Home | परांठा-पूरी-रोटी | मूली के परांठे (Mooli ke Paranthe )

मूली के परांठे (Mooli ke Paranthe )

Font size: Decrease font Enlarge font
image मूली के परांठे - Mooli ke Paranthe

सर्दियां की शाम और गर्मा गर्म परांठे सीधे तवे से आपकी थाली तक पहूंचे तो क्या कहने. अगर इन पराठों में आप सब्जी भरकर बनायें, या सब्जी को आटे में मिलाकर गूंथें, तो पराठे अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक हो जाते हैं.

आइये आज हम पराठों में मूली भरकर (Mulli Ke Parathe) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा --------- 400 ग्राम
  • नमक --------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • तेल --------- 2 छोटे चम्मच 
  • मूली --------- 3-4 मीडियम साइज
  • हरा धनियां --------- 1 टेबिल स्पून ( कतरा हुआ)
  • हरी मिर्च --------- 2 ( बारीक कटी हुआ )
  • अदरक --------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कतरा हुआ या कद्दू कस करलें )
  • भुना हुआ जीरा --------- 1 छोटी चम्मच
  •  नमक --------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
  • तेल     --------  परांठे सेकने के लिये

विधि.
एक कटोरी आटा सूखा परोथन के लिये बचा लें. बाकी बचे आटे को एक बर्तन में निकाल लें , नमक और तेल डाल दें, आटे की मात्रा का आधा पानी लेकर, आटे को नरम गूथ लें. ढककर आधा घंटे के लिये रख दें.

 मूली को छीलें,साफ पानी से अच्छी तरह धोलें,और मूली को कद्दूकस कर लें. हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, जीरा और नमक, मिला दें.

तबा गैस पर रख कर गरम करें. अब गूंथे हुये आटे से 2 छोटी छोटी ( नीबू के बराबर) लोइयां तोड़े. एक लोई को परोथन लगाकर 7-8 इंच के व्यास में पतला परांठा बेल कर एक प्लेट में रख दें. दूसरी लोई को भी इसी तरह, पहले पराठे के आकार के बराबर का परांठा बेल लें. इस दूसरे परांठे के ऊपर, एक टेबिल स्पून मूली कस, भर कर चारों तरफ फैला दें, और पहला बेला हुआ पराठं इसके ऊपर रखें. परांठे को थोड़ा सा हाथ से दबायें, बेलन से बेलकर थोड़ा सा और ( 1 इंच ) बढ़ा दें.

गरम तबे पर चमचे से थोड़ा सा तेल लगायें, मूली भरे परांठे को तबे पर डालें और मीडियम आग पर, परांठे को पलट पलट कर, ब्राउन होने तक सेकें. प्लेट के ऊपर एक कटोरी रखें, परांठा तबे से उतार कर इस कटोरी के ऊपर रखें. परांठ निचली सतह से पसीजेगा नहीं. इसी तरीके से सारे परांठे बना लें. आपके मूली के परांठे तैयार हैं.

गरमा गरम मूली के परांठे (Muli ke Paranthe ), आलू टमाटर की सब्जी, चटनी और अचार के साथ परोसे और खायें.

 

Comments (12 posted):

Anunad on 11 January, 2008 10:15:28
avatar
बहुत ही सामयिक जानकारी। पढ़कर ही मुँह में पानी भर आया।
Rameshwar on 11 January, 2008 10:40:30
avatar
I like your website and your content. How do you write in Hindi? Which Hindi Font do you use? Please share your knowledge with us.
swati dixit singapore.. on 25 June, 2008 07:49:07
avatar
i like your webside and all recipes are good thank .....
Maria on 16 December, 2008 06:46:34
avatar
Good job!!
manju on 18 January, 2009 07:34:05
avatar
kya is tarah se mooli ke paranthe banane se woh ander se kachhe nahi rah jate.
निशा: मन्जू आप पराठे बनाकर अवश्य खाइये.
rupal on 11 April, 2009 12:30:49
avatar
i like rajasthani food and i like all your receipes very much.its very simple and very easy to cook thanks
n.k.shrivastava on 04 June, 2009 05:35:15
avatar
We mean I and my lovely wife has noted and prepaired various items as per your receipe .Our family my wife anjali.daughters Dr.Supriya.Er.Sonali and My self have enjoyed several times .
Thanking you.
n.k.Shrivastava
Engineer in Pune
Central Railway
निशा: धन्यवाद, श्रीवास्तवजी.
divya on 10 July, 2009 02:26:58
avatar
Nishaji , thanks a lot for nice website.nishaji mene jab muli ke paranthe banaye tho muli se pani bhi nikala par phir bhi wo itni gili thi ki parate nai ban sake plz help
निशा: दिव्या, आप स्लाइड देखिये, पहले पतले पतले 2 गोल परांठे बेले गये हैं, एक परांठे के ऊपर मूली की परत बिछा ली है, ऊपर से दूसरा परांठा ढक कर हाथ से थोड़ा दबाया किनारे किनारे हल्के हाथ से बेलन से दबाया, परांठा बिलकुल सही बनता है, और आसानी के लिये मूली कस से पहले पानी निचोड़ लीजिये.
Mukul on 18 November, 2009 01:04:04
avatar
Shrivastava ji, aap apni wife ka designation likhna bhool gaye. Kripaya jaankari uplabdh karayein.
Dhanyavad.
pinky on 04 January, 2010 12:16:43
avatar
nisha ji kya atte me sab samaan mila kare parathe ban sakthe to woh bhi bateye kaise plz.
Amrita on 30 January, 2010 06:41:33
avatar
Kya parathe ko belne ki jarurat nahi hai 'Nisha ji please cilli paneer ki recipe batana. AND YOUR RECIPE IS SO TESTY.
rajni on 23 March, 2010 04:54:22
avatar
nisha ji aloo ke parathe aap ne nhi bataye hai plis bata dijiye.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
4.43
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 406
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक