Home | पेय | लाल सूप (Carrot Cold Beet Soup - Gajar Chukandar Soup)

लाल सूप (Carrot Cold Beet Soup - Gajar Chukandar Soup)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Carrot Cold Beet Soup-Gajar Chukandar Soup

सर्दी का मौसम और गरमा गरम सूप सभी की आवश्यकता है. आज मेरे बेटे ने कहा कि मम्मा लाल सूप बनाइये, और लाल सूप के लिये सुझाव भी दे दिये कि आप उसमें चुकन्दर, लाल पत्ता गोभी, लाल गाजर और लाल शिमला मिर्च लाल सब्जियों का प्रयोग कीजिये, तो आज हम अपने बेटे की पसन्द और सुझाव के अनुसार लाल वेजिटेबल सूप बनाया . सच में यह सूप बहुत ही स्वादिष्ट बना़. आप भी बनाईये ये लाल सूप

आवश्यक सामग्री

  • चुकन्दर - 1 मीडियम आकार का ( छोटा छोटा काट लीजिये)
  • लाल पत्ता गोभी - एक कटोरी कटा हुआ
  • गाजर - 1 मीडियम आकार की ( छोटी छोटी काट लीजिये)
  • लाल शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की ( छोटी छोटी काट लीजिये)
  • वेबी कार्न - 4-5 लम्बे लम्बे टुकड़े काट लीजिये
  • ब्रोकली - एक छोटी कटोरी कटा हुआ
  • कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
  • मक्खन - 2 टेबिल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
  • सफेद मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
  • नीबू - छोटे नीबू का रस

विधि
gajar_chukndar_soup_2_514573998.jpgसारी सब्जियां हमने धोकर, काटकर तैयार कर लीजिये.

कार्न फ्लोर लीजिये, आधा छोटी कटोरी पानी में घोलिये, (घोल में गुठलियां नही बननी चाहिये).  

एक भारी तले के बर्तन में 1 1/2 टेबिल स्पून मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अदरक का पेस्ट और चुकन्दर डालिये, और 2 मिनिट तक मीडियम गैस पर भूनिये. 

अब बची हुई सारी सब्जियां डाल दीजिये.  सब्जियां को 2-3 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये.  अब सब्जियों को ढककर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये.   इन सब्जियों में 700 ग्राम पानी, कार्न प्लोर का घोल, सफेद मिर्च, काली मिर्च, नमक और चिल्ली सास डाल दीजिये. 

सूप को उबाल आने तक चमचे से लगातार चलाते रहिये.  उबाल आने के बाद धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.  लाल वेजिटेबल सूप बन गया है.  गैस बन्द कर दीजिये.  सूप में नीबू का रस मिला दीजिये.

सुप को बाउल में निकालिये.  मक्खन और हरे धनिये से सजा कर परोसिये और पीजिये.  

Comments (5 posted):

neelam van kessel on 08 September, 2008 10:31:12
avatar
hallo nisha ji,
mene laal soup try kiya , aur bahut hi lajawab bana .. mere husban kabhi soup nahi pasand karte lekin unhe bhi ye soup kaafi acha laga
Sushil Ostwal on 06 November, 2009 01:39:32
avatar
Please tell me benifit of chukender . Can i eat it in salad and what will be +ve effect after using this in Salad.

Thanks
Sushil Ostwal
9990886564
on 29 December, 2009 11:04:29
avatar
safed mirch kya hoti hai?
nisha dhanbad on 17 January, 2010 07:30:24
avatar
what is brokli
Nancy on 20 August, 2010 02:28:09
avatar
चुकन्दर? What is चुकन्दर? Can you please tell me in English.

Thank you,

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 401
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक