दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
दलिया खाने में स्वादिष्ट लेकिन बनाने में बड़ा आसानी से बनने वाला भोजन है. बच्चे और बड़े सभी के लिये पौष्टिक है. यह बहुत जल्द पचने वाला आहार है, इसीलिये अस्वस्थ्य लोगों के लिये दलिया बनाकर मूंगदाल या दूध के साथ दिया जाता है. छोटे बच्चे की मां को अगर दूध कम हो रहा है, तो दूध दलिया खाने से मां का दूध भी बड़ जाता है. आइये आज हम यह पौष्टिक दलिया बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री Ingredienst for Daliya- Dalia
- गेंहू का दलिया - 200 ग्राम(एक कप)
- घी या मक्खन - 2 छोटी चम्मच
- पानी - चार कप
विधि - How to make Daliya
दलिया के पैकेट बाजार में किराने की दुकानों से मिल जाते हैं. दलिया को पैकेट से किसी थाली में निकालिये, देख लीजिये उसमें कोई मिट्टी इत्यादि न हो, छिलके तिनके जो भी हो निकाल कर साफ कर दीजिये.
कुकर को गरम करने रखिये, घी या मक्खन कुकर में डाल दीजिये, घी पिघलने पर, दलिया डालिये और चमचे से चला चला कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये. दलिया भूनने के बाद, दलिया की मात्रा का चार गुना पानी इस भुने दलिया में डाल दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये.
कुकर में एक सीटी आने के बाद 2 मिनिट तक दलिया को धीमी गैस पर पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद उसे खोलिये. लीजिये हल्का गुलाबी मोती जैसे दाने जैसा दलिया तैयार है.
दलिया को आप दाल, दूध, दही या किसी भी सब्जी जो आपकी मनपसन्द है के साथ खाइये और परोसिये.
दलिया का पुलाव बनाने के लिये हम यही दलिया पहले बनायेंगे.
- कचनार की कली की सब्जी (Kachnar Kali Recipe)
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (2 posted):
Ek request hai aapse.Pls add some chinese receipes like noodeles and soups also.Veg.Pizza bhi sikhana.
आपका क्या कहना है?