Home | तले हुये | पनीर पकोड़ा (Paneer Pakoda)

पनीर पकोड़ा (Paneer Pakoda)

image पनीर पकोड़ा

पनीर पकोड़ा बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. बनाना भी बड़ा आसान है. पनीर के पकोड़े बनाने में समय भी कम लगता है. तो क्यों न आज पनीर के पकोड़े ही बना लें. चार लोगों के लिये. समय 30 मिनिट.

आवश्यक सामग्री
  • पनीर ——— 350 ग्राम
  • बेसन ———- 200 ग्राम ( 2 छोटी कटोरी )
  • लाल मिर्च ———- आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
  • नमक ——— स्वादानुसार
  • चाट मसाला ——– 1 1/2 छोटी चम्मच
  • तेल ——— तलने के लिये

विधि
बेसन को एक बर्तन में निकाल कर उसमें लाल मिर्च, धनियां पाउडर, एक टेबिल स्पून तेल और नमक डाल कर, गाढ़ा, चिकना घोल बना लें. घोल को आधा घंटे के लिये रख दें.

पनीर को 1 1/2 इंच लम्बे और 1 1/2 चौड़े चौकोर 1/2 इंच मोटे टुकड़े काटें. एक टुकड़े की मोटाई से दो भाग कर लें. प्रत्येक के बीच मे थोड़ा सा ( स्वादानुसार चाट ) मसाला लगा कर बन्द करके प्लेट में रख लें.

कढ़ाई में पकोड़े तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें.

बेसन के घोल को अच्छी तरह फैट लें. पनीर का एक चौकोर मसाला लगा टुकड़ा उठायें, बेसन में लपेटें और कढ़ाई में डालें. पकोड़ा हल्का सिकने के बाद कलछी से पलटें. दूसरा पनीर का चौकोर टुकड़ा इसी तरह बेसन में लपेट कर डालें, और मीडियम गैस पर तलें. एक बार में 2-3 पकोड़े कढ़ाई में डाल कर तल लें. गहरे ब्राउन होने के बाद कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारे पकोड़े तैयार करलें.

पनीर के पकोड़े तैयार हैं. गरमा गरम पकोड़े, धनिये या टमाटर की चटनी या टमाटर के सास के साथ परोसिये और खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

SHIKHA on 28 July, 2008 05:17:59
avatar
super hit
Sharanjit Sahota on 03 August, 2008 11:19:01
avatar
wow,that looks easy to make, now pretty soon I have to make it. Thanks a lot.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.17