Home | पेय | आम का शरबत (Mango Juice Recipe)

आम का शरबत (Mango Juice Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Mango Juice Recipe

गर्मी के मौसम में आम का शरबत (Mango Juice Recipe) शरीर ही नहीं दिल और दिमाग दोनों को ठंडक पहुंचाता है. सामान्यतया हम बोतलबंद आम का रस बाजार से लाकर पीते ही हैं, लेकिन इन में आम की मात्रा काम तो होती ही है कलर और प्रिजरवेटिव भी रहते हैं.

हम बचपन से आम का शरबत  (Mango Juice)  बनाते रहे हैं, उस समय मिक्सी की जगह बिलोने के लिये रई का उपयोग करते थे लेकिन रई से आम का शरबत  (Mango Juice)  का गूदा इतना मिक्स नहीं होता था जितना कि मिक्सी से अब हो जाता है.  आईये बनायें बिना कलर और प्रिजरवेटिव से बना यह आम का शरबत (Mango Juice)

आवश्यक सामग्री Ingredients for Mango Juice

  • पके आम - 5-6 (1.5 किग्रा़.)
  • नीबू - 7 (250 ग्राम)
  • चीनी - 5 कप (1 किग्रा.)


विधि - How to make Mango Juice
mango_pulpचीनी किसी बर्तन मे निकालिये, 500 ग्राम (2 1/2 कप) पानी मिलाइये और उबालने रख दीजिये, उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तेज गैस पर उबलने दीजिये, इस तरह 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.  चाशनी को ठंडा होने दीजिये.

पके हुये आम धोइये, छीलिये और पल्प निकाल लीजिये. पल्प को मिक्सर में बारीक पीस लीजिये,

नीबू से नीबू का रस एक प्याले में निकाल लीजिये.

चाशनी ठंडी हो चुकी है, आम का पल्प और नीबू का रस इस चाशनी में मिलाइये और छान लीजिये, किसी बोटल में भरकर फ्रिज में रखिये, 1 महिने तक, जब भी आपका मन करे, 1 भाग  कन्सन्ट्रेट आम का शरबत और 5 गुना पानी मिलाइये और थोड़े से बर्फ के क्यूब्स, लीजिये पीजिये तैयार है, आम का ठंडा शरबत  (Mango Juice) .  


तुरन्त बनाइये:
इस शरबत को आप पके आम से तुरन्त भी बना सकते हैं. 4 गिलास बनाने के लिये, 250 ग्राम आम या एक आम छील कर पल्प निकालिये, मिक्सर में डालिये, चार टेबल स्पून चीनी मिलाइये और पीस लीजिये, 1 नीबू का रस निचोड़ कर मिला दीजिये, 3 गिलास ठंडा पानी मिलाइये और छान कर गिलास में डालिये,  और ज्यादा ठंडा चाहिये तो बर्फ के क्यूब्स मिला लीजिये और पीजिये ठंडा ठंडा आम का शरबत  (Mango Juice) .  

Comments (6 posted):

shyamalsuman on 22 May, 2009 02:44:41
avatar
ये गरमी और आम का शरबत। क्या बात है?

सादर
श्यामल सुमन
09955373288
www.manoramsuman.blogspot.com
shyamalsuman@gmail.com
Meenakshi on 22 May, 2009 06:47:49
avatar
plz mjhe aam panna kaise bnaya jata hai , btaiye. I shall be thankful to you for this.
aapki ye website or especially in hindi , i really loved it. Plz mjhe ye vidhi hindi me hi btaiye. plz. im waiting. Really Thanx.
निशा; जी में जल्दी ही यह लिख रही हूं.
rahul tanwar on 25 May, 2009 07:26:53
avatar
please tell me the hindi font name you are using for this website. i want to save the recpies for me in the msword but i am not able to save the file
M.P. BHATNAGAR on 01 September, 2009 06:23:13
avatar
क्या इसमे पानी के स्थान पर सोडा वॉटर मिलाया जा सकता है.यदि हा तो कितना मिलना चाहिए. यह रेसीपी मुझे ईमेल करे
निशा: भटनागर जी, आप पानी के स्थान पर सोडा वॉटर मिला सकते है, बिलकुल उतना ही जितना आप पानी मिला रहे हैं.
Shahrukh Asundaria on 21 January, 2010 07:44:16
avatar
It is very simple.
Harinder & Balwinder on 21 February, 2010 03:25:21
avatar
it is very testy and nice. u r so sweet. Thank u

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.33
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 352
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.