butter Malai Tari
मक्खन मलाई की तरी पनीर की सब्जी के लिये, मटर पनीर, पनीर पसन्दा, मलाई कोप्ता इत्यादि के लिये तैयार कीजिये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Butter Malai Tari
- मलाई या क्रीम - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- टमाटर - 2 -3
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल या घी - 1-2 टेबल स्पून
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 चौथाई छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - बारीक कतरा हुआ(एक टेबल स्पून)
विधि
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल या घी डालिये. जीरा, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर भूनिये. टमाटर, हरीमिर्च का पेस्ट डालिये और भूनिये. मसाला जब दाने दार हो जाय तो मलाई और मक्खन भी डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाते हुये भूनिये, मसाले में उबाल आने पर अपने अनुसार तरी जितनी पतली या गाड़ी रखनी है उतना पानी मिला दीजिये. नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला भी मिला दीजिये. मक्खन मलाई की तरी तैयार है.
अब आपको जो भी कोफ्ते या पनीर डालना है डाल दीजिये, 1-2 मिनिट पकने के बाद, आग बन्द कर दीजिये. मक्खन मलाई की तरी के साथ पनीर की सब्जी तैयार है, हरा धनियां डाल कर सब्जी को सजाइये.
काजू और खसखस की तरी - Kaju Khaskhas Tari
ये तरी आप मटर पनीर, शाही पनीर या कोफ्ते के लिये बनाइये. आप यहां तरी के लिये अकेले काजू भी ले सकते हैं और सिर्फ खसखस लेकर भी तरी बनाई जा सकती है. काजू और खसखस दोनों को एक साथ डाल कर भी तरी बनाई जा सकती है. आप चाहें तो इस तरी में तरबूजे और खरबूजे के बीज भी डाल सकते हैं, ये बीज भी भिगो कर, काजू या खसखस के साथ बारीक पीस कर प्रयोग में लाये जाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaju Khaskhas Tari
- काजू - 50 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- खसखस - 50 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- टमाटर - 2 -3
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल या घी - 2-4 टेबल स्पून
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 चौथाई छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - बारीक कतरा हुआ(एक टेबल स्पून)
विधि
काजू और खसखस को धो कर अलग अलग पानी में आधा घंटे के लिये भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी निकाल कर बारीक पीस लीजिये, पेस्ट को निकाल कर किसी प्याले में रख लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को भी बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल या घी डाल कर गरम कीजिये. जीरा, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर भूनिये. टमाटर, हरीमिर्च का पेस्ट डालिये और टमाटर पकने तक भूनिये. काजू और खसखस का पेस्ट डालिये और अब मसाले को दाने दार होने तक भून लीजिये. अपने अनुसार तरी को जितना पतला रखना चाहते है उतना पानी मिला दीजिये, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला भी मिला दीजिये. उबाल आने के 1-2 मिनिट में ये खाजू खसखस की तरी तैयार, आप इसमें पनीर या कोफ्ते जो भी डालिये उसकी सब्जी काजू खसखस तरी के साथ तैयार है.
नोट:
इन तरी में आप प्याज लहसन डालने चाहते हैं तब तेल गरम होने पर 1 छोटी चम्मच लहसन का पेस्ट और 1- 2 प्याज का पेस्ट भून लीजिये, इसके बाद टमाटर का मसाला या काजू खसखस का मसाला डालिये, भूनिये और तरी तैयार कर लीजिये.
अगर आप दही की तरी बना रहे तो प्याज या लहसन मत डालिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 72:
Regards.
निशा: मोनिका, आप ये करी पेस्ट एक सप्ताह तक रख लीजिये और एअर टाइट कन्टेनर में भर कर आप ये भुना हुआ करी पेस्ट महिने भर भी फ्रीज करके रख सकती हैं.
निशा: शिवानी, धनियां और हल्दी, टमाटर पेस्ट के साथ भुनते हैं तो अच्छा स्वाद और महक हो जाती है.
aloo tamatur ko jyada taisty kaise bna sakte hain.pls mail me.
Thanx
muzhe gujrati kari ki vidhi batane ki krapa kare
निशा: शिवा, धन्यवाद.
insitute me bhi jab free hote hai to aap
ki site open karte hai or acchi recepies ka maza lete hai lekin mai chahti hu ki mere id me kuch recepis jaise naste ke saare item send kar dijiye plzzzzzzzzzzzz
निशा: रेनू, सब्जी में उबाल आते समय दूध ठंडा डालना चाहिये और जब तक चमचे से लगातार चलाते रहना है जब तक कि सब्जी में फिर से उबाल न आ जायें.
निशा: शिखा, सब्जी पकने के बाद सब्जी का कलर बदलता ही है, कुकर में कई सीटी लेने के वजाय, एक सीटी आने के बाद सब्जी को धीमी गैस पर 2- 3 मिनिट तक पका लीजिये ये पर्याप्त है. कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये. मसाले को अच्छी तरह भूनिये, सब्जी का कलर अच्छा रहेगा.
निशा: अक्षरा, आप किस सब्जी में मसाले भूनने के लिये कह रही हैं.
निशा: अक्षरा, मसाले पर्याप्त मात्रा में डालें और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक सब्जी को भूने, मसाला भूनने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं, सब्जी का कलर बनने के बाद अच्छा आयेगा.
निशा: प्रीति, धन्यवाद.
actually I lov cooking very much but I m working so itna time nhi milta ki roz-subah shaam itna time kitchen me de sakoo...plz. mujhe reply jaroor kijiyega...mujhe pata hai mai apko bahut pareshan karti hoon ...but kya karoon I m mad for ur recipes.
निशा: संध्या, किसी भी तरी को आप एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख सकती हैं, फ्रीजर से निकाल कर माइक्रोवेव में डिफ्रोस्ट कर लें या 1 -2 घंटे पहले निकाल कर बाहर रख लें और फिर बनायें, आप मेरी रैसिपीज को इतना पसन्द करती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: केतिका, धन्यवाद.
निशा: आरती, धन्यवाद.
it will be greatly helpfull for all types of women...
either they are working or housewife...it dosn't matter..
Thanks
apko nhi pta mere ghar me aaj mamma nhi he or apki is recipee ki vjh se muje aaj bilkul unke hatho jesa hi swad mila..
निशा: आयुष, धन्यवाद.
THANKYOU SO MUCH NISHA JI
THANKS FOR WOUNDERFUL TARI
please ye bataiye ki makkhan tari me makkhan ghar ka use karna hai ya butter jo milta hai wo....Veri nice recipe mam.
Mujhe khana banane nahi aata.Ap mujhe ye bataiye ki mai kaha se shuruat karu.apki recipe dekhti hu to sab accha lagta hai par samajh me nahi aata ki kya banau aur sikhu. mai job karti hu to cchutti k din hi time milta hai. itni acchi-2 recipe dekhkar dimag kam nahi karta ki kya banau aur sab reh jata hai.mujhe namak ka bhi andaj nahi hai jyadatar kam ho jata hai..Ap hi mujhe guide kijiye Please...... I am waiting for your nice reply My dear mam............I LOVE U & THANKS A LOT............
निशा: अर्चना, तरी में आप कोई भी मक्खन प्रयोग में ला सकती हैं जो आपके पास हो, रैसिपी जो आपको बहुत पसन्द हो चुन लीजिये और बनाइये, आप अच्छा बना लेंगी. नमक कम डालने की आदत अच्छी है, रैसिपी को टेस्ट करें और थोड़ा सा नमक और डालकर सही कर लीजिये, वर्किंग वोमेन के पास समय की कमी हमेशा ही रहती है, जब भी समय मिले, आप पूरे मन कोई भी खाना बनाइये, बहुत अच्छा बनायेंगी, धन्यवाद.
thanks
Thanks a lot for all your curry recipes :)
Mujhe ek sawal hai Nishaji... maine ab tak jitne bhi recipes dekhe hai unme se kisi me bhi Lahsoon aur pyaj nahi daale hai aapne, may be shayad aap khane me voh use nahi karti... toh kya tari vali subjiyon me hum lahsoon aur pyaj daal sakte hai? Jin recipes me hum aissa kar sakte hai, aap agar unhe video me just bata de toh hume kafi guidance mil jayega.
Thanks once again for your recipes and guidance :)
निशा: तनुश्री, आपका सुझाव अच्छा है, मैं कोशिश करती हुँ कि आपको यह जानकारी दू, मेरी रैसिपी लेख में मैं नीचे लिखती भी हूँ कि प्याज और लहसन किस तरह डाल कर सब्जी बनायें.
Curry recipes are prepared in our kitchen on daily basis. You can try to make different curries every time to get different taste.
You can add or subtract anything from the traditional method of preparing the curry and give it a different taste. Normally we use tomato, onion, butter, cream, cashews, coconut, sesame, peanuts to make curry. To thicken the curry we can use gram flour or cornflour. You can use these ingredients in addition to other flavors of your choice as per your taste and preferences. You can also make curries from gourd or capsicum paste. Today we will prepare curries with different flavors.
Tomato Curry.
Tomato Curry is majorly liked by those people who prefer less oil and ghee in their food. You can make potato, arbi, cauliflower, brinjal, peas, koftas etc recipes in this curry.
