Home | पेय | तरबूज का शरबत (Watermelon Juice Recipe)

तरबूज का शरबत (Watermelon Juice Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Watermelon Juice

गर्मी की तपन में क्या आपने तरबूज का शरबत पिया है? तरबूज का शरबत उत्तर भारत में तो अधिक लोकप्रिय नहीं है लेकिन मुम्बई में तरबूज का शरबत (Watermelon Juice) बहुत पसन्द किया जाता है.

सालों पहले हम मुम्बई में मैट्रो टाकीज से सामने अफलातून भाई के रेस्तरां कयानीज (Kyani & Co) में तरबूज का रस (Watermelon Juice) पिया करते थे. चिपचिपी उमस और गर्मी की तपन के बीच तरबूज के रस का एक ग्लास से जो तृप्ति मिलती है ये सिर्फ इसे पीकर जाना जा सकता है.  
तो आईये आज तरबूज का शरबत बनाते हैं

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Watermelon Juice
5 गिलास शरबत बनाने के लिये

  • तरबूज - 2- 21/2 किग्रा.
  • नीबू - 1
  • बर्फ के क्यूब्स - 1 कप



watermelon.jpgविधि
तरबूज को धोइये, काटिये, मोटा हरा भाग छील कर निकाल दीजिये, लाल वाले भाग के इतने छोटे टुकड़े कीजिये जो आपकी मिक्सर में आसानी से चल पायें. 

मिक्सर में तरबूज के टुकड़े डालकर मिक्स कीजिये.  थोड़ी ही देर में  गूदा और रस एकदम घुल जायेगा.  अब इस रस को चलनी में छान लीजिये

जूस में स्वाद बड़ाने के लिये एक नीबू निचोड़ लीजिये और गिलास में डालिये बर्फ के क्यूबस डालकर ठंडा कीजिये.  आप चाहें तो गिलास में शरबत के ऊपर 1- 2 पोदीना पत्तियां भी सजा सकते हैं और इसे अपने स्वादानुसार चीनी डालकर अधिक मीठा भी कर सकते हैं, लेकिन मुझे तो यह बिना अतिरिक्त चीनी डाले हुये अपने वास्तविक स्वाद में ही पसंद आता है.

ठंडा ठंडा तरबूज का शरबत तैयार है और अब पीजिये ये ठंडा ठंडा तरबूज का लाल शरबत (Watermelon Juice)  . इसे पीने के बाद आप बाजार में बिकने वाले बनाबटी रंग और स्वाद वाली रंगीन पानी की बोतलों को छुयेंगे भी नहीं

 

 

Comments (9 posted):

sci on 09 June, 2009 09:27:59
avatar
आज ही बनवाते हैं। शुक्रिया।

<a href="http://alizakir.blogspot.com/">-Zakir Ali ‘Rajnish’</a>
<a href="http://tasliim.blogspot.com/">{ Secretary-TSALIIM </a><a href="http://sciblogindia.blogspot.com/">& SBAI }</a>
Jyoti Arora on 10 June, 2009 02:33:57
avatar
Nishaji
Watermelon ke beez bhi kya mixer mei pees le .
निशा: मिक्सर में बीज पिसते नही है, बीज छानने से निकल जाते हैं.
pawan on 11 June, 2009 09:35:45
avatar
Nisha Ji aap ko matura ke paide aati hai kay pl batao .
anupam on 27 June, 2009 06:30:32
avatar
Nisha ji, aap ne toh theek he kaha hai ke es sharbat ko peene ka baad , bazar mein bikne vale lal aur hare rang ka sabhi sharbat ko bhool jaouge
Seema on 08 July, 2009 11:41:12
avatar
I ll try at home 4 sure , Ms. Nisha.. :)
samira on 28 August, 2009 07:32:00
avatar
instead of sugar u can add roohhafza n u can grind mint leaves n little ginger 4 a gret taste.
shobha on 03 November, 2009 10:45:06
avatar
good recipes
lata kamal on 11 February, 2010 06:29:48
avatar
baht purani cheej hai aghiktar log banate hai per aapne net per recipi de kar bada kaam kiya hai .asha hai kuch naya bhi khilangi ,pilayngi
thanks
Balvinder Kaur on 21 February, 2010 01:33:05
avatar
watermelon juice ek nayi recipe hai hume ye bahut bahut achi lagi.

thank u.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 351
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.