Home | खिचड़ी-पुलाव | Daliya Pulao Recipe दलिया पुलाव

Daliya Pulao Recipe दलिया पुलाव

image Daliya Pulao Recipe दलिया पुलाव

दलिया पुलाव एक बहुत ही पौष्टिक और पाचक खाना है. दलिया पुलाव आपके घर के बड़े और छोटे बच्चे सभी पसन्द करेंगे, तो आइये आज हम दलिया पुलाव (Broken Wheat Dalia Pulav ) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • सादा दलिया - हमारे पास तैयार है
  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट हुआ )
  • मटर - आधा कटोरी ( छिले हुये दाने )
  • गोभी - आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
  • गाजर - आधा कटोरी ( बारीक कटी हुई )
  • टमाटर - आधा कटोरी ( बारीक कटे हुये )
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि

daliya_pulav2_627624793.jpgकढाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक टमाटर डाल कर 2-3 मिनिट तक चमचे से चलाकर पकाइये.

टमाटर गलने पर, हरे मटर के दाने, गोभी, गाजर और नमक डाल कर मिला दीजिये.  सब्जियों को ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पकाइये.  अब इन सब्जियों में दलिया ओर आधा हरा धनियां  डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. आपका दलिया पुलाव तैयार है.

दलिया पुलाव को बाउल में निकालिये और बचा हुआ हरा धनिया ऊपर से डालकर सजाइये.  गरमा गरम दलिया पुलाव, चटनी या दही के साथ परोसिये और खाइये.   
Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00