Home | पेय | नीबू पोदीना शरबत - Lemon and Mint Juice

नीबू पोदीना शरबत - Lemon and Mint Juice

Font size: Decrease font Enlarge font
image Nimbu Podina Adrak Sharbat

गर्मी से राहत पाने के लिये प्रकृति ने हमें नींबू दिया है. नीबू पोदीना अदरक का शरबत आपके दिल और दिमाग दोनों में ठंडक पहुंचायेगा.

नींबू पोदीना अदरक का शरबत (Lemon Ginger Mint Mocktail) आप तुरन्त नीबू निचोड़ कर बना सकते हैं .  लेकिन मुझे इस शरबत को कन्सन्ट्रेट बना कर आवश्यकतानुसार प्रयोग करना अधिक सुविधाजनक लगता है.  यदि पसंद हो तो आप चीनी की जगह शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lemon Mint Ginger Sharbat

  • नीबू -  14 - 15 नीबू मीडियम आकार के ( 1/2  किग्रा.)
  • चीनी -  5 कप (1 किग्रा.)
  • पोदीना - 1 बन्च ( पत्तियां 1 कप)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच


विधि - How to make Lemon Mint Ginger Sharbat

चीनी को किसी बर्तन में डालिये, चीनी से तीसरे हिस्से का पानी डाल कर मिलाइये (1 किग्रा. चीनी में 300 ग्राम. पानी या 1 1/2 कप पानी) मिला दीजिये.

इस चीनी पानी के घोल को आग पर पकने के लिये रखिये.  घोल में चीनी घुलने और उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट और पका लीजिये, ये घोल अगर आप अपने हाथ के उंगली और अंगूठे के बीच लेकर देखे तो थोड़ा चिपकता है.  चीनी का घोल बन गया है आग बन्द कर दीजिये और घोल को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

नीबू को धोइये और सारे नीबू रस निचोड़ लीजिये. पोदीना की पत्तियों को साफ पानी से 2 बार धो लीजिये, अदरक को छील कर धो लीजिये.

पोदीना और अदरक को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.  पोदीना पीसते समय पानी का प्रयोग मत कीजिये बल्कि थोड़ा चीनी का घोल ही डालकर पीस लीजिये.

चीनी के ठंडे घोल में पोदीना और अदरक का पिसा हुआ पेस्ट मिलाइये, नीबू का रस, काला नमक भी डालिये और मिला दीजिये.  शरबत को छानिये.  लीजिये नीबू पोदीना कन्सन्ट्रेट शरबत तैयार है.  आप इस शरबत को कांच या प्लास्टिक की सूखी साफ बोटल में भर कर अपने फ्रिज में रख सकती हैं.  ये नीबू पोदीना शरबत (Nimbu Podina Adrak Sharbat)  आप पूरे महिने तक पिया जा सकता है.

पीने के लिये शरबत तैयार कीजिये: बोटल से कन्सन्ट्रेट शरबत निकालिये और 6 गुना पानी मिलाइये, 2-3 आइस क्यूब डालिये, ठंडा ठंडा नीबू पोदीना शरबत तैयार है.  ये ठंडा नीबू पोदीना शरबत पीजिये और बताइये कि कैसा लगा आपको ये शरबत.

Comments (11 posted):

Ghazal on 22 April, 2010 04:26:25
avatar
Nisha ji ! Thanks for this cold drink. kya aap cool fruit chat bata sakti hai?
bhakti on 22 April, 2010 04:33:20
avatar
sameer ji kaha rah gye is bar
gauri on 22 April, 2010 10:28:33
avatar
Nisha ji, can't we make it without sugar ?
निशा: जी नहीं.
sunita on 22 April, 2010 02:23:23
avatar
looks great will try today only thanks
भाभी on 23 April, 2010 06:10:37
avatar
maine bana kar dekha, wakai main bohot swadist bana
rg on 23 April, 2010 01:05:22
avatar
very nice and tasty ..refershing
satish Wadhwa on 01 May, 2010 03:34:17
avatar
its looking supereb. main abhi try karta hoon or meri wife ke school se aane se pahle ready kar loonga or use pilaunga
nirmal pandey on 04 May, 2010 09:29:46
avatar
i ask the question, How can i make jamun sharbat and what chemical i at to include to keep for a long time.
PPURI on 04 May, 2010 11:28:06
avatar
Thankyou for this recipe... its actually very refreshing !!!
निर्मला जैन on 06 June, 2010 06:19:56
avatar
निशा जी, आपने लिखा -
"नीबू को धोइये और सारे नीबू रस निचोड़ लीजिये"
पर नींबू का रस मिलाना कब है ये तो लिखा ही नही ?
निशा: नीबू का रस भी पुदीना पेस्ट डालते समय ही डालना होता है.
jyoti on 21 August, 2010 07:16:44
avatar
Nisha ma'am :- thanks for this recipe . I would love to try this, bt i have on one question - u said u can use honey also instead of sugar what would be proportion of that and if i use suger free would the sharbat taste same ??

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.80
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 404
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक