Home | पेय | वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup)

वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup)

image वेजिटेबल नूडल सूप

नूडल से अनेको रेसिपी बनाईं जा सकतीं है. आज शाम के खाने से पहले वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup) बनाईये, इससे खाना का रस और बढ़ जायेगा.

आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 2 (मीडियम आकार की)
  • गाजर - 1 (मीडियम आकार की)
  • शिमला मिर्च - 1 (मीडियम आकार की)
  • हरे मटर - आधा कटोरी (छिले हुये दाने)
  • नूडल - 50-60 ग्राम
  • मक्खन - 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार
  • काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • सफेद मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • नीबू - आधा नीबू का रस
  • हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि
टमाटर और गाजर धोकर बारीक काट लिजिये. शिमला मिर्च धोकर, बीज निकाल कर बारीक काट लीजिये.

किसी मोटे बर्तन में मक्खन डालकर गरम करें. मक्खन में हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये. चमचे से चला कर 1 मिनिट तक भूनिये. मटर डालकर 2 मिनिट तक भूनिये, अब टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च डाल कर 3-4 मिनिट तक भूनिये. सब्जियां भूनने के बाद 700 ग्राम पानी डाल दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद नूडल डालये, फिर से उबाल आने के बाद 4-5 मिनिट तक धीमी गैस पर कभी कभी चलाते हुये पकाइये.

नमक, सफेद मिर्च और काली मिर्च डाल कर धीमी गैस पर 1-2 मिनिट तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. नीबू का रस डाल दीजिये. आपका वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup) तैयार है.

गरमा गरम वेजिटेबल नूडल सूप, मक्खन और हरा धनियां डाल कर परोसिये.

  • चार लोगों के लिये
  • समय -30 मिनिट
Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

Ritika on 21 March, 2008 07:15:24
avatar
This is a great website. I love all your recipes and your writing style. It has been ages since I read such good hindi. Kudos to you! Please keep adding more recipes.
meenu jain on 07 April, 2008 05:21:54
avatar
agar mein soup mein safed mirch nahi daalu to kya taste nahi aayega??
निशा मधुलिका on 07 April, 2008 05:51:01
avatar
मीनू, अगर आप सफेद मिर्च नहीं डालना चाहती हैं,तो सूप का थोड़ा तीखापन कम हो जायेगा, काली मिर्च की मात्रा थोड़ी बड़ा दीजिये, लेकिन यह सच है कि प्रत्येक मसाले का अपना अलग स्वाद होता है.
sharlin kaur on 16 June, 2008 03:15:50
avatar
I am agree with ritika

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
3.00