Home | तले हुये | पनीर भटूरे (Paneer Stuffed Bhatura Recipe)

पनीर भटूरे (Paneer Stuffed Bhatura Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Paneer Stuffed Bhature

दिल्ली मे हर बाजार में एक छोले भटूरे वाला तो मिल ही जाता है, लेकिन पनीर भरवां भटूरे, किसी स्पेशल दुकान पर ही मिल पाते हैं,

इतवार के नाश्ते में क्या बनाया जाय, क्यों न आज पनीर भर कर भटूरे बनालें, लेकिन छोले, इसके लिये तो हमें चने रात को ही भिगोने होते, वो तो बन नहीं सकते, तो चने की जगह हमने मटर आलू मसाला सब्जी बनाने का फैसला किया और तैयारी करनी शुरू कर दी, बहुत ही लाजबाव लगे थे पनीर भरे भटूरे (Paneer Bhatura), आलू मटर मसाला सब्जी के साथ.  तो आइये आज हम ये पनीर भरे (Paneer Stuffed Bhatoore)  भटूरे बनायें.

आवश्यक सामग्री
भटूरे का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 400 ग्राम(2 कप)
  • सूजी - 100 ग्राम(आधा कप)
  • दही - 100 ग्राम (आधा कप)
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • चीनी - आधा छोटी चम्मच
  • तेल - भटूरे तलने के लिये

पनीर की पिठ्ठी (Paneer ki pitthi) तैयार करने के लिये

  • पनीर - 125 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक - स्वादानुसार ( 1/2 छोटी चम्मच)    
  • हरी मिर्च - 1 (छोटी छोटी कतर लीजिये)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतर हुआ)

विधि
paneer_bhatura_2_406804483.jpgभटूरे का आटा लगायें

मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. हाथ से मैदा को इधर उधर करके बीच में जगह बनाइये, इस जगह में दही, बेकिंग पाउडर, नमक, एक टेबल स्पून तेल और चीनी डालिये,  हाथ से इन सबको इसी जगह अच्छी तरह मिलाइये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये, आटे को 2-4 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. अगर जल्दी है तो आटे को आधा पौना घंटे भी रख कर भटूरे बना सकते हैं. 

पनीर की पिठ्ठी (Paneer ki Pitthi) बनायें
पनीर को कद्दू कस कर लीजिये, कद्दूकस किये हुये पनीर में नमक, हरी मिर्च,गरम मसाला और हरा धनियां मिलाइये. पनीर की पिठ्ठी भटूरे में भरने के लिये तैयार है.

भटूरे बनायें
आटे से बराबर आकार के 16 या 18 गोले बना लीजिये. 

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, आटे का एक गोल उठाइये, हाथ से दबा कर बड़ा कीजिये, इसमे उंगलियों की सहायता से थोड़ी गहराई बनाइये, इस गहराई में पनीर की पिठ्ठी की एक या डेड़ चम्मच डालिये, आटे को चारों ओर से उठा कर बन्द कीजिये, पिठ्ठी भरे हुये गोले को हाथ से हलका हल्का दबाब देकर बड़ा कीजिये, इसके बाद इसे चकले पर ओवल शेप देते हुये थोड़ा दबाब देते हुये मोटा बेलिये.  आप चाहे तो इसे सूखी मैदा लगाकर भी बेल सकते हैं.

कढ़ाई में तेल गरम हो गया है, इसे टैस्ट कर लीजिये ( आटे का थोड़ा टुकड़ा तोड़ कर, दबाकर डालिये, यदि यह टुकड़ा जल्दी ही कढ़ाई के तले से ऊपर उठकर फूलकर तैरने लगे, तो आपका तेल भटूरे तलने के लिये पर्याप्त गरम है ). बेला हुआ भटूरा गरम तेल में डालिये, कलछी से दबा दबा कर फुलायें और हल्का ब्राउन होने तक तलें,  एक प्लेट जिसमें नैपकिन पेपर बिछा हो, तले हुये भटूरे निकाल कर रखिये.  सारे भटूरे इसी तरह तैयार कीजिये, और तलिये.

भटूरे के साथ तो छोले ही चाहिये थे, लेकिन पहले से प्लानिंग न करने के कारण आज हम पनीर भरे भटूरे( Paneer Bhatura), आलू मटर मसाला जो हमने बना लिये है, के साथ परोसेंगे और खायेगे, स्वाद बड़ाने के लिये चटनी और नीबू का अचार तो है ही.  

आलू मटर मसाला (Aloo Matar Masala)
4-5 आलू कुकर में उबाले.  एक कप मटर के दाने माइक्रोवेव में उबाल लिये.  3 टमाटर, थोड़ा सा अदरक 3 हरी मिर्च का पेस्ट बना लिया. 
कढ़ाई में 1 1/2 स्पून तेल डाला, गरम किया, आधा चम्मच जीरा डाला, जीरा तड़कते ही, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनियां पाउडर और भुनते ही मिर्च टमाटर का पेस्ट डाल दिया, खूब भूना, उबले हुये मटर और उबले आलू छील कर तोड़े और मिला दिये. एक गिलास पानी भी डाल दिया, एक चम्मच नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च डालकर, सब्जी को घोटा, उबाला तथा एक चौथाई चम्मच से थोड़ा कम गरम मसाला भी डाल दिया.  सब्जी तो मिनटों में तैयार हो गई.
सब्जी को प्याले में निकाल,थोड़ा कतरा हुआ हरा धनियां डाल कर सजाया और लगा दिया टेबल पर.  नाश्ता सभी ने बड़े मन से किया.  पनीर भरे भटूरे (Paneer filled Bhatura) , आलू मटर मसाला के साथ सभी को बड़े पसन्द आये. 

