Home | कढ़ी-दाल | दाल मखनी (Dal Makhani)

दाल मखनी (Dal Makhani)

image दाल मखनी (Dal Makhani)

दाल मखनी (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होते है. चलिये फिर आज दाल मखनी बना लेते हैं.

आवश्यक सामग्री
चार - पाँच लोगों के लिये.
  • काले साबुत उरद ——-100 ग्राम या छोटी एक कटोरी
  • साबुत काले चना या राजम  ——- आधा छोटी कटोरी(यदि आप चाहें)
  • खाना सोडा -1/3 चौथई छोटी चम्मच
  • टमाटर ——- 3 या 4
  • हरी मिर्च ——- 2-3
  • क्रीम या मलाई ——- 2 टेबिल स्पून
  • अदरक ——– 1 इंच का टुकड़ा ( कद्दूकस करलें )
  • मक्खन या देशी घी ——- 1 या 2 टेबिल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
  • हींग ——- 1-2 पिंच
  • जीरा ——- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर ——- आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ——- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ——- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक —— स्वादानुसार 
  • हरा धनियाँ —— आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि

उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दें.

दालों में से पानी निकाल दें और कुकर में खाना सोडा और नमक डाल कर 2 कटोरी पानी (दाल की मात्रा की दुगने पानी) के साथ उबालने रख दें. सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और 5 मिनिट धीमी गैस पर पकने दें. गैस बन्द कर दें.

टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी से बारीक पीस लें.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम करें. अब हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाकर भूने. अब टमाटर, हरी मिर्च का पेस्टऔर क्रीम डाल दें. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. अब इस मसाले में कुकर खोल कर दाल मिला दें और चलायें. यदि आपको दाल गाढ़ी लगे तो उसमें आवश्यकतानुसार पानी मिला दें. उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दें और इसमें गरम मसाल मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.

दाल को प्याले में निकालिये और हरे धनिये और मक्खन से सजाइये. अब आप दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ खाइये.

नोट: यदि आप प्याज पसंद करते हैं तो हीग जीरा डालने भुनने के बाद, प्याज को कतर कर घी में भून लें और फिर उपरोक्त तरीके से बना लें

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

sharlin kaur on 16 June, 2008 03:21:51
avatar
I really love dal makkhani and mix veg. wherever i go i just try both dishes

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.30