मैथी पुलाव – Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe

सर्दियों की शाम में कुछ हल्का खाने का मन करे तो पुलाव बनाईये. यदिहरी मैथी डाल कर मैथी पुलाव बनायें तो क्या कहने. मैथी पुलाव पौष्टिक होने के साथ बड़ा ही स्वादिष्ट भी है, आइये आज मैथी पुलाव (Methi Rice Pulao) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम ( एक कप)
- मैथी - 200 ग्राम (एक कप कटी हुई)
- घी 1 -2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 12 -15
- लौंग - 5-6
- बड़ी इलाइची - 2-3
- दाल चीनी - एक टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- मटर - 1/3 कप (छिले दाने)
- शिमला मिर्च - 1-2
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)
विधि - How To Make Methi Pulao
चावल को साफ कीजिये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
मैथी की पत्तियां तोड़िये, 2 बार साफ पानी से धोइये, थाली में तिरछा करके रखिये या चलनी में रख कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये, अदरक को छीलिये और धो लीजिये.
मैथी को बारीक काट लीजिये, हरी मिर्च और अदरक बारीक काट लीजिये. काली मीर्च, लौंग, बड़ी इलाइची के दाने और दाल चीनी को दरदरा कूट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर कुटे हुये मसाले डाल कर हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक, मटर और शिमला मिर्च डाल कर 2-3 मिनिट भूनिये, अब कटी हुई मैथी डालिये और फिर से 2-3 मिनिट तक भूनिये.
चावलों को पानी से निकालिये और इस भुने हुये मसाले मै मिलाइये और फिर से 2 मिनिट तक भूनिये.
ये चावल हम कुकर में या माइक्रोवेव किसी में पका सकते हैं, चावल कुकर में पकाने के लिये, चावल से दुगनी मात्रा का पानी मिलाइये, नमक डालिये और कुकर का ढक्कन बन्द करके एक सीटी आने तक पकाइये, सीटी आने पर गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और कुकर से आधा प्रेसर निकाल दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये, देखिये ये मैथी स्वादिष्ट पुलाव बन चुका है. पुलाव को प्याले में निकालिये.
माइक्रोवेव में पुलाव बनाइये, मसाले मिले चावल, दुगना पानी और नमक प्याले में डालिये और 15 मिनिट के लिये माइक्रोवेव को सैट करके रख दीजिये, 15 बाद ये लजीज मैथी पुलाव (Methi Rice Pulao) तैयार है.
मैथी पुलाव (Methi Rice Pulav) को दही, चटनी या नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 25:
mein ye kahna chahti hou ki jab bhi kabhi mein namkeen chaval banati hou to kabi vo kacche hote hai, to kabi vo gile ban jate. me kai banati aise bante hain, mere chaval kabi khule khule nahi banate. sirf namkeen chaval mein. vaise doosre chaval banati hou to vo thik bante hai lakin ye nahi bante kripya suggest kijya ki chawal me kitna pani dalu. ap ki dishes bahout aachhi hai. kripa mujhe jaldi batai kyunki tabhi me mathi vale chaval bana paungi.
thanking you.
निशा: मोनिका, चावल बासमती बैराइटी लीजिये, चावलों को बनाने से पहले आधा घंटे के लिये धो कर पानी में भिगो दीजिये, चावल बनाने के लिये चावल से दुगना पानी और एक छोटी चम्मच घी डालिये.
i definatly try it.
nisha ji kya aap southe dahi rice (dahi bhaat)ki recipe batta sakti hai
thanxs
Thank you nishajiiiii
Main aapki website ki regular reader hoon.aapki receipes bhot hi simple and intresting way main hoti hai. please
i will be grateful if you provide us some more easy to cook microwave receipes.
I am eagerly waiting for your reply.thanks nishaji
biryani ki recipe bhi batanyen.
thanks 4 sharing your recipe.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनुका, धन्यवाद.
निशा: ज्यो, जी हां की जा सकती है, 2 -3 टेबल स्पून कसूरी मेथी लीजिये, डंडियां हटा दीजिये, और जिस तरह से हमने हरी मैथी डालकर पुलाव बनाया है, उसी तरी के से कसूरी मेथी डालकर पुलाव बना सकती हैं.