Home | पेय | आम का शेक - Mango Shake

आम का शेक - Mango Shake

image आम का शेक - Mango Shake

आम का मौसम आये और आप आम का शेक न बनायें भला ये भी कोई बात हुई? आमों का स्वाद सभी को बहुत भाता है. आमों से बना हुआ शेक तो उससे भी अधिक स्वादिष्ट होता है, बच्चों को दूध पीना अच्छा नही लगता, लेकिन इस शेक के लिये वे मना नहीं करेंगे. तो आइये आज हम आम का शेक बनायें.

आवश्यक सामग्री
चार गिलास शेक बनाने के लिये

  • पके आम (बिना रेशे का वाले) - 2 आम (400ग्राम)
  • दूध - 400 ग्राम ( 2 गिलास)
  • चीनी - 6-7 छोटी चम्मच
  • बर्फ के क्यूब्स - 1 छोटी ट्रे

विधि
mango_shake_2_880339776.jpgदूध को उबाल कर ठंडा कर लीजिये.

आम धोकर छील लीजिये, इन आमों के गूदे को टुकड़े में काट लीजिये.

आम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये, चीनी डाल कर गूदे को अच्छी तरह पीस लीजिये.

मिश्रण में दूध और बर्फ क्य़ूब्स मिलाइये, मिकसर को फिर से एक बार चला दीजिये.

आम का शेक तैयार है.  आम के शेक को गिलास में डालिये और ठंडा ठंडा आम का शेक बच्चों को दीजिये और आप भी पीजिये.

टिप्स
अगर आम ज्यादा हैं, अभी प्रयोग नहीं हो पा रहे हैं, तब आप आमों को छील कर, गूदे के टुकड़े कीजिये, 2 टेबिल स्पून चीनी मिला लीजिये, मिक्सर के जार में डालिये और पीस लीजिये.  मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में भरिये और फ्रीजर में रख दीजिये, 15-20 दिन तक कभी फ्रीजर से निकालिये और प्रयोग में लाइये.
Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

samiksha on 18 October, 2008 05:29:33
avatar
yeh bhut achi site hai ajkal ladkio ke pass time nhi hota ki wo gar ka kam kar ske lakin chlo itna to hai jab panch minute mile to kuch na sikh le

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
3.50