Home | हिन्दी | हिन्दी कैसे लिखें? How to type in Hindi

हिन्दी कैसे लिखें? How to type in Hindi

image How to Write in Hindi

क्या आपको हिन्दी टायपिंग में दिक्कत आती है? आज इन्टरनेट पर अनेकों साफ्टवेयर उपलब्ध है. मैं हिन्दी में कैफे हिन्दी टाईपिंग टूल (Cafe Hindi Typing Tool) का प्रयोग करती हूं. आप भी इसे उपयोग कर सकते हैं.

मुझे इस ब्लाग पर अनेकों कमेन्ट यह जानने के लिये आते हैं कि हिन्दी में कैसे टायप करें (How to type in Hindi) या How can i type in HINDI without having a hindi key-board? ?

हिन्दी में टायपिंग कैसे करें?
कैफेहिन्दी टायपिंग टूल से हिन्दी में टायपिंग करना एकदम आसान है. यदि आप टायपिंग नहीं जानते तो इसका हिन्दीपैड (HindiPad) ले आउट यानी ट्रांसलिट्रेशन (Translietration) चुनकर सीधे टायप कर सकते ह. इसमें हिन्दुस्तान लिखने के लिये आपको hindustaan और कैफे हिन्दी टाईपिंग टूल (Cafe Hindi Typing Tool) इसे हिन्दी में लिखता रहेगा. आप इसके जरिये बिना रुके अच्छी खासी स्पीड से टायप कर सकते हैं.

cafehindi_layout_332382157.jpgक्या आप कृतिदेव (Krutidev) या रेमिंग्टन हिन्दी टायपिंग (Remington Hindi Typing) के अभ्यस्त हैं?
यदि आप कृतिदेव फोन्ट्स में टायपिंग करते रहे हैं तो कैफे हिन्दी टाईपिंग टूल (Cafe Hindi Typing Tool) से आप कृतिदेव टायपिंग स्टाइल चुनकर अपनी पुरानी आदत से ही टायपिंग कर सकते हैं.

इसके अलावा कैफेहिन्दी टाईपिंग टूल (Cafe Hindi Typing Tool) में इंस्क्रिप्ट और शुषा (Shusha) पद्धति से भी टायपिंग कर सकते हैं.

इस सॉफ्टवेयर की कीमत को लेकर आप चिंतित नहीं हों क्योंकि यह आपके लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है. यह विभिन्न वेबसाईटों से मुफ्त उपलब्ध है. आप इसे निम्न लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसका साइज सिर्फ 205 केबी है.

Download CafeHindi typing Tool.

इसे चलाने के लिए आपके कम्प्यूटर में नेट फ्रेमवर्क2 (Net framework2) होना आवश्यक है. यदि आपके कम्प्यूटर में नेट फ्रेमवर्क2 (Net framework2) नहीं है तो इसे यहां से डाउनलोड कर लीजिये.

कैफेहिन्दी टायपिंग टूल (Cafe Hindi Typing Tool) ब्लागवाणी.काम (http://www.blogvani.com) और कृतिदेव (KrutiDev) प्रस्तुत करने वाले समूह की और से ही उपलब्ध कराया जा रहा है.

तो फिर जल्दी से हिन्दी में लिखना शुरू कीजिये.

फोन्ट परिवर्तक
यदि आपके  कृतिदेव या किसी अन्य फोन्ट में लिखा मैटर हो और आप इसे यूनीकोड में बदलना चाहते हों तो इस लिंक पर क्लिक करके फोन्ट अपने फोन्ट के मैटर को यूनीकोड में बदल सकते हैं.

http://pratibhaas.blogspot.com/2008/03/blog-post_28.html 

Type in Hindi Devanagri Unicode Keyboard
How to type in Hindi
Typing in Hindi has never been easier
free hindi type software

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (5 मिले):

santosh mishra on 27 March, 2008 05:21:55
avatar
aapka software hamen downlod kar liya phir bhi computer me instol nahi ho pa raha . instol karne par aa rha hai.....
cafe hindi typing tool can not be instoled on system with net framework varsan smaller then 2.0
plz sujhaw den,,,,
thanx
santosh
निशा मधुलिका on 27 March, 2008 06:28:13
avatar
आपको इसके लिये फ्रेमवर्क ,नेट 2.0 डाउनलोड करना है. इसे निम्न लिंक से डाउनलोड कर लीजिये

http://www.microsoft.com/downloads/details.aspx?FamilyID=0856eacb-4362-4b0d-8edd-aab15c5e04f5&displaylang=en
onkar on 22 April, 2008 01:30:17
avatar
I Wnat ot learn type in HINDI
avatar
निशामधुलिका.काम बहुत अच्छा लगा। कुछ बनाकर देखना चाहूंगा। यदि खानपान से जुड़े कुछ कार्टून भी शामिल करना चाहें तो बताएं। नि:सन्देह इससे ‘स्वाद’ और बढ़ जाएगा। शुभकामना!
चन्दर,
कार्टूनिस्ट,
नयी दिल्ली
निशा मधुलिका on 27 April, 2008 04:45:48
avatar
टीसी चन्दर जी, आपके कार्टून तो बहुत ही अच्छे हैं. मुझे आपके खान पान पर बनाये कार्टूनों की प्रतीक्षा रहेगी

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

अपनी रेटिंग दीजिये
4.20