Ingredients for Tomato Curry.
Tomato - 3-4 ( medium sized)
Green Chilli - 1-2
Ginger - 1 inch long piece.
Refined Oil - 1-2 table spoon.
Heeng - 1 pinch.
Cumin seeds - 1/4 tea spoon.
Whole Garam Masala - ( cloves - 3, black pepper - 4, large cardamon - 1) optional.
Turmeric powder - 1/4 tea spoon.
Red Chilli powder - less than 1/4 tea spoon.
Coriander leaves - 1 table spoon (chopped)
Garam masala - less than 1/4 tea spoon.
Method - How to make Tomato Curry.
Make a paste of tomato, ginger , green Chilli. If you wish to put peanuts in the paste you can add 1 table spoon peeled nuts into the ingredients, or if you wish to get a coconut flavor then you can add coconut pieces into the mixer while making the paste.
Heat a pan with little oil and put heeng and cumin seeds. Let them splutter, then put turmeric powder, coriander powder, and tomato paste into the pan and cook them well till the oil starts to float over the masala. Masala to make curry is prepared.
Now you can use this masala to make any vegetable like boiled potatoes, half boiled or fried cauliflower, fried brinjal, fried arbi, etc. Add water according to your preferred consistency followed by adding aalt, red chilli powder, and garam masala. Cook it for 3-4 minutes. Turn off the flame and garnish the curry with coriander leaves. Your tasty curry recipe is prepared.
Likewise, we can prepare any boiled, half-boiled, roasted, fried vegetable in the same manner.
You can also add tomato masala in the dal to make it even more tastier. We will not add gramflour or Cornflour that we used to make the curry thick in this masala. But if you are fond of coconut flavor, then you can add coconut in the tomato paste.
People who use onions in their cooking can fry onions in the oil before adding tomato paste followed by other steps.
You can also make this recipe direct in the cooker. To make it direct in cooker, first wash and cut the vegetable in a bowl. Heat oil into the cooker and put heeng and cumin seeds. Let them splutter, then put turmeric powder, coriander powder, and tomato, green chilli and ginger paste into the pan and cook them well till the oil starts to float over the masala. Put the vegetable or dal into the cooked masala and stir it for 2 minutes to mix them well. Add water as per the requirement, salt and red chilli powder into the cooker and close the lid for up to 1 whistle. Open the lid once the steam comes out of the cooker and add garam masala and coriander leaves from the top. Vegetable Curry is ready.
Tomato Curry absorbs less oil. To thicken the curry you can use gramflour, cornflour or peanuts powder.
Curd Curry.
Curry made with curd is very easy to cook and can be used to make potato, koftas, and arbi. You do not need much oil to make curd curry.
Ingredients for Curd Curry.
Curd - 200 gms.
Oil - 1-2 table spoon.
Heeng - 1-2 pinch.
Cumin seeds - 1/2 tea spoon.
Turmeric powder- 1/2 tea spoon.
Coriander leaves - 1 tea spoon.
Gram flour - 2 table spoon.
Ginger - 1 inch long piece or 1 tea spoon paste.
Green Chilli - 2-4 (chopped)
Red Chilli powder - 1/4 tea spoon.
Salt - 3/4 tea spoon.
Garam Masala - 1/4 tea spoon.
Coriander leaves - 1 table spoon (chopped).
Method - How to Make Curd Curry.
You can use curd instead of tomato to bring sour flavor to the curry.
Whisk the curd with equal amount of water.
Heat oil in a pan and tamper the cumin seeds and heeng into the pan. Then add turmeric powder, coriander powder, ginger paste, green chilli, and gram flour to it. Pour the whisked curd into the masala once the gram flour turns brown in colour and cook well. Stir and cook the masala until it starts to boil. After the first boil add salt, red chilli powder and garam masala into the curry. Put the boiled vegetables or koftas into the curry. Curd curry is ready.
You can make the curry thick or thin in consistency according to your preference. You can also add boiled or fried arbi, boiled or fried potatoes into the curry.
Butter Malai Curry.
Butter Malai Curry can be used in preparing matar paneer, paneer pasanda, malai kofta etc. recipes.
Ingredients for Butter Malai Curry.
Cream or Malai (Milk Cream) - 1/2 cup.
Butter - 2 table spoon.
Tomato - 2-3
Green Chilli - 1-2
Ginger - 1 inch long piece.
Oil or Ghee - 1-2 table spoon.
Turmeric powder - 1/4 tea spoon (optional)
Coriander powder - 1 tea spoon.
Red Chilli powder - 1/4 tea spoon.
Salt - According to taste or 3/4 tea spoon.
