वेज कटलेट (Vegetable Cutlet)
शाम के समय आपको किसी एसे स्नेक्स की जरूरत होती है जो झटपट बन जाय और स्वादिष्ट भी हो. आज शाम वेज कटलेट (Veg Cutlet) बना कर देखिये.
आवश्यक सामग्री- मैदा ——— 100 ग्राम ( एक कटोरी )
- काली मिर्च ——— 1/4 छोटी चम्मच
- आलू ———- 250 ग्राम ( उबाले हुये )
- गाजर ———- 2 ( कद्दूकस की हुई )
- शिमला मिर्च ———- 2 ( बारीक कटी हुई )
- पत्ता गोभी ———- 1 कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- फूल गोभी ———- 1 कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- हरी मिर्च ———- 3-4 ( बारीक कटी हुई )
- अदरक ———- 2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- हरा धनियां ———- आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- धनियां पाउडर ———- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——– 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला ——- 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——- 1/4 छोटी चम्मच
- नमक ——— स्वादानुसार
- ब्रेड - 4-5
- तेल ——— तलने के लिये
विधि
मैदा को एक कटोरी पानी मिला कर अच्छी तरह फैंटकर, पतला और चिकना घोल बना लीजिये. घोल में काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. (आप चाहे तो 5-6 ब्रेड का चूरा बनाइये और कटलेट को मैदा घोल के बजाय ब्रेड के चूरे में लपेट कर तलिये)
आलू धोकर, उबाल लीजिये. आलू उबालने के बाद उन्हैं ठंडा करिये और छील लीजिये, छिले हुये आलू को हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. ब्रेड को पानी में 2 मिनिट भिगोइये, हाथ से दबाकर पानी निकालिये और इन्हे भी तोड़ लीजिये, अब इन आलू, ब्रेड, सारी कटी हुई सब्जियां और मसाले डाल कर अच्छी तरह हाथ से मिला कर, पिठ्ठी बना कर तैयार करिये.
इस पिठ्ठी से उंगलियों की सहायता से थोड़ी सी पिठ्ठी निकालिये, और 2 इंच लम्बे, 1 1/2 इंच चौड़े, 1/2 इंच मोटे कटलेट बनाकर तैयार कीजिये और प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर एक कटलेट उठाइये और मैदा के घोल में लपेटिये, कढ़ाई में डालिये. 3-4 कटलेट एक एक करके मैदा में लपेट कर कढ़ाई में डालिये और तलिये. जब कटलेट दोनों ओर से ब्राउन हो जाय तो, प्लेट में पेपर टावल बिछा कर, तले हुये कटलेट, कढ़ाई से निकाल कर उस पर रखिये. सारे कटलेट इसी तरह तैयार कर लीजिये.
आप अधिक तेल खाना नहीं चाहते हो तो इन वेज कटलेट को तवे पर थोड़ा सा तेल प्रयोग करके सैलो फ्राई कर सकते हैं.
वेज कटलेट तैयार हैं. गरमा गरम वेज कटलेट हरे धनिये की चटनी या टमेटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
आप अपने स्वादानुसार वेज कटलेट के लिये कोई भी सब्जी हटा सकते हैं या कोई दूसरी सब्जी आपको पसन्द है उसे इसमें डाल कर बना सकते हैं, प्याज पसन्द है तो काट कर वह भी डाले जा सकते हैं
ब्लागवाणी से कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट
-1-ड्रेस कोड:शुभ्र श्वेत सलवार कुर्ता!
-2-एन्ग्लो वैदिकः लड़के एन्ग्लो, लड़कियाँ वैदिक
लड़कियों के पहनावे के सवालों पर घुघुती बासूती की दो ब्लाग पोस्टें
यह कैसी देशभक्ति?
हत्यारे कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सोच पर प्रश्नचिन्ह
संगीतकार मदनमोहन - 85वाँ जन्मदिन-दो दुर्लभ गीत
संजय पटेल जी की प्रस्तुति
आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
उन्मुक्त जी के कोच्चि यात्रा संस्मरण
- मूंग की दाल का करारा (Moong Dal Karara Recipe)
- चॉकलेट अखरोट कुकीज Chocolate Walnut Cookies Recipe
- हरे धनियां की खस्ता मठरी - Dhania Masala Mathari Recipe
- सांबर बड़ा Vada Sambhar Receipe - Sambar Wada Recipe
- तरबूज का शरबत (Watermelon Juice Recipe)
- फालसे का शरबत (Phalse ka sharbat - False ka Sharabat)
- आम का पना (Aam ka Pana Recipe - Aam ka Panna Kairi ka Panna)
- रबड़ी (Rabri Recipe - Rabari or Rabadi Recipe)
- आम का शरबत (Mango Juice Recipe)
- लुची - लुचई Luchi Recipe, Luchi Recepie
- कुरकुरे चना मसाला (Chana Kurkure Namkeen - Chana Khokhle Namkeen Recipe)
- पुदीना परांठा (Podina Parantha Recipe - Pudina Parhantha Recipe)
- अंकुरित मूंग दाल (Sprouted Moong Dal Curry Recipe)
- बेसन का ढोकला - Besan Dhokla Recipe
- Rajasthani Mawa Malpua Recipe - मावा मालपुआ
- Raw Banana Tikka Curry - केला टिक्का करी
- चौलाई साग और मूंग दाल (Chaulai Sag with Moong Dal - Amaranth Leaves Lentil Curry).
- दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe
- राजस्थानी पिटौर की सब्जी - Rajasthani Patod Curry / Pitod ki Sabzi Recipe
- नवरात्रि के लिये कुछ और रेसीपीज (Recipes for Navratri)
- क्रीम पनीर बाल्स (Cream Cheese Balls Recipe)
- मसाला दोसा (Masala Dosa Recipe)
- नारियल की चटनी (Coconut Chutney Nariyal Chutney)
- बेसन मसाला सेव (Besan Masala Sev Recipe)
- सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)



Comments (8 posted):
wow its great i'll try on sunday....
thax
निशा: श्रीलक्ष्मी, आप ब्रेड क्रम्स प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: ब्रेड क्रम्स ऊपर से लपेटने है, ब्रेड भिगो कर, पानी निचोड़ कर मिलाना भी है.
निशा: जी मै लिखूगी.
आपका क्या कहना है?