Home | पेय | दही की लस्सी (Curd Shake )

दही की लस्सी (Curd Shake )

image दही की लस्सी (Curd Shake )

दही में प्रोटीन्स, कैल्सियम, मैगनिसियम, विटामिन B-6 और विटामिन B-12 इत्यादि पाये जाते हैं जो सभी के लिये बहुत उपयोगी हैं. दही खाने को पचाने में मदद करता है, हड्डियों और दातों को मजबूती देता है, लस्सी दही का शेक है, जो भारत में अलग अलग जगह अलग तरीके से बनाई जाती है.

उत्तर भारत और पंजाब में दही की मीठी लस्सी बनाई जाती है.  गुजरात और साउथ में नमक और मिन्ट या जीरा डाल कर लस्सी बनाई जाती है.  लस्सी ताजगी देने वाला पेय है, जो अधिक तर गर्मियों के दिनों में पीया जाता है. वैसे आप दही की लस्सी हर मौसम में बनाकर पी सकते है, यह हमेशा उपयोगी है.  लस्सी बनाना बहुत ही आसान है. आइये आज हम दही की लस्सी बनायें.

आवश्यक सामग्री

मीठी दही की लस्सी के लिये

  • ताजा दही (Yogurt) -    600 ग्राम(3 गिलास)
  • चीनी   -  7-8 छोटी चम्मच (आपके स्वाद के अनुसार)
  • बर्फ के क्यूब्स    -   1 1/2 गिलास

विधि

दही और चीनी को, मिक्सी के जार में डाल कर, चीनी घुलने तक, फैंट लीजिये.

बर्फ के क्यूब्स डालिये, और एक बार फिर से बर्फ मिक्स होने तक, मिक्सी को चलाइये.

बहुत ही सुन्दर और स्वादिष्ट दही की लस्सी तैयार है. 

लस्सी को गिलास में डालिये और ठंडी लस्सी पीजिये.

dahi_ki_namkeen_lassi_572983176.jpgआवश्यक सामग्री
नमकीन लस्सी के लिये

  • ताजा दही (yogurt)  ---  500 ग्राम (2 गिलास)
  • पानी   --  500 ग्राम (ठंडा) (2 गिलास)
  • बर्फ के टुकड़े --  1 गिलास
  • पोदीना या भुना हुआ जीरा  - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक  -  1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च    -   1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)

विधि

दही, नमक, बर्फ के टुकड़े और जीरा या पोदीना, मिक्सर जार, में डाल कर फैट लीजिये.

पानी मिला कर एक बार फिर से मिक्सी चला कर फैट लीजिये.

दही की नमकीन लस्सी तैयार है.

ठंडी लस्सी गिलास में डालिये और पीजिये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

arun pal on 27 July, 2008 09:40:56
avatar
its very good reciepee, i like it mostbecause it is my favorate. i daily take it i take daily it in breakfast that's why i so strong.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00