Garam Masala - less than 1/4 tea spoon.
Coriander leaves - 1 table spoon (chopped)
Method - How to Make Butter Malai Curry.
Make a paste of tomato, ginger and green chilli.
Heat oil in a pan and roast cumin seeds, coriander powder and turmeric powder into the pan. Put tomato paste to it and roast well. Once the masala gets cooked add malai and butter to it. Roast the masala by continuously stirring it with the ladle. Add water to the masala according to your preffered consistency of the curry and add salt, red chilli powder, and garam masala. Butter Malai Curry is ready.
Put koftas or paneer anything you like in it and cook it on a medium flame for 1-2 minutes. Garnish the recipe with chopped coriander leaves.
Kaju Khaskhas Curry.
You can use this Curry to make matar paneer, shahi paneer, or koftas. You can make this curry with only cashews or mawseeds or may be with the combination of both. You can also add the seeds of melon into the curry to enhance its taste. Soak the seeds and grind them into fine paste.
Ingredients for Kaju Khaskhas Curry.
Cashews - 50 gms. (2 table spoon)
Mawseeds (Khaskhas) - 50 gms. (2 table spoon)
Tomato - 2-3
Green Chilli - 1-2
Ginger - 1 inch long piece.
Oil or Ghee - 2-4 table spoon.
Turmeric powder - 1/4 tea spoon.(optional)
Coriander leaves - 1 tea spoon.
Red Chilli powder - 1/4 tea spoon.
Salt - According to the taste (3/4 tea spoon)
Garam Masala - less than 1/4 tea spoon.
Coriander leaves - 1 table spoon (chopped)
Methods - How to Make Kaju Khaskhas Curry.
Soak cashews and mawseeds separately in different bowls for half an hour. Strain the water and grind them into paste. Pour the paste in a separate bowl.
On the other hand make a paste of tomato, ginger and green chilli.
Heat oil in a pan and roast the cumin seeds, turmeric powder and coriander powder. Now put tomato paste and roast it till the tomatoes get properly cooked. Now add cashew paste and cook till the masala gets totally mixed with other ingredients. Add water to the masala according to your preferred consistency of curry and add salt, red chilli powder and garam masala. Once the curry starts to boil cook it for another 1-2 minutes. Kaju Khaskhas Curry is ready.
Put koftas or paneer anything you like in it and garnish the recipe with coriander leaves.
Note :
If you want to add garlic and onion in to the curry then you can put 1 tea spoon garlic paste and 1-2 finely chopped onions in the cooker once the oil heats up followed by given steps.
If you are making Curd Curry, then do not add garlic or onions.
muje khana banane ka bahut pasand he par Job k karan Time nahi mil pata he thanks for gravy....
but me jab bhi paneera ki sabji payaj k sath banati hu to itna accha nahi bana pati hu..plz muje bataiye ki pyaj k sath paneer ki gravy wali sabji kaise banau jo bahut tasty lagi
निशा: अपेक्षा, पनीर के लिये प्याज की ग्रेवी बनायें तब प्याज को पहले उबाल लीजिये और पीस कर, जीरा डालने के बाद भूनिये, टमाटर अदरक, हरी मिर्च और अदरक का मसाला भूनिये, ग्रेवी अच्छी बनेगी.
Can you please tell me if I can make these gravies and deep freeze them for week to 15 days. Is there any particular preservative that can
Be used for keeping the gravies fresh.
निशा: नेहा, जी हां ये ग्रेवी बनाकर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रीजर में रखी जाय, तो आप इन्हैं 15 दिनों तक यूज कर सकते हैं.
aap ki recipe se me khana banana sikh gya hu mujhe bahut accha lagta h aap ki recipe se khana banana, mene abhi tak kothmbir badi, poha katlet bana kar sab khilaya
thank you
Rahul sharma
निशा: राहुल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पल्लवी, आप थोड़ा सा बेसन भून कर सब्जी में मिला दीजिये, इससे सब्जी गाढ़ी हो जायेगी और स्वाद भी अच्छा आयेगा.
very useful :)
Thanks for your wonderfull site & recepies.
I have a query, please tell me I am a working lady, just got married. Please tell me can I make Tomato, Ginger, Garlic & green chilly paste & store it in freez for 7-10 days because I have to work fast in the morning and it take lot of time for all these.
Please tell me the procedure store these and is it healthy to store and use for a week after making paste?
Thanks once again.
Shweta
निशा: श्वेत, ताजा टमाटर, हरी मिर्च और अदरक मिक्सर से तुरन्त पीसे जा सकते है, और आपके लिये इन चीजों का पेस्ट किस तरह बना कर रखना है, मैं जल्दी ही लिखूंगी.