Home | खिचड़ी-पुलाव | Daliya - Broken Wheat दलिया

Daliya - Broken Wheat दलिया

image Daliya - Broken Wheat Dalia

दलिया बहुत जल्द पचने वाला पौष्टिक खाना है. सादा दलिया बनाकर दूध या दही के साथ खा सकते है. आइये आज हम दलिया बनाते हैं..

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का दलिया - एक कटोरी ( 150 ग्राम )
  • घी - 2 छोटी चम्मच

 

 

 

विधि
daliya_2_806578590.jpgगेहूं का दलिया बाजार में पैकेट्स में मिलता है. दलिया को थाली में डाल कर देख लीजिये कि वह साफ है.

कुकर में घी डालिये और गरम कीजिये. गरम घी में दलिया डालिये और चमचे से चला चलाकर भूनिये. हल्का भूरा होने पर, गैस बन्द कर दीजिये.

अब दलिया में तीन गुना पानी डालिये, और कुकर बन्द कर दीजिये ( एक कटोरी दलिया में तीन कटोरी पानी डाल दीजिये ). दलिया पकने के लिये गैस पर रखिये.

एक सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये. कुकर की सीटी को चमचे से ऊपर करके आधा प्रेसर निकाल दीजिये. प्रेसर खतम होने पर, कुकर का ढक्कन खोलिये. आपका दलिया तैयार है.

दलिया को बाउल में निकालिये और दूध, दही या दाल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

 

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

jaishree on 03 June, 2008 02:28:16
avatar
Bahut achi recipe hain. Main yeh apne bete ke liye use karti hu.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00