Home | कढ़ी-दाल | अंकुरित मूंग दाल (Sprouted Moong Dal Curry Recipe)

अंकुरित मूंग दाल (Sprouted Moong Dal Curry Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Sprouted Moong Dal Curry

दालें हमारे रोजाना के खाने का मुख्य भाग है. इन्हैं यदि रोजाना बदल बद्ल कर बनाया जाय तो खाने का स्वाद बदलता है और स्वाद भी अच्छा लगता है. दालों में प्रोटीन्स और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, लेकिन इनमें अंकुरण होने के बाद इनके पोषक तत्व कई गुने बड़ जाते हैं.

पोषक तत्वों और फाइबर से भरी हुई ये दालें हमारे लिये सादा दालों की अपेक्षा और अधिक लाभकारी हैं. अंकुरित दाल (Sprouted lentils) या चने कच्चे या हल्का सा उबाल कर नमक नीबू डाल कर तो खाते ही हैं, लेकिन इन्ही अंकुरित दाल की करी और भी अधिक स्वादिष्ट, सुपाच्य व अधिक विटामिन वाली होती है.  आज हम अंकुरित मूंग की दाल (Sprouted Whole Moong Dal Curry) बनायें.

आवश्यक सामग्री Ingredients for Sprouted Moong Dal Curry

  • अंकुरित मूंग - 1 कप (अंकुरित कैसे करें?)
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • टमाटर - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • कच्चा नारियल - 2 टेबल स्पून (कतरे हुये टुकड़े) यदि आप चाहें
  • हरी मिर्च - 2
  • घी - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून


विधि -How to make Sprouted Moong Dal Curry
अंकुरित मूंग (Sprouted  Moong)  को धो कर कुकर में डालिये,  पानी (तीन गुना पानी ) और नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये और दाल पकने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक दाल को पकने दीजिये.
Sprouted Moong Dal
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और नारियल को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.  कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, घी में हींग और जीरा डालिये, जीरा कड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मसाले का पेस्ट डाल कर मसाले को इतना भूनिये कि मसाले के ऊपर घी तैरने लगे.

कुकर खोलिये दाल को जितना पतला और गाड़ा करना है उसके हिसाब से पानी, भुना हुआ मसाला, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये. अंकुरित मूंगदाल तैयार है. दाल को टेस्ट करके नमक को एडजस्ट कर लीजिये.

तैयार दाल को प्याले में निकालिये, हरा धनिया और घी या मक्खन डाल कर सजाइये.  गरमा गरम अंकुरित मूंग की दाल को चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

चार सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट

नाश्ता
1 कप अंकुरित दाल क 1 चम्मच मक्खन थोड़ा सा नमक डाल कर माइक्रोवेब में 3 मिनिट के लिये रख दीजिये, निकालिये थोड़ा सा नीबू का रस, एक चौथाई छोटी काली मिर्च डाल और एक टेबल स्पून रोस्टेड छिलका रहित मूंगफली दाने मिलाइये.  सुबह का नाश्ता या शाम को खाना खाने से पहले खाइये यह आपको बहुत पसन्द आयेगा.  

संबन्धित
दालें अंकुरित  कैसे करें

Comments (3 posted):

on 06 May, 2009 02:37:20
avatar
dhanyavad. kya aap pani puri ki vidhi bhi bata sakti hain?

Nisha: Panipoori ya golgappe ke liye http://nishamadhulika.com/index.php?news=116 visit kijiye
sadhika arora on 16 July, 2009 02:43:44
avatar
its a great idea pls tell me special recipes of diebties
sudhanshu on 02 August, 2009 06:47:27
avatar
its great to see the webpage with imense and simple receipies.
uttar pradesh ki mithai fethua banane ki vidhi bataien.
thanking you

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
No tags for this article
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 352
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.