Home | पेय | टमाटर का सूप (Tomato Soup)

टमाटर का सूप (Tomato Soup)

image टमाटर का सूप (Tomato Soup)

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup) , सर्दियां चल रहीं हैं, और पीने के लिये यदि गरमा गरम टमाटर सूप, मिल जाय तो क्या कहने. तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 600 ग्राम
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • मक्खन - 1 टेबिल स्पून
  • मटर छिली हुई - आधी छोटी कटोरी
  • गाजर - आधा कटोरी बारीक कटी हूई
  • नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच )
  • काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • कोर्न फ्लोर - टेबिल स्पून
  • क्रीम - 1 टेबिल स्पून

विधि

टमाटर और हरी मिर्च को साफ पानी में अच्छी तरह धो लिजिये. अदरक को छील कर धो लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

टमाटर के मिश्रण को किसी बर्तन में भर कर गैस पर रख दें, और 8-10 मिनिट तक उबालें.

उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को सूप की चलनी में छान लें.

कार्न फ्लोर को 2 टेबिल स्पून पानी में घोल लें, गुठलियां न पढ़ने दें. पानी बढ़ा कर 1 कप करलें ( पहले हम कम पानी इस लिये लेते हैं क्यों कि ज्यादा पानी में कार्न फ्लोर घोला जायेगा तो गुठलियां पढ़ने की सम्भावना अधिक रहती है ).

कढ़ाई में मक्खन डाल कर गरम करें. मटर और गाजर डाल कर 3-4 मिनिट तक भूनें, सब्जियां नरम होने पर, कार्न फ्लोर का घोला हुआ पानी, छने हुये टमाटर का सूप, नमक और काली मिर्च डाल दें. आवश्यकतानुसार पानी (400 मिग्रा) मिला दें. उबाल आने के बाद 4-5 मिनिट तक पकायें. आपका टमाटर का सूप तैयार है.

गरमा गरम टमाटर का सूप क्रीम डाल परोसें.
चार लोगों के लिये. लगने वाला समय 25 मिनट

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

Ankita on 09 May, 2008 03:24:46
avatar
We can Add Ghee instead of Butter, and also add jeera powder in th soup.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00