Home | खिचड़ी-पुलाव | कटहल का पुलाव (Raw Jackfruit Pulao - Raw Jackfruit Biryani)

कटहल का पुलाव (Raw Jackfruit Pulao - Raw Jackfruit Biryani)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Raw Jackfruit Pulao - Raw Jackfruit Biryani

कटहल के पुलाव का अपना एक खास स्वाद है. परम्परागत भारतीय मसाले दही के साथ भुनकर लाज़बाब स्वाद देते हैं.

तो क्यों न आज शाम खाने में कटहल का पुलाव (Kathal Biryani - Raw Jackfruit Biryani ) बनाया जाय.

आवश्यक सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
  • कटहल - 200 ग्राम 
  • घी - 3 टेबल स्पून 
  • काजू - 7-8 ( चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • जीरा -  आधा छोटी चम्मच
  • लोंग - 5-6
  • काली मिर्च - 8-10
  • बड़ी इलाइची - 2
  • दाल चीनी  - 1-2 टुकड़े
  • हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कतर लीजिये
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस या पेस्ट कर लीजिये)
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक स्वादानुसार - ( एक छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)


विधि
jackfruit_kathal_696525657.jpgचावल को साफ कीजिये, धोइये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगोने रख दीजिये.

कटहल को धोइये, हाथों को तेल लगाकर चिकना कीजिये, कटहल को 1 इंच लम्बे टुकड़े करते हुये काट लीजिये, कटहल के बीज से छिलके हटा दीजिये.

लोंग, काली मिर्च, इलाइची और दाल चीनी के दानों को कूटकर दरदरा कर लीजिये.

कुकर में
घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में कटहल के टुकड़े डाल कर चमचे से चलाते हुये हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले हुये कटहल निकाल कर प्लेट में रखिये, अब काजू के टुकड़े घी में डालिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल कर रखिये. बचे हुये घी में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, लोंग काली मिर्च का कुटा हुआ मसाला डालिये, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और दही डाल कर, चमचे से चलाते हुये मसाले को 2-3 मिनिट तक भूनिये.

इस मसाले में चावल डाल कर 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भून लीजिये, सेके हुये कटहल और काजू भी डाल कर मिला दीजिये, अब चावल की मात्रा से दुगनी मात्रा पानी की डाल कर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला दीजिये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये.  एक सीटी आने तक पुलाव को पकने दीजिये. गैस बन्द कीजिये, कुकर का थोड़ा सा प्रेशर सीटी ऊपर करके निकाल दीजिये.

कुकर का सारा प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये, कटहल का पुलाव तैयार है.   पुलाव को प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये.

माइक्रोवेव मे
 कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में कटहल के टुकड़े डाल कर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, अब काजू के टुकड़े घी में डालिये, हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये घी में जीरा डालकर तड़काइये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, लोंग काली मिर्च का कुटा हुआ मसाला डालिये, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और दही डालकर चमचे से चलाते हुये मसाले को 2 मिनिट तक भूनिये, इस मसाले में चावल डाल कर चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये.  तले हुये कटहल और काजू भी डाल कर मिला दीजिये.

माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में यह मिश्रण डालिये, चावल की मात्रा का दुगना पानी और नमक भी मिला दीजिये, ढक्कन बन्द कीजिये, और माइक्रोवेव में रखिये, माइक्रोवेव को 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.  

कटहल का पुलाव (Kathal Biryani - Raw Jackfruit Biryani ) तैयार हो गया है, पुलाव में कतरे हुये हरे धनिये डाल कर सजाइये. गरमा गरम पुलाव (Kathal Pulao - Raw Jackfruit Biryani ) परोसिये और खाइये.

चार लोंगों के लिये,
समय 15 मिनिट

 

Comments (8 posted):

Jaya Ramchandani on 24 February, 2009 03:55:49
avatar
Thanks Nisha
yesterday I prepare Methi ke parathe and it was very tasty.
I shall try this pulao tonight.
संगीता पुरी on 24 February, 2009 04:50:35
avatar
अच्‍छी रेसिपी है....आज बनाती हूं।
ranju on 24 February, 2009 05:25:32
avatar
बहुत बढ़िया लगी यह शुक्रिया
irfan on 24 February, 2009 04:05:29
avatar
wah Nishaji.Apne kathal jaisi cheez ko bhi shahi andaaz mein parosne ka tareeqa bata diya.Bahut upyogi jaankaari hai.
Shukriya.
mary on 09 December, 2009 10:24:30
avatar
Thanks Nishaji I will try your recipie of achars and kichidi.
geetu on 11 December, 2009 07:20:29
avatar
nisha ji veg biryani ki receipe btaye plz or muje apki receipe bhut pasand hai.
geetu on 11 December, 2009 07:46:49
avatar
how is made vegetable biriyani nisha ji.
Amrita on 15 February, 2010 03:27:27
avatar
Nisha ji kya katahal ko kadukas bhi kar ke daal sakte hai.Please tell me.
निशा: अम्रता, कटहल को कद्दूकस काट कर ही डालिये.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 351
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.