Home | खिचड़ी-पुलाव | महेरी (Maheri Recipe)

महेरी (Maheri Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image महेरी - Maheri Recipe

महेरी किसी समय गांवों में सुबह नाश्ते में खाई जाती थी. ये ताजा ताजा बिलोये मठे से बनायी जाती रही है. मुझे नहीं मालूम कि आजकल भी यह बनायी जाती है या नहीं. लेकिन आज हम घर पर फिर बना डालते है महेरी.

महेरी गेंहू या बाजरे के दलिये टुटे हुये चावल में से किसी की भी बनायी जा सकती है. हम जाती हुई सर्दियों का आनन्द लेने के कारण बाजरे की महेरी बना रहे हैं अन्य प्रकार की महेरी की विधि भी यही है.

आवश्यक सामग्री

  • बाजरे का दलिया - 100 ग्राम (बाजरे को मिक्सी में डालकर, छान फटक कर बनाया जा सकता है)
  • मठ्ठा - 400 ग्राम (200 ग्राम दही में 200 ग्राम पानी डाल कर मिक्सी में फैंट लीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार

विधि
दलिया का तीन गुना पानी किसी बर्तन में डाल कर गरम करने रख दीजिये.

 पानी गरम हो जाय तब दलिया को गरम पानी में डालिये और चमचे से चलाइये.  पानी में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये.  दलिया को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहैं. 

दलिया नरम हो जाय, पानी के साथ मिल जाय, तब उसमें मठ्ठा डाल कर चमचे से चलाते रहें, जब तक कि उसमें उबाल न आ जाय.  उबाल आने के बाद नमक डाल कर, 3-4 मिनिट तक दलिया को धीमी गैस पर पकने दीजिये. 

आपकी महेरी तैयार है.  गरमा गरम महेरी हरे धनिये की चटनी, टमाटर की चटनी, किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.      

Comments (3 posted):

समीर लाल on 26 February, 2008 11:50:37
avatar
पहली बार इस डिश के बारे में सुना.
star on 26 February, 2008 02:16:54
avatar
in south india this dish is made with rice floor and seasoned with mustard seeds, curry leaves and red chilli.
bhuvnesh on 27 February, 2008 02:58:21
avatar
मेरे माता-पिता भी यही नाश्‍ता किया करते थे अपने जमाने में. मैंने इसे देखा है पर खाया नहीं है।

मेरे क्षेत्र में बाजरा बहुत होता है इसलिए यहां बाजरे की महेरी बनाई जाती थी।

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

: नई थीम
आपको यह नई थीम कैसी लगी?

ब्लागवाणी से कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट

-1-ड्रेस कोड:शुभ्र श्वेत सलवार कुर्ता! -2-एन्ग्लो वैदिकः लड़के एन्ग्लो, लड़कियाँ वैदिक
लड़कियों के पहनावे के सवालों पर घुघुती बासूती की दो ब्लाग पोस्टें

यह कैसी देशभक्ति?
हत्यारे कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सोच पर प्रश्नचिन्ह

संगीतकार मदनमोहन - 85वाँ जन्मदिन-दो दुर्लभ गीत
संजय पटेल जी की प्रस्तुति

आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
उन्मुक्त जी के कोच्चि यात्रा संस्मरण

Rate this article
4.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 306