आम का छुन्दा - Mango Chhunda
आम छुन्दा (Mango Chunda) पारम्परिक गुजराती डिश है. यह 2 प्रकार का होता है. एक मसाले वाला, यह रोटी परांठे किसी के से साथ बहुत पसन्द किया जाता है. और दूसरा एक दम मीठा छुन्दा. इसे बच्चे बहुत पसन्द करते हैं, रोटी, परांठे में लगा रोल बनाकर, या ब्रेड के साथ सैन्डविच बनाकर वे इसे बड़े प्यार से खाते हैं. तो आइये आज हम आम का मीठा छुन्दा (Mango Chhunda) बनायें.
आवश्यक सामान
- आम - 1 किग्रा. (कद्दूकस किया हुया 1 प्याला)
- चीनी - 1.5 किग्रा (1 1/2 प्याला)
- बड़ी इलाइची - 6-7 (दरदरी कूट लीजिये)
- किसमिस - 25 ग्राम (30 - 40 डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
- बादाम - 10 -12 (कतर लीजिये)
- पिस्ते - 1 टेबिल स्पून (कतर लीजिये)
विधि
आम मीठा छुन्दा (Mango Chhunda) कई तरीके से बनाया जाता है.
1. कद्दूकस किये हुये आम और चीनी को मिला कर, कांच के कन्टेनर में भरकर, किसी पतले कपड़े से उसका मुंह बांध कर, धूप में रख दिया जाता है, रोजाना दिन में इस मिश्रण को 2 बार चमचे से चला दिया जाता है. यह छुन्दा 7-8 दिनों में तैयार हो पाता है, आमों का रस चीनी के साथ मिलकर गाढ़ा सीरप तैयार कर लेता है और धूप में आम के टुकड़े भी नरम हो जाते हैं, बाद में बड़ी इलाइची और बादाम, पिस्ते और किसमिस डाल कर, इसे रख लेते हैं, और खाने के काम में लाते हैं.. यदि आपको मसाले वाला आम छुन्दा तैयार करना है तो उसमें भुना हुआ जीरा, काली मिर्च और नमक डाल देंगे बन गया मसाले वाला आम छुन्दा. इस विधि व्दारा बनाये गये छुन्दा में रोजाना आपको ध्यान रखना पड़ता है, और आम छुन्दा बनाने में समय भी काफी लग जाता है.
2. इस विधि में आम छुन्दा (Mango Chunda) हम गैस फ्लेम पर बनाते हैं.
3 माइक्रोवेव में भी आप यह आम छुन्दा बना सकते हैं.
विधि 2 और 3 से आम छुन्दा काफी कम समय में बन जाता है, अभी हम विधि न. 2 से गैस फ्लेम पर आम का मीठा छुन्दा बनायेंगे.
आमों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये, धुले हुये आमों को थाली में रखकर पानी सुखा लीजिये, इन आमों को पीलर से छील लीजिये. अब इन्हैं कद्दूकस कर लीजिये, आप अपने कद्दूकस से आमों को कस सकते है, और अपने फूड प्रोसेसर में भी कद्दूकस कर सकते हैं. हां गुठली हटाना न भूलियेगा.
कद्दूकस किये हुये आम और चीनी मिला कर 10 - 12 घंटे के लिये एक प्याले में रख दीजिये. प्रत्येक 3-4 घंटे बाद इस मिश्रण को चमचे से चला दीजिये. कद्दू किये हुये आमों से रस निकल आता है, और चीनी इस रस में घुल जाती है.
इस चीनी और आम के मिश्रण को कढ़ाई में डालकर गैस फ्लेम पर चमचे से चलाते हुये पकाइये. करीब 15- 20 मिनिट में यह मिश्रण गाढ़ा हो जाता है. आप देखेंगे कि इसकी चाशनी में तार बनने लगे हैं (टैस्ट करने के लिये छुन्दा की थोड़ी सी चाशनी प्लेट पर टपकाइये ठंडा होने पर, 1-2 बूंद चाशनी अपने हाथ की उंगली और अंगूठे के बीच रखकर चिपकाइये, आपको इसमें तार बनते दिखाई देंगे). गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
छुन्दा में इलाइची और सारे मेवे मिला दीजिये. आम छुन्दा बन चुका है, ठंडा होने के बाद इसे कांच के किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, अब आपका या बच्चों का जब भी मन हो परांठे, चपाती या ब्रेड के साथ आम छुन्दा (Mango Chunda) निकालिये और खाइये.
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
- Potato Stuffed Naan Recipe - Aloo Naan Recipe
- खट्टा मीठा पोहा नमकीन - Khatta Mitha Mix Chivda Recipe - Khatta Meetha Mixture
- सोयाबीन का दूध - How to Make Soybean Milk
- हरा वेज पुलाव (Green Pulav Recipe)
- सिवई की इडली - Vermicelli idli Recipe - Semiya Idli
- ब्रज माखन (Brij Makhan Recipe)
- करी पत्ता पाउडर - Recipe Curry Powder
- Sweet Fara - Sweet Pittha Recipe - मीठा फरा
- Fried Poha Namkeen - Poha Chivda Namkeen - Rice Flaks Namkeen
- फरा - Fara Recipe - Gojha Recipe - Pitha Recipe
- दलिया की बर्फी - Dalia Burfi - Broken Wheat Burfi Recipe
- कसूंदी - Mango Mustard Kasundi Recipe - Mango Mustard Sauce
- कटहल के बीज फ्राई - Kathal seeds Fry - Jackfruit Seeds Curry Recipe
- पालक के पकोड़े - Palak Pakoda Recipe - Spinach Fritters
- गोभी मैथी - Kasoori Methi Gobi Recipe - Cauliflower with Fenugreek Leaves
- कटहल के कटलेट - Raw Jackfruit Cutlets Recipe
- गुलगुले पुये - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua
- मैन्गो मफिन - Eggless Mango Muffins recipe
- चना दाल या मोंठ दाल नमकीन - Dalmoth Namakeen - Chana Dal Namkeen Recipe
- फिरनी - Kesar Phirni Recipe
- कटहल करी (Raw Jackfruit Curry - Kathal Curry Recipe)
- आम का भरवां अचार - Stuffed Mango Pickle Recipe
- बेसन के गट्टे का अचार (Besan ke Gatte ka Achar)
- चॉकलेट केक बनाइये - कुकर में - Eggless Chocolate cake in Cooker
- राम लड्डू (Ram Laddu Recipe)
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (15 posted):
regards
neelam
regards
neelam
Can i use yellow mangoes which r half ripe n sour too instead of green ones.
निशा; अनीता में इस रैसिपी को लिखूगी, लेकिन अभी इसके लिये मुझे समय लगेगा.
Kya mango or sugar ko 10-12 hrs ke liye rakhna zaroori hei kya hum ise direct gas par nahi tyar kar sakte .
What is the useof dipping 10-12 hrs.
निशा: आम के टुकड़े मुलायम हो जाते हैं, चीनी भी घुल जाती है, गाड़ा करने के लिये गैस प्लेम पर पका लेते हैं. आप आम को चीनी डाल कर नहीं चाहती तो डायरेक्ट बना लीजिये, चीनी को घुलने तक आम को लगातार चलाते रहिये.
thanks in advance.
regards
renu
this aamchunda recipe taste really good
but i have a doubt.Can it be stored for months or an year.
आपका क्या कहना है?