गाजर की खीर (Gajar Ki Kheer)
गाजर की खीर बनाने के लिये गाजर के साथ चावल भी उपयोग किये जाते हैं . लेकिन गाजर की खीर का असली स्वाद इसे चावलों के बिना बनाने में है. आइये आज हम गाजर की खीर बनायें. Gajar Ki Kheer, Carrot-Pudding, Carrot Payasam, How To Make Gajar Kheer, Gajar Kheer
आवश्यक सामग्री
- लाल गाजर - 500 ग्राम
- दूध - 1 लीटर
- काजू - 50 ग्राम
- किसमिस - 25-30
- इलाइची - 4
- बादाम - 4
- चीनी -100 ग्राम(एक छोटी कटोरी)
विधि
गाजर को छीलिये, दोंनों ओर के डंठल निकालिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये.
किसी भारी तले के बर्तन में दूध डाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आ जाने के बाद, कद्दूकस की हूई गाजर दूध में डाल कर चमचे से चला दीजिये. जब दूध में फिर से उबाल आ जाय तब गैस धीमी कर दीजिये, और खीर को 3-4 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये.
काजू को छोटा छोटा कतर लीजिये. किसमिस के डंठल तोड़कर साफ कीजिये और धो लीजिये.
खीर में काजू और किसमिस डाल कर मिला दीजिये. धीमी धीमी गैस पर खीर को जब तक पकने दीजिये, तब तक कि खीर को चमचे से गिराने पर दूध और गाजर एक साथ न गिरने लगें. खीर में चीनी डालिये, खीर बन गई है. गैस फ्लेम से खीर उतार लीजिये. खीर में इलाइची छील कर पीस कर मिला दीजिये.
आपकी गाजर की खीर तैयार है. गाजर की खीर को प्याले में निकालिये और ऊपर से कतरे हुये बादाम डाल कर सजाइये. गरमा गरम गाजर की खीर परोसिये और खाइये. ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.
चार लोगों के लिये.
समय - 45 मिनिट
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- मथुरा के पेड़े - Mathura Peda Recipe - Mathura ke Pede
- पकोड़ा शिमला मिर्च तरी (Pakoda Shimla Mirch Tari Recipe)
- अन्नकूट की सब्जी (Annakoot Recipe)
- सवां के चावल- व्रत के चावल) (Samvat Rice Vrat Rice Recipe)
- मीठे चावल (Sweet Rice Recipe)
- काले चने के छोले (Kala Chana Chole - Black Chickpeas Chole Recipe)
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (4 posted):
Is me Shakkar ya kuch meethe taste k liye to kuch dala hi nahi.. Kheer to mithi hoti hai na ? Aur isme kuch metha nahi dala ? kya Gajar hi mithas ka tarika hai ?
निशा; राशि खीर मीठी होती है, खीर में चीनी डाल दी है.
आपका क्या कहना है?