Home | कढ़ी-दाल | राजमा (Rajma Curry Recipe)

राजमा (Rajma Curry Recipe)

image Red Kidney Beans (Rajma)

सबसे मशहूर पंजाबी खाना कौन सा है? छोले भटूरे, मक्के की रोटी सरसों का साग या राजमा. जबाब देना मुश्किल है.

राजमा (Rajma Recipe) पंजाब का पसंददीदा भोजन है. राजमा में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाये जाते हैं, हम भी इसे बना रहे हैं लेकिन बिना प्याज के.

आवश्यक सामग्री

  • राजमा ------- 125 ग्राम ( एक कटोरी )
  • खाना सोडा ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • टमाटर -------- 250 ग्राम ( 3 -4 )
  • हरी मिर्च ------- 2-3
  • अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( एक छोटी चम्मच पेस्ट )
  • तेल ------- 1 टेबिल स्पून
  • हींग ------- 1 पिंच
  • जीरा ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर ------ 1 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नीबू ------ 1
  • हरा धनियां ------- 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

 

विधि

राजमा को 8-10 घंटे पहले पानी में भिगो दें.

भीगे हुये राजमा को धो कर कुकर में डालें, 1 छोटा गिलास पानी, आधा छोटी चम्मच खाने का सोडा और स्वादानुसार नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बन्दकर दें और राजमा पकने के लिये गैस पर रखें.

कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 7-8 मिनिट राजमा पकने दें. गैस बन्द कर दें. कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर बारीक पेस्ट बना लें.

पैन में तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर चलायें और, अब टमाटर का पेस्ट डाल दें.

मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. मसाला तैयार है.यदि आप प्याज खाना पसन्द है तो 1 मिडियम प्याज को बारीक काटें और तेल गरम होने पर हींग नहीं डालें, सिर्फ जीरा डाल कर ब्राउन करें और अब कटे हुये प्याज डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनें. अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर भूने, और ऊपर दी गई विधि से राजमा बनालें.

rajama_2_522400930.jpgअब तक कुकर का प्रेशर भी खतम हो गया है. कुकर खोल कर राजमा को तैयार मसाले में, मिला दीजिये. अगर आप को लग रहा कि राजमा में पानी की मात्रा कम है तो आवश्यकतानुसार पानी मिलादें. उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक राजमा को बनने दें. गैस बन्द कर दें. गरम मसाला, नीबू का रस और हरा धनियां राजमा में मिला दें.

राजमा (Red Kidney Beans -Rajma)तैयार है, बाउल में निकाल लें. हरे धनिये ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम राजमा चपाती, नान के साथ, और राजमा चावल तो बहुत ही अच्छे लगते हैं, परोसें और खाइये.

4 लोगों के लिये. समय - 30 मिनिट

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

तृप्ती on 13 March, 2008 02:45:39
avatar
आपकी वेबसाइट बहुत दिलचस्प और मज़ेदार है. Keep up the great work. Please do not mind.. if I tell you this.. but just thought I could give you a small input to improve what is already so rocking!! When you say BOWL - it should be written as बोल in Hindi. बाउल या बाऊल ग़लत है. Thank you so much.



निशा: धन्यवाद तृप्ति जी, आगे से हम इसे प्याला या प्याली ही लिख देंगे.
sharlin kaur on 16 June, 2008 03:19:02
avatar
I think Rajma chawal is mot favorite in punjab. But still lots of people prefer makke di roti and sarso da saag

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00