Chana Dal Recipe - चने की दाल
दालों में प्रोटीन्स विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और दालों का प्रोटीन मानव के शरीर द्वारा जल्दी पचा लिया जाता है. चना से आप मीठा या नमकीन ही नहीं हर तरह के व्यंज्यन बना सकते हैं.
हम चने की दाल की लौकी तो पहले बना ही चुके हैं. आइये आज हम चने की दाल बनायें. Chane ki dal, Chana dal Recipe, Bengal gram dal Recipe, gram pulse, Split Bengal Gram Recipe, chick pea dal Recipe,
आवश्यक सामग्री
- चने की दाल - 100 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी - टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि
दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को पानी से निकालिये और धोकर कुकर में नमक और एक गिलास पानी डाल कर पकने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर दाल को 6-7 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च मिक्सी से पीस लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के पर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. हल्का सा मसाला भूनें, इस मसले में टमाटर का पेस्ट डाल कर, मसाले को इतना भूनिये कि मसाला के ऊपर तेल तैरने लगे.
अब तक कुकर का प्रेसर भी खतम हो गया होगा. कुकर खोलिये और मसाले में दाल को मिला दीजिये. यदि आपको दाल गाड़ी लगे तो आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक दाल पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दाल में गरम मसाला औरा आधा हरा धनियां मिला दीजिये.
आपकी चने की दाल तैयार है. दाल को बाउल में निकाल कर, हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम चने की दाल चपाती, नान या चावल कीसी के साथ परोसिये और खाइये.
यदि आप प्याज वाली दाल खाना चाहते हैं, तो 1 बड़ी प्याज बारीक काट लीजिये. घी या तेल कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये, जीरा डाल कर भूनिये, हींग नहीं डालिये, इसके बाद प्याज डालकर हल्की ब्राउन होने तक भून लीजिये. अब सारे मसाले उपरोक्त विधि की तरह डाल कर दाल बना लीजिये. लीजिये आपकी प्याज वाली दाल तैयार है.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
- दही की लस्सी (Curd Shake )
- आलू करी - Aloo Curry
- आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe
- पालक चना दाल - Palak Chana Dal - Spinach Split Pea Dal
- रगड़ा पेटिस (Ragda Petis)
- कड़ाई पनीर (Kadhai Paneer Receipe)
- आम का छुन्दा - Mango Chhunda
- करोंदे का अचार- Karonde ka Achar
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (1 मिले):
आपका क्या कहना है?