Home | खिचड़ी-पुलाव | बाजरे का भात (Bajre ka Bhat)

बाजरे का भात (Bajre ka Bhat)

image बाजरे का भात (Bajre ka Bhat)

चावल का भात आप सभी हमेशा खाते ही हैं. सर्दियों में एक बार बाजरे का भात भी बनाइये. बाजरे का भात बनाने में मेहनत और समय दोंनो ही अधिक लगते हैं. सच बात तो यह है, कि मै भी बाजरे का भात बचपन में ही खाया करती थी, जब मेरी मां बनाती थी.

शादी के बाद मैं आज पहली बार बाजरे का भात बना रही हूं. इस रेसिपी को लिखने की वजह से, और इस समय मेरी मां भी मेसे पास आई हुई है, उन्होंने ही बाजरे को कूट कर, छान फटक कर मिगी तैयार की है.  उन्हीं की इस मेहनत के कारण ही मैं यह रेसीपी को बनाने में सफल हो सकी हूं.  तो आइये आज हम आपके साथ बाजरे का भात बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • बाजरे की मिगी - 300 ग्राम
  • चावल - 1 टेबिल स्पून
  • घी - 1 टेबिल स्पून
  • पानी - 750 ग्राम

bajra_bhat2_666070323.jpgविधि
बाजरे को छान बीन कर साफ कर लीजिये. थोड़ा पानी डाल कर गीला कीजिये.  इसके बाद बाजरे को खरल में डाल कर इतना कूटिये कि बाजरे की सारी भुसी अलग हो जाय.  छान फटक कर बाजरे की भुसी अलग कर दीजिये.  अब आपके पास साफ सुन्दर बाजरे की मिगी तैयार है, बाजरे का भात बनाने के लिये.   इस मिगी को तैयार करने में ही समय और मेहनत दोनों लग जाते हैं.

कुकर में पानी डाल कर गरम कीजिये.  बाजरे की मिगी और चावल धो कर पानी में डाल दीजिये.  साथ ही घी डाल कर चमचे से चलाइये और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये.  कुकर में एक सीटी आने के बाद, 8 मिनिट तक धीमी गैस पर बाजरे के भात को पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.

कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद, कुकर का ढक्कन खोलिये.  लीजिये आपका बाजरे का भात तैयार है, और सुगन्ध भी कितनी मन मोहक है. 

बाजरे के भात को बाउल में निकालिये.  गरमा गरम बाजरे का भात पकोड़े की कड़ी , दही या अरहर की दाल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (3 मिले):

Rekha on 14 June, 2008 12:02:21
avatar
I love you site because it reminds me my mom's food without onion/garlic and Braj region food. I completely forgot the taste of Bajre ka bhaat and khadi combination. I will try this bhaat. I guess that you are from Braj region and varshney/agarwal/sharma.
Rekha on 23 June, 2008 07:30:33
avatar
And yes, i am Varshney from Aligarh.
निशा मधुलिका on 23 June, 2008 08:24:43
avatar
जी रेखा जी हम भी ब्रज मंडल से ही है और हम लोग माथुरवैश्य हैं.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00