चार सदस्यों के लिये
समय - 55 मिनिट

Comments (15 posted):

ranju on 01 March, 2009 04:54:16
avatar
यह आपने बढ़िया बताया की सुबह भी आटा गूँथ के बनाए जा सकते हैं यह भटूरे .मैं अक्सर रात को यह आटा तेयार करके रखती हूँ ..अब आपकी विधि से बना के देखूंगी .शुक्रिया
premlata on 01 March, 2009 05:21:38
avatar
आपने सूजी कहाँ प्रयोग की?
ShikhaDeepak on 01 March, 2009 06:20:19
avatar
बहुत ही अच्छी रेसिपी बताई आपने। आज कुछ नया बनने की सोच रहे थे इसी को ट्राई करेंगे। धन्यवाद।
anuradha on 04 March, 2009 08:13:41
avatar
Nisha Ji, Thanks a lot for your recipe. You are like a mother for the daughters who left (get married) their mama's home without taking proper lessons of cooking.
I wish i can see your site always. Keep uploading new things.
Thanks n best wishes.

निशा: धन्यवाद अनुराधा, आपके इस कमैन्ट ने मेरी आखों में आंसू ला दिये, Thanks again Anu.
Ranjana on 14 March, 2009 01:38:12
avatar
Its very nice recipe and Your website is so good that I can't stop praising it.The way you describe Nisha its feels like we are actually seeing you in person.
Thanks a lot

निशा: धन्यवाद रंजना जी.
preeti on 02 April, 2009 11:42:22
avatar
dear Mam, good i likes your all receipes.. actully have married with a divorcee person who's ex wife was superb in cooking and i m duffer in the cooking they till date prising her like anything... sometime i feel so guilty why i m not learing cooking but its not my cup of tea that time.. now after sufring your site i found cooking is not a taugh task i can also make a good food. thanks from my heart i cannnot express this in word... thanks for making cooking so easy .... do you publish your books also.. if yes form where i can get...because i checking my mail only once in a day so able to connect your website only once... phir mujhe aapki receipe likhni padti hai...
please help me
निशा: मेरी कोई बुक नहीं हैं,लेकिन बाजार में कुकिंग पर काफी बुक्स है वो आप ले सकती है. मुझे खेद है कि मैं आपकी सहायता किस तरह से करू
Neelu on 21 April, 2009 02:38:16
avatar
Namaste Nisha Ji,
I was trying to get knowledge of cooking and fouond your site, thanks to my luck to find a great site and also wants to thank you to promote this site for the peoples who are away from their home but can try good home foods by their own by your kind help. I am daily visiting you site for some interesting foods. Thanks again.
GARIMA on 24 April, 2009 05:47:19
avatar
Nisha mam! you are really a fantastic.
After reading your chole-bature recipe we made a delicious tasty dish.
Very very thank you!
prachi on 09 June, 2009 05:15:18
avatar
nisha ji, hum apki receipe vedio dekna
chahata hai,kya aisa ho sakta hai, please bataya.
निशा; मैं कोशिश करूगी.
kiran on 11 June, 2009 11:01:26
avatar
bhoot bhariya hum ne bnaya khaya kya bat hai thanks............
renu on 29 June, 2009 01:45:24
avatar
bauhat hi auchi recipe batai hai
try karke dakhge
thanks
manisha on 24 July, 2009 10:19:26
avatar
hello nishaji maine aaj bhature banaye lekin bhature belte samay phat gaye aur paneer bahar aa gayi. talte samay usme ghee bhar gaya.aisa hamesha hi hota hai.isleye main plain bhature hi banati hoon.kya galti ho jati hai??
reply please!!!!
निशा: manisha,आप भटूरे को भरने के बाद उसे हथेलियों और उंगलियों की सहायता से बड़ा कर लीजिये, बाद में हल्का दबाव देते हुये बेलन से बेलिये,भटूरे को बेलते समय सूखा मैदा लगाकर बेल सकती हैं.
Richa Shukla on 19 August, 2009 02:49:50
avatar
Hello Nishaji,
main thoda confuse hu ..kya paneer bhature hi paneer kulche hote hai...pls kulche banane ki recipe bhi likhiye..
निशा: रिचा, पनीर भटूरे और कुलचे अलग अलग हैं, कुलचे बेकरी से बने तैयार मिलते हैं, मैं कोशिश करूगी कि आपके लिये कुलचे लिखू.
neha on 24 September, 2009 01:54:21
avatar
hi nisha ji,
maibus kuch din pehle se hi is site ko properly search ker rai hu ,but i must se superb site hai.mujhe different types k recipe banane ka bahut saukh hai sayad khane se jyada coz jab dusre kha ker tarif kerte hai to bahu achcha lagta hai.m a college going girl,so tyme bhi nai milta per apne her tarah k logo ke liye her tarah k recipe banane ki bidhi de rakhi hai jisme time bhi nai lagta.now m very happy..........and its all coz of uuuuuuuuuuu.....................thanks
savita on 04 February, 2010 01:01:16
avatar
hello nisha ji,
nisha ji apki batai har recipe superb hai or easy bhi jo koi bhi asani se bana sakta hai waise to kahi or se recipe hum log padte hain to usme bahut jyada samagri hoti hai jo ki easy se har kisi ko available nahi ho pati lekin apki recipe mein kam samagri dalti hai or wo recipe bhi or recipeis ki tarah utni hi swadisht hoti hai.
nisha ji aap mujhe soyabeans chaap ki recipe pls batayengi. mein apki bahut sukra guzar rahungi.

Thanks & Best regards

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 352